Good Daily News...


बुधवार, 26 मई 2021

800लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट व 325 लीटर कच्ची शराब सहित, चार अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार


  बस्ती । हर्रैया पुलिस ने एसओजी, आबकारी व सर्विलांस टीम की मदद से अवैध शराब की तस्करी करने वाले रैकेट का खुलासा किया है। टीम ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट व 325 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है। यह जानकारी सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने सोमवार को हर्रैया थाने पर धरपकड़ का खुलासा करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम महादेवरी जाने वाली सड़क पर सागौन के बाग के पास से आरोपी विनोद राजभर व भजिमन उर्फ कुकुन निवासी पिनेसर थाना हर्रैया को 65 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ हुई तो आरोपितों ने बताया कि वे अपने घर की छत पर शराब को छिपाकर रखते हैं। इनकी निशानदेही पर पहले विनोद राजभर के घर से एक ड्रम रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी भजिमन उर्फ कुकुन के घर की छत से दो गैलन में भरकर रखा गया 130 लीटर अपमिश्रित शराब कुल बरामद हुआ।

एक लीटर रेक्टीफाइड से बनाते हैं पांच लीटर शराब

तीन आरोपितों पर सोलह मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार में दबोचे गए चार में से तीन आरोपितों के खिलाफ कुल सोलह मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें आरोपी राजू गुप्ता के खिलाफ हर्रैया थाने में आबकारी अधिनियम के तीन, आरोपी विनोद के खिलाफ पांच और भमिजन उर्फ कुकुन के खिलाफ आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।

अवैध शराब के कारोबार का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी हर्रैया विकास यादव के साथ एसओजी प्रभारी मृत्युजंय पाठक, आबकारी निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी सर्विलांस जितेन्द्र सिंह, एसआई सुरेश यादव, एसओजी के हेड कांस्टेबल बुद्धेश कुमार, दिलीप कुमार, आदित्य पाण्डेय, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, हर्रैया थाने के हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कांस्टेबल सौरभ सिंह, गोविन्द यादव, महिला कांस्टेबल कामना, प्रियंका त्रिपाठी, सर्विलांस के कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, जनार्दन और संतोष यादव शामिल रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

         ॐ श्रीगणेशाय नम:        🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 28 मार्च 2026*                  *शनिवार*  *नई  दिल्ली अनुसार*...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789