गोरखपुर, बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज की पोस्ट कोविड ओपीडी में दो मरीज ब्लैक फंगस की शिकायत लेकर पहुंचे। उनका नमनूा ले लिया गया है। जांच में पुष्टि होने के बाद डाक्टर द्वारा लिखी गई दवा जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा। मेडिकल कालेज में गुरुवार को पोस्ट कोविड मरीजों के लिए ओपीडी शुरू कर दी गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल में चल रही पोस्ट कोविड ओपीडी में भी रोज पांच-छह लोग ब्लैंक फंगस की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसी में इस बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। एम्स में भी टेली मेडिसिन के जरिये ओपीडी चल रही है। अनेक लोग ब्लैक फंगस के लक्षणों के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन जब मरीजों से उनकी स्थिति के बारे में बात की गई तो डाक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्लैक फंगस नहीं है। घबराएं नहीं।
ब्लैक फंगस के पांच मरीजों की मौत
ब्लैक फंगस के चार मरीजों की मौत लखनऊ में हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में भी एक महिला की मौत हो चुकी है। उन्हें भी ब्लैक फंगस के लक्षण थे और एंफोटेरिसिन बी की एक डोज दी भी गई थी। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बीआरडी मेडिकल कालेज के प्रभारी डा. पवन प्रधान का कहना है कि पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की चुकी है। पहले दिन ब्लैक फंगस की शिकायत लेकर दो मरीज आए थे। उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अगर ब्लैक फंगस के लक्षण मिलते हैं तो प्रशासन से दवा की मांग की जाएगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें