➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल की कैबिनेट बैठक आज, दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर लेंगे फैसला, कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद होगा फैसला।
➡दिल्ली- पीएम नरेंद्र मोदी 11 बजे लेंगे बैठक, साइक्लोन यास की तैयारियों पर करेंगे चर्चा।
➡दिल्ली- पेट्रोल, डीजल के दामों में फिर हुई वृद्धि, पेट्रोल में 18 पैसे, डीजल में 28 पैसे बढ़ोत्तरी, दिल्ली में पेट्रोल 93.27 रुपए प्रति लीटर हुआ, दिल्ली में डीजल 84.13 रुपए प्रति लीटर हुआ।
➡लखनऊ- लखनऊ में ब्लैक फंगस से 2 और मौतें, KGMU में 23, RML में 17, PGI में 18 मरीज, केजीएमयू में 12 मरीजों की हो चुकी सर्जरी, तीमारदारों को दवा तक नहीं मिल रही है, 15 मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुके।
➡लखनऊ- ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, KGMU,RML,PGI में गांवों से आ रहे मरीज, कोरोना लक्षण के बाद गांवों में टेस्टिंग नहीं, लखनऊ आने पर जांच में हो रहा खुलासा।
➡कानपुर- ब्लैक फंगस से 2 महिलाओं की हुई मौत, एक कोविड पॉजिटिव,दूसरी प्रीजेम्प्टिव थी, एक महिला ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ा, दूसरी महिला की घर पर ही थमीं सांसे, हैलट में ब्लैक फंगस से 15 मरीज भर्ती, 9 मरीज नॉन कोविड,6 मरीज कोविड वार्ड में।
➡आगरा- जाल डालकर कछुओं का किया जा रहा शिकार, तालाब किनारे 2 दर्जन से अधिक मृत मिले कछुआ, स्थानीय ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे शिकारी, ग्रामीणों ने पुलिस,वन विभाग को दी सूचना, जैतपुर क्षेत्र के रेपुरा दीक्षित गांव का मामला।
➡बरेली- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मालगाड़ी ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, फतेहगंज पूर्वी के ग्राम निवड़िया की घटना।
➡आगरा- STF और बरहन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, घायल, बरहन के आगरा जलेसर मार्ग का मामला।
➡जौनपुर- जौनपुर में 121 नए कोरोना मरीज मिले, जिले में कोरोना से अबतक 217 मौतें, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 21568, जौनपुर में कोरोना के एक्टिव केस 1540.
➡रायबरेली- रायबरेली में भी ब्लैक फंगस की दस्तक, अबतक 5 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण, 2 मरीजों ब्लैक फंगस से KGMU में मौत।
➡देवरिया- जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई बदहाल, अस्पतालों खुद ही इलाज की जरुरत, 30 बेड का अस्पताल खंडहर में तब्दील, डर के साये में नौकरी कर रहे डॉक्टर,स्टाफ, CHC रामपुर कारखाना सिधुआ का मामला।
➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में ब्लैक फंगस का पहला मरीज, बुजुर्ग महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले, महिला की रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि, मेडिकल में मंगाई गई ब्लैक फंगस की दवा।
➡गोंडा- ग्रामीण अंचल में कहर ढा रहा कोरोना, पखवाड़े भर में गई 7 लोगों की जान, कोरोना से हंसता खेलता परिवार अनाथ, 6 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, बाप पहले मर चुका था अब मां भी चल बसी, गांव में और भी 5 लोगों की हुई मौत, दहशत के साए में जी रहे हैं लोग, कर्नलगंज पांडेचौरा के मगराइचपुरवा का मामला।
➡बस्ती- युवक को गोली लगने से मचा हड़कंप, घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने घटना को मान रही संदिग्ध, कलवारी थाने के गायघाट की घटना।
➡महोबा- जिले में शराब की हो रही ओवर रेटिंग, नियम के विरुद्ध सुबह खुलते है शराब ठेके, महंगी शराब पर आबकारी ने साधी चुप्पी, जिले में शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद।
➡गोरखपुर- गोरखपुर में 180 नए कोरोना मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सिर्फ 4 मौतें, जबकि अखबारों में 15 मौतों का है जिक्र, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 57779, गोरखपुर में कोरोना से अबतक 619 मौतें।
➡सम्भल- कोरोना वैक्सीनेशन में पिछड़ने पर कार्रवाई, डीएम ने 9 चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोका, अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए, कोरोना वैक्सीनेशन में संभल का 71वां स्थान, DM की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप।
➡हरदोई- तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की हुई मौत,दूसरा गंभीर घायल, शाहाबाद कोतवाली के गहोरा में हुआ हादसा।
➡गोरखपुर- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक का निधन, अपर निदेशक डॉ. टीपी मिश्र का हुआ निधन, अप्रैल माह में संक्रमित हुए थे डॉ.टीपी मिश्र, बीआरडी में डॉ.टीपी मिश्र का हुआ निधन।
➡अयोध्या- नहर में नर कंकाल मिलने से सनसनी, नहर के पानी में बहकर आने की आशंका, पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लिया, पटरंगा थाने के मजरे नूरपुर का मामला।
➡अम्बेडकरनगर- तालाब के किनारे युवक का मिला शव, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका, मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान, अहिरौली थाने के यरकी गांव की घटना।
➡गोरखपुर- पैथवर्ड डायग्नोस्टिक का बड़ा कारनामा, एक माह में 10 हजार कोरोना रिपोर्ट दबाई, 10 हजार RTPCR रिपोर्ट दबाकर बैठी लैब, एक भी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं की, मामला खुलने पर लैब का लाइसेंस निरस्त, जांच को 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।
➡बरेली- होम आइसोलेशन में मौत, क्लेम अटका, अब परिजन क्लेब के लिए दौड़ लगा रहे, मृत्यु प्रमाण पत्र ना बन पाने से दिक्कत, डेथ सर्टिफिकेट साइट रुक-रुककर चल रही, होम आइसोलेशन-अस्पताल में क्लेम फंस रहा।
➡बस्ती- दुबौलिया के गांव में एक के बाद एक मौतें, डिंगरापुर में 7 मौतों के बाद भी दवा नहीं, सांस फूलने, बुखार के चलते सभी मौतें हुई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से लोग निराश, स्वास्थ्य विभाग से जांच हुई,न दवा मिली।
➡आजमगढ़- पंचायत चुनाव के बाद 33 मौतों से सन्नाटा, सेठवल में महीने भर में 33 मौतों से हड़कंप, गांव में अधिकांश लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित, लगातार मौतों के बाद गांव में टेस्टिंग नहीं, जिम्मेदारों ने नहीं उठाए कदम, लोग सहमे।
➡बरेली- 300 बेड कोविड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, हॉस्पिटल बिल्डिंग के पीछे पड़ा बॉयो मेडिकल वेस्ट, अस्पताल परिसर में बॉयो मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण को बढ़ावा दे रही हॉस्पिटल की लापरवाही, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे ठोस कदम।
➡अयोध्या- अयोध्या में हुए नरसंहार का मामला, एक परिवार के 5 लोगों की हुई हत्या, मुख्य आरोपी भांजे की तलाश हुई तेज, मुख्य आरोपी की पत्नी हुई गिरफ्तार, मृतक की बहन, बहनोई भी गिरफ्तार, खानपुर मजरा बरिया निसारू की घटना।
➡बलिया- ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर मारपीट मामला, दबंग भानू दुबे पर कार्रवाई से पीछे हटे इंस्पेक्टर, राजनीतिक दबाव में पीछे हटे इंस्पेक्टर राजीव सिंह, इंस्पेक्टर ने खुद एसपी से चार्ज से हटाने को कहा, गड़वार थाने से कुछ दूरी पर हुई थी मारपीट।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें