परिजनो को अंकित कराना होगा मोबाइल नम्बर व आधार नम्बर
एडीएम प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन आक्सीजन सिलेन्डर के उपलब्धता हेतु निर्धारित स्थल तहसील सदर का आज किया गया निरीक्षण
तहसील सलेमपुर एवं रुद्रपुर में भी इसके लिये स्थल किये जायेगें निर्धारित
देवरिया 15 मई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि शासन द्वारा होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं, इसके लिये होम आइसोलेशन के मरीजों के लिये उनके परिजनों द्वारा आक्सीजन सिलेण्डर प्राप्त किये जाने हेतु मरीज व सिलेण्डर प्राप्त करने वाले व्यक्ति (परिजन) को आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर देना होगा। इसके उपरान्त उन्हे आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराये जायेगें। साथ ही सिलेन्डर का चिन्हिकरण कराना भी सुनिश्चित किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा दूर दराज के क्षेत्रो में रह रहे मरीजो को आक्सीजन सिलेन्डर की उपलब्धता हेतु इसके विकेन्द्रीकरण के निर्देश दिये गये है, इसके तहत तहसील सलेमपुर, रुद्रपुर में भी स्थान निर्धारित करते हुए यह सुविधा प्रारम्भ की जायेगी।
शासन के इस निर्देश के अनुपालन में जनपद में होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित स्थान तहसील सदर का आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रभारी अधिकारी होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन सिलेण्डर आपूर्ति धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार द्वारा बताया गया कि कल 14.मई को कुल 05 मरीजों को नियमानुसार ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया है तथा आज कुल 02 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर दिये गये है।
*प्रचारित-प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया* ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें