उत्तर प्रदेश के बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र से है जहां दो (2) मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात(7) मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिसअधीक्षक डा0 विपिन ताडा के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बैरिया व एसओजी की संयुक्त टीम को सफलता मिली ।
प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजीव कुमार मिश्र व एसओजी टीम प्रभारी संजय सरोज मुखबिर कि सूचना पर 2 मोटरसाइकिल चोर ,सुनील कुमार तुरहा पुत्र सुरेश तुरहा ,निवासी ग्राम लिला छपरा वार्ड नं0 04 कस्बा बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया और -सुनील राम पुत्र भीम राम निवासी ग्राम बदुरहाँ टोला वार्ड नं0 01 कस्बा बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया ।
इन चोरों से कड़ाई से पूछताछ कि गई गया तो उन वाहन चोरों बताया कि ये मोटरसाईकिल चोरी की है जिसे वे मिलकर बिहार से चुराकर गाड़ियों पर फर्जी न0 प्लेट लगाकर ग्राहकों को अच्छे दाम पर बेच देते हैं । तथा 06 और मोटरसाईकिल को हम लोग चाँद दीयर के दीयर में घाघरा नदी के किनारे झाड़ियों में छुपा कर रखें हैं, तत्पश्चात् अभियुक्तगणों को साथ लेकर अभियुक्तों के निशानदेही पर झाड़ीयो में से 06 अदद मोटरसाईकिल बरामद हुई। इन चोरों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल बेचने में हमारे 02 और साथी भी है ।
उक्त अभियुक्तगणो के विरुध्द थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 106/2021 धारा 411/ 413/ 414/ 420/ 467/ 468/ 471 दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1.सुनील कुमार तुरहा पुत्र सुरेश तुरहा सा0 लीला छपरा वार्ड न0 04 कस्बा बैरिया थाना बैरिया बलिया ।
2. सुनील राम पुत्र भीम राम निवासी बदुरहाँ टोला वार्ड न0 01 कस्बा बैरिया थाना बैरिया बलिया ।
बरामदगी का विवरण
1- 07 अदद मोटरसाकिल ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें