➡लखनऊ- मुख्यमंत्री का मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा दौरा, आज मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा पहुंचेंगे सीएम, ग्राउंड जीरो पर कोरोना की समीक्षा करेंगे सीएम, गांवों का भी निरीक्षण कर सकते सीएम योगी।
➡लखनऊ- सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, कार की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मलिहाबाद के कनार गांव निवासी थे युवक, काकोरी के मोटी नीम के पास की घटना।
➡लखनऊ- नदियों में बहाए जा रहे शवों का मामला, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान, नदियों में जल पुलिस की तैनाती की-एडीजी, 7 जिलों में एसडीआरएफ भी तैनात-एडीजी, पीएसी की कम्पनी भी तैनात की गई-एडीजी, नदी किनारे 24 घण्टे गस्ती के निर्देश-एडीजी, समिति बना लोगों को जागरूक करने के निर्देश, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी जिलों को निर्देश दिए, सभी डीएम,SSP को दिए निर्देश-एडीजी एलओ।
➡लखनऊ- बिना जांच के बढ़ रही कोरोना की 'आंच', काकोरी और मोहनलाल के गांव का हाल, ग्रामीण इलाकों में बदहाल स्वास्थ्य इंतजाम, सीएचसी में एक दिन में 100 जांचें भी नहीं, काकोरी में रोज 70 से 80 जांचें ही हो रहीं, कोकोरी CHC में कस्बे के अलावा 48 गांव, सीएचसी क्षेत्र में 70 हजार से ज्यादा आबादी, लेकिन रोजाना केवल 70 से 80 जांचे ही, मोहनलालगंज मे तो टीम ही नहीं पहुंची, काकोरी में 9, मोहनलालगंज में 33 सक्रिय केस।
➡लखनऊ- सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में विवाद, बोगी डी 3 में यात्रियों और टीटीई में विवाद, टिकट को लेकर टीटीई नारायण से विवाद, टीटीई जय नारायण पर लगे गंभीर आरोप, यात्री को ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप, चलती गाड़ी से गिरने से यात्री की हुई मौत, बोगी में सवार लोगों ने 112 को दी सूचना, यात्रियों ने आरोपी टीटीई की पिटाई की, टीटीई को चारबाग जीआरपी को सौंपा, मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेजा गया।
➡मेरठ- सीएम योगी का मेरठ दौरा आज, दोपहर में सीएम योगी पहुंचेंगे मेरठ, 2:20 बजे कोविड कंट्रोल कमांड का करेंगे निरीक्षण, 2:45 बजे अफसरों के साथ करेंगे बैठक, कमिश्नरी सभागार में सीएम करेंगे बैठक, शाम 5:05 बजे गाजियाबाद होंगे रवाना, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में आज रहेंगे सीएम।
➡अमेठी- नोडल अधिकारी का एक दिवसीय दौरा आज, नोडल अधिकारी मोनिका एस गर्ग का दौरा, गो आश्रय स्थल,गांव में सफाई का करेंगी निरीक्षण, कोविड-19 की स्थिति का लेंगी जायजा।
➡बिजनौर- जिले में आंशिक कोरोना कर्फ्यू बेअसर, चहलकदमी से कोरोना का खतरा बढ़ा, कोविड प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां, 400 लोगों का पुलिस ने काटा चालान।
➡आगरा- वृद्ध मां-बेटे की पिटाई का मामला, पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर भेजा जेल, खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस, बाह कस्बा क्षेत्र का मामला।
➡बिजनौर- कोरोना महामारी में मौतों का सिलसिला जारी, श्मशान घाट पर लाशों की लगी लंबी लाइन, घण्टों इंतजार के बाद चिता जलाने का नंबर, श्मशान पर दर्जन भर चिताएं लाइन से जल रहीं, शहर बिजनौर के गंगा बैराज घाट का मामला।
➡मेरठ- मेरठ में ब्लैक फंगस के 16 मामले दर्ज, ब्लैक फंगस के 3 मरीजों का सफल ऑपरेशन, हापुड़ का एक मरीज दिल्ली रेफर किया, CMO ने मांगा सभी अस्पतालों से ब्यौरा।
➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में पंचायत का तुगलगी फरमान, छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत में मारे जूते, जूते मारने के बाद युवती के पैर भी छुआए, जूते मारने और पैर छूने का वीडियो वायरल, 4 मई का बताया जा रहा वायरल वीडियो, पंचायत के बाद दोनों पक्षों में हुआ था पथराव, थाना छतारी क्षेत्र के बरकतपुर का मामला।
➡मेरठ- विकास प्राधिकरण में फैला कोरोना संक्रमण, अब तक 4 प्राधिकरण कर्मियों की हुई मौत, एक अभियंता और 3 मेट की संक्रमण से मौत, प्राधिकरण उपाध्यक्ष खुद कोरोना संक्रमित है, उपाध्यक्ष का रसोइया भी कोरोना संक्रमित, कुल 22 कर्मचारी अब तक कोरोना संक्रमित, 2 प्राधिकरण कर्मियों की हालत नाजुक बनी।
➡बरेली- बरेली जिले में कोरोना का कहर जारी, जिले में 24 घंटे में 290 नए मरीज मिले, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 41942, बरेली में अबतक 243 की कोरोना से मौत।
➡फ़िरोज़ाबाद- ससुर-दामाद के साथ बदमाशों ने की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, बदमाश लूटपाट कर मौके से हुए फरार, गंभीर घायल को आगरा रैफर किया गया, शिकोहाबाद-सिरसागंज के बीच हाईवे की घटना।
➡बांदा- बांदा में 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 752, 168 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर गए, बांदा में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई।
➡बिजनौर- रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,धारदार हथियार, खूनी संघर्ष के दौरान युवक की हत्या, दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, पुलिस ने 4 के खिलाफ किया केस दर्ज, नहटौर के फुलसन्दी इलाके का मामला।
➡ललितपुर- एम्बुलेंस चालक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, गर्ववती को छोड़ने के नाम पर लिए 500 रुपये, सीएचसी बार में तैनात है चालक जालम सिंह, परिजनों से पैसे लेने का वीडियो हुआ वायरल, ललितपुर जिले के बार सीएचसी का मामला।
➡गोंडा- कहीं कोरोना तो कहीं गंदगी से मौतें, निन्दूरा गांव के लिए गंदगी अभिशाप, एक महीने में गांव में 32 की गई जान, सगे बाप-बेटे की इसी गांव में हुई मौत, किसी ने मां-बाप तो किसी ने बेटा खोया, हर शख्श की आंख नम, हर किसी को गम, सरकारी व्यवस्थाओं पर नहीं लोगों को ऐतबार, लोगों को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ा, हलधरमऊ ब्लाक का आखिरी गांव निन्दूरा।
➡संभल- ITBP जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे प्रदीप, प्रदीप यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव चितौरा, जवान को श्रद्धांजलि देने के उमड़ा जन सैलाब, चंदोसी तहसील के चितौरा निवासी थे प्रदीप।
➡नोएडा- मुख्यमंत्री योगी का नोएडा आगमन आज, सुबह 11 बजे नोएडा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 2 गांवों,2 अस्पतालों का CM करेंगे दौरा, 2 टीकाकरण केंद्रों का भी CM करेंगे दौरा, BJP पदाधिकारीयो के साथ करेंगे बैठक, ज़िले के अफसरों के साथ भी करेंगे बैठक, सेक्टर 16 NTPC सभागार में होगी बैठकें।
➡गाजीपुर- गंगा में अभी भी शवों का हो रहा जल प्रवाह, लोग अभी भी शवों का कर रहे हैं जल प्रवाह, रात में शवों को कर रहे जल प्रवाह-डोमराजा, पुल से लोग शवों को कर दे रहे हैं प्रवाहित, लकड़ी के अभाव में बहा रहे शव- डोमराजा, 'हम लकड़ी का शवों की कर रहे अंत्येष्टि', कल करंडा के चोचकपुर में मिले थे 3 शव, शवों का घाट पर किया गया अंतिम संस्कार, दिन में पेट्रोलिंग,लोग रात में कर रहे प्रवाहित, पुलिस दिन में करती गंगा नदी में पेट्रोलिंग।
➡बस्ती- गांव में लगातार मौतों से पसरा सन्नाटा, गांव में 15 से 20 लोगों की मौत से खौफ, सांस फूलने और बुखार के चलते हुईं मौतें, गांव में संदिग्ध मौतों का सिलसिला जारी, अभी भी गांव में कई लोग चल रहे बीमार, गांव में न दवा का वितरण न सेनेटाइजेशन, सोनहा के अमरौली शुमाली गांव का मामला।
➡जौनपुर- जौनपुर के ग्रामीण इलाकों के हालात खराब, गांवों में टेस्टिंग के नामपर खानापूर्ति, खेतासराय के महरौड़ा गांव में 3 मौतें, गांव में 24 घंटे में 3 युवकों की मौत, सफाई कर्मी समेत गांव में 3 की मौत, 2 की हालत खराब होने से ग्रामीण खौफ में।
➡जौनपुर- जौनपुर में वैक्सीन लगाने की दर सबसे सुस्त, अब तक केवल 5% ही कर पाए वैक्सीनेशन, बीते दिन केवल 8 वैक्सीन दे पाए स्वास्थ्य कर्मी, 18 प्लस के लोगों को नहीं लग पा रही वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन के बाद भी नहीं लग पा रही वैक्सीन।
➡झांसी- झांसी में भी ब्लैक फंगस की दस्तक, कोविड वार्ड में भर्ती 2 मरीजों की मौत, ब्लैक फंगस से मौत की आशंका जताई, मरीजों में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण थे, जांच के लिए सैंपल को लैब भेजा गया, लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का मामला, प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने दी जानकारी।
➡औरैया- कोरोना बैक्सीन लगाने गई टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर टीम को खदेड़ा, वैक्सीन को लेकर ग्रामीणों में फैली अफवाह, गांव में लोग वैक्सीन से बना रहे हैं दूरी, सदर कोतवाली के कादलपुर की घटना।
➡बस्ती- 24 घंटो में करोना से मृतकों की बढ़ी संख्या, बस्ती में 5 मरीजों की संक्रमण से हुई मौत, जिले में 164 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज, संक्रमण से मारने वालो की संख्या हुई 232.
➡मुजफ्फरनगर- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, डेढ़ घंटा सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सीमा विवाद में छपार-पुरकाजी पुलिस उलझी, पुरकाजी के फलौदा कट के पास का मामला।
➡अमरोहा- कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगा अंकुश, पिछले 24 घण्टे में कुल 65 संक्रमित मिले, 420 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे, कोरोना से अधिवक्ता समेत 5 लोगों की मौत।
➡भदोही- ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते 2 लोग गिरफ्तार, 15 से 20 हजार रुपये में बेचते थे एक सिलेंडर, 3 भरे सिलेंडर,6 सिलेंडर खाली,10920 रुपए बरामद, भदोही कोतवाली क्षेत्र के कस्बे से हुई गिरफ्तारी।
➡मेरठ- सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, कौन सा गांव सीएम को दिखाएं?, कल दोपहर से अफसर हैं परेशान, आधी रात के तक गांव का चयन नहीं, कमिश्नर,डीएम के चयन में पसीने छूटे, बिजौली आक्सीजन प्लांट भी प्लान में, चारों तरफ संक्रमित गांव में कैसे जाए?, तीन ब्लाकों में गांव का सलेक्शन नहीं, आधा घंटा शहर, गांव भ्रमण करेंगे सीएम।
➡अमेठी- पत्रकारों को डराने धमकाने का काम शुरू, पुलिस मीडिया कर्मियों को दे रही धमकी, मुकदमा दर्ज करने की देते है धमकी, खबरे प्रसारित करने को लेकर देते धमकी, जिले के विभिन्न थानों में ऐसे मामला, एसपी ने मामले को किया नजरअंदाज।
➡मेरठ- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कोरोना कंट्रोल, शनिवार को दो हजार कम सैंपलिंग हुई, रविवार रात 797 नए कोरोना मरीज मिले, शुक्रवार को 7607, शनिवार को 5699 सैंपल, सीएम को आंकड़े कम दिखाने के लिए खेल, मेडीकल में 12, कुल 26 मरीजों की मौत हुई, मौतों का आंकड़ा कम न कर सका महकमा।
➡अमेठी- विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112, पुलिस पर मानसिक विक्षिप्त बच्चे ने किया हमला, हमले मे एक पुलिस कर्मी गंभीर घायल, घायल पुलिस कर्मी का सीएचसी में भर्ती कराया, जगदीशपुर के पूरे सिनेत मजरे का मामला।
➡संतकबीरनगर- कोरोना में डॉक्टरों की जान पर बड़ा संकट, आए दिन वायरस डॉक्टरों की ले रहा जान, हैंसर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर की भी मौत, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वीके सिंह की हुई मौत, डॉ वीके सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई, गोरखपुर में इलाज के दौरान हुआ निधन।
➡औरैया- चेकिंग के दौरान पुलिस ने की बर्बरता, व्यापारी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खदेड़ा, मौके से भागता नजर आया पुलिस कर्मी, कोतवाली बिधूना क्षेत्र का मामला।
➡बुलंदशहर- छेड़खानी का विरोध करने पर गुंडों का तांडव, गुंडों ने घर में घुसकर परिजनों की पिटाई की, युवती के परिजनों को लाठी डंडों से पीटा, बेखौफ गुंडों ने युवती के भी कपड़े फाड़े, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिवार ने दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी, बुलंदशहर कोतवाली के नगर क्षेत्र का मामला।
➡गोरखपुर- गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी, बीआरडी में 8 कोरोना मरीजों की हुई मौत, गोरखपुर में 685 नए संक्रमित मरीज मिले, मृतकों में 5 गोरखपुर के लोग शामिल, गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या 53,932, कैंपियरगंज के नवापार गांव में कोहराम, 6 घंटे में पिता-पुत्र की मौत से मातम, पिता-बीडीसी पुत्र की मौत से कोहराम।
➡संतकबीरनगर- गोविंदपुर गांव में 15 दिन में 16 की मौत, 15 दिन में 16 लोगों की मौत से सन्नाटा, गांव में न तो जांच न ही सेनेटाइजेशन, पहली मई से शुरू हुआ मौत का सिलसिला, गांव में रोजाना कोई न कोई मर रहा है, रोज किसी न किसी की जा रही है जान, खौफ में लोग एक-दूसरे के दरवाजे नहीं जा रहे, बखिरा झील के किनार बसा है गोविंदपुर गांव।
➡अमेठी- मरीज के परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, तीमारादारों ने इमरजेंसी वार्ड में की तोड़फोड़, डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ाकर पीटा, इलाज न करने का परिजनों ने लगाया आरोप, इलाज न मिलने से मरीज की मौत से फूट गुस्सा, गौरीगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का मामला।
➡सहारनपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगमन, कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे सीएम।
➡आगरा- यमुना से अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी, बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर माफिया फरार, ट्रैक्टर ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला, पिढौरा के चंडीगढ़ शाला के पास यमुना घाट का मामला।
➡बस्ती- बानुपर के बाद सल्टौआ CHC की खुली पोल, लॉकडाउन के बाद नहीं दिखे CHC पर डॉक्टर, 30 बेड वाले CHC के बाहर लटकता मिला ताला, 5 करोड़ की लागत से बना है सल्टौआ CHC, करोड़ों की लागत से बने CHC में दवा भी नहीं, डॉक्टर नही फार्मसिस्ट के सहारे चला रहा CHC, अमरौली शुमाली गांव मे हो चुकी दर्जनों मौतें






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें