Good Daily News...


बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार



*बुधवार, 26 फरवरी 2025 



🔸बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी में है सेना? आर्मी चीफ का छलका देश प्रेम, खतरे में मोहम्मद यूनुस की कुर्सी


🔸अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों पर लगाई पाबंदी, ईरान से तेल डील के चक्कर में ऐक्शन


🔸सिसोदिया ने सिफारिशों को ठुकराया, बिना मंजूरी लिए गए फैसले; CAG रिपोर्ट में दावा


🔸शशि थरूर के तेवर से कांग्रेस की बढ़ी धुकधुकी! डैमेज कंट्रोल के लिए मेगा मीटिंग


🔸600 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल ने अब तक नहीं किया रिहा, हमास ने चेताया


🔸पारले-G की शाउना चौहान बोलीं- मेहनत का विकल्प नहीं:फैमिली बिजनेस का टर्नओवर 8 हजार करोड़ पहुंचाया; MP में करेंगी 600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट


🔸​बाड़मेर इलाके में पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक बंकर बनाया:BSF की आपत्ति पर बोला- ये तो टॉयलेट है; पाक रेंजर्स की एक्टिविटी लगातार बढ़ रही




🔸एक देश-एक चुनाव पर JPC की तीसरी बैठक:पूर्व चीफ जस्टिस समेत 4 कानूनी जानकार सुझाव देंगे; दूसरी बैठक में एक्सपर्ट्स लिस्ट तैयार हुई


🔸जिसे वोट दिया, उसी को मिला, वोटर देख नहीं पाएंगे:हरियाणा निकाय चुनाव में EVM पर नहीं लगेगी VVPAT मशीन; चुनाव आयुक्त बोले-सबको बता चुके


🔸सुप्रीम कोर्ट ने एचडी कुमारस्वामी को दिया झटका, भ्रष्टाचार केस में कार्यवाही रद करने की याचिका की खारिज


🔸यूपी के अफसरों का सरकारी अस्पताल में ही इलाज करवाने का आदेश रद, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट फैसला किया निरस्त


🔸​असम 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर : मोदी


🔸 कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा, 1984 सिख दंगों में बाप-बेटे को जला दिया था जिंदा


🔸Delhi Assembly session: दिल्ली विधानसभा सत्र में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर ने AAP विधायकों को किया निलंबित


🔸​​​​‘भारत से आगे निकलने के दावे पर’ ‘पाकिस्तान में ही उड़ने लगा शहबाज शरीफ का मजाक’


🔸मोहम्मद यूनुस को बड़ा झटका, शेख हसीना की सरकार गिराने वाले छात्र नेता का इस्तीफा, सलाहकार पद छोड़ा


🔸महाकुंभ-आज सुबह 4 बजे तक 25 लाख ने स्नान किया:अब तक 65 करोड़ ने डुबकी लगाई; प्रयागराज नो-व्हीकल जोन, 10KM पहले वाहन रोके


🔸मौसम के अलग-अलग रंग: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट; उत्तर-पश्चिम भारत में चढ़ेगा पारा


🔹Champions Trophy : बारिश के कारण AUS vs SA मैच रद्द, दोनों टीमों में बंटे अंक

           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़, आस्था में डूबे शिव भक्त पहुंच रहे मंदिर


➡बलिया- शिवरात्रि पर्व और महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए SP का निरीक्षण,बिहार से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा भरौली पुल का किया निरीक्षण


➡रायबरेली- शिवरात्रि का महापर्व आज,शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़,हाथ मे बेलपत्र, धतूरा व दूध लेकर शिव मंदिर पहुंचे भक्त,मंदिर परिसर के आस पास सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम


➡फ़िरोज़ाबाद- पुलिस की लुटेरा गिरोह में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के लगी गोली, पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती , कब्जे से 1500 नगद, देसी कट्टा बरामद , फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का मामला


➡गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे मॉनिटरिंग, गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग, प्रयागराज में चल रहे स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे


➡सिद्धार्थनगर- त्रिलोकपुर थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह का ऑडियो वायरल, पीड़ित से पैसे मांगने, केस की धमकी देने का ऑडियो वायरल, पैसे ना देने पर पीड़ित प्रदीप तिवारी पर केस दर्ज की धमकी , कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई थी मारपीट, मारपीट को खत्म करने के बाद पैसा मांगने का ऑडियो वायरल, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवा मुस्तफा का रहने वाला है प्रदीप


➡फ़िरोज़ाबाद- महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के पुलिस ने किये व्यापक इंतजाम एसएसपी ने कांवड़ियों पर की पुष्प बरसा 


➡वाराणसी- वाराणसी में महाशिवरात्रि पर महोत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे नागा साधु, पेशवाई करते हुए पहुंचे अखाड़ा के साधु संत, श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे संत, महाकुंभ के बाद काशी विश्वनाथ का कर रहे दर्शन, 12 लाख श्रद्धालुओं का आज दर्शन करने का अनुमान, सुरक्षा के किए गए है पुख्ता इंतजाम 


➡कन्नौज- 4 दबंग अपराधियों पर लगा गुंडा एक्ट, विशुनगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, दबंगई के दम पर क्षेत्र में फैलाते थे दहशत


➡बांदा-पुलिस लाइन परिसर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू धू कर जला ट्रांसफार्मर, लोगों ने भागकर बचाई जान, महाराणा प्रताप पुलिस लाइन परिसर के बाहर का मामला


➡अमेठी- देर रात्रि तक सभी शिवालयों पर शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि से पहले भगवान शंकर का किया विशेष श्रृंगार,शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि से पहले देर रात्रि में भगवान शंकर की मनाई हल्दी व मेहंदी


➡अमेठी- प्रयागराज महाकुंभ में आज महाशिवरात्रि के स्नान को लेकर देश के कोने कोने से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु,प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टिगत सभी श्रद्धालुओं को देर रात अयोध्या जाने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग


➡कन्नौज- वाहन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानको को दरकिनार कर चलने वाले 28  वाहनों किया का चालान, ट्रैफिक पुलिस ने किया करीब 72 हजार का जुर्माना


➡महाकुंभ नगर- हाथ के छापे का बना विश्व रिकॉर्ड 8 घंटे में 10109 लोगों ने किया हैंड प्रिंटिंगहैंड प्रिंटिंग के जरिए दर्शाया समुद्र मंथन


➡दिल्ली- CBSE दो बार कराएगा 10वीं की बोर्ड परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दी मंजूरी पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक होगा दूसरा चरण 5 मई से 20 मई 2026 तक होगा

Share:

आज का राशिफल


      


 *26 फरवरी 2025 , बुधवार* 


*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।




धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें।  नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। 


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 26 फरवरी 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 11:11 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 17:24 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* वणिज - 11:11 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* परिघ - 26:57 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 06:49

*🌄सूर्यास्त-* 18:18

*🌙चन्द्रोदय-* 30:22

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 28:38 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 11:11 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु ,  श्री महाशिवरात्रि व्रत , ( रूद्राभिषेक  / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा , महानिशीथ काल 23:48 से 24:38 तक ) , पंचक प्रारम्भ  28:37 से  कृतिवासेश्वर दर्शन /पूजन , विघ्नकारक भद्रा 11:09 से 22:02 तक "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव , ऋषि बोधोत्सव  (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 08:57 तक पश्चात् अमावस्या 30:16 (अगले दिन सूर्योदय से पहले सुबह 06:16 तक) , अमावस्या तिथि का क्षय /टूटी , स्नान - दान - श्राद्ध आदि की अमावस्या।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय* 

      *भस्माङ्गरागाय  महेश्वराय ।* 

 *नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय* 

      *तस्मै नकाराय नम: शिवाय ॥* 

 *भावार्थ👉* 

        _जो शिव नागराज वासुकि का हार पहिने हुए हैं, तीन नेत्रों वाले हैं, तथा भस्म की राख को सारे शरीर में लगाये हुए हैं, इस प्रकार महान् ऐश्वर्य सम्पन्न वे शिव नित्य –अविनाशी तथा शुभ हैं। दिशाएँ जिनके लिए वस्त्रों का कार्य करती हैं, अर्थात् वस्त्र आदि उपाधि से भी जो रहित हैं; ऐसे निरवच्छिन्न उस नकार स्वरूप शिव को मैं नमस्कार करता हूँ।_


*26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।

1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।

1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।

1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।

1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।

1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।

1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।

1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।

1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।

1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।

1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।

1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। 

2008 - भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

2008 - नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।

2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

2019 - भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हवाई कार्रवाई की। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा - इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकि‍यों, प्रशिक्षकों और सीनियर कमांडरों का सफाया।

2019 - प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े जौहरी नीरव मोदी की 147 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।

2020 - तिरुचिरापल्ली के जम्बूकेश्वर मंदिर में खुदाई के दौरान कलश में भरे 505 सोने के सिक्के मिले।

2020 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

2020 - म्‍यामां के राष्‍ट्रपति यू विन मिन्‍ट चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। 

2021 - नाइजीरिया में स्कूल पर फिर से 'आतंकी' हमला हुआ , 300 से ज्यादा लड़कियों को किया अगवा किया गया।

2021 - भारत और आयरलैंड ने वर्चुअल मोड में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर द्विपक्षीय विचार-विमर्श किया।

2022 - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराया और रूस से लड़ने का संकल्प लिया। रूस ने सेना को चारों ओर से हमले करने के दिए आदेश, भीषण लड़ाई जारी।

2022 - भारत से सहायता के रूप में भेजे जाने वाले गेहूं की पहली खेप अफगानिस्तान पहुंची।

2022 - वियतनाम में एक नाव के पलट जाने से न्यूनतम 13 पर्यटकों की मृत्यु व चार लापता हुए।

2022 - अमरीका में केतांजी ब्राउन जैक्सन पहली अश्वेत महिला जज मनोनीत हुई।

2023 - केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने आबकारी नीति मामले में दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।

2023 - इटली के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में एक जहाज के डूब जाने से 43 लोग मारे गए‌।

2023 - चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की  तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत पहुंचे।

2023 - पापुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का आया।

2023 - महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 19 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व चैंपियन बनी।

2024 - पश्चिमी बंगाल में राम नवमी हिंसा मामले में NIA का एक्शन, 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

2024 - भारत ने भ्रूण की उम्र तय करने वाला पहला एआइ माडल बनाया।


*26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1887 - बेनेगल नरसिंह राव - एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

1896 - गोपाल स्वरूप पाठक - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।

1903 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार।

1922 - मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1925 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ व असम के पूर्व राज्यपाल रहे।

1946 - मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार।

1959 - संजय शामराव धोत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ।

1994 - बजरंग पुनिया - प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।


*26 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1712 - बहादुर शाह प्रथम - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।

1886 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

1887 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।

1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।

2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।

2004 - शंकरराव भाऊराव चव्हाण - एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

2019 - पूर्व इनेलो विधायक अशोक कश्यप ।

2021 - पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री माइकल सोमारे का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ड्राइवर डैनी ओंगैस (79) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व सदस्य टॉम पेंड्री (88) का निधन हुआ।

2024 - ब्रिटिश सहकर्मी, निवेश बैंकर जैकब रोथ्सचाइल्ड (87) का निधन हुआ।

2024 - प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (72) का निधन हुआ।


*26 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार)।

🔅 महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव।

🔅 ऋषि बोधोत्सव  (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ)।

🔅 श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि)।

🔅 श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस।

🔅 वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस।

🔅 श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।



Share:

न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का निरीक्षण




 

        आज दिनांक 25.02.2025 को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती छाया नैन, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी एवं सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती छाया नैन द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आश्रय गृह के प्रपत्रों व्यवस्थित करने हेतु दिशा निर्देश दिया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा बाल गृह संरक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता कराये, बच्चों के लिए लाईब्रेरी, कम्प्यूटर ज्ञान, तथा उनके कौशल विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। सदस्य (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी, ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया।

  इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला परिवीक्षा अधिकारी, देवरिया श्री अनिल सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Share:

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

रूद्रपुर के प्रत्युष कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी सफलता, त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च के लिए चयनित

 



रूद्रपुर, देवरिया। भारत के प्रतिभाशाली शोधकर्ता प्रत्युष कुमार ने अपने देश का नाम रोशन किया है। उन्हें विश्व की शीर्ष शिक्षण संस्थानों में से एक त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी में बीजिंग, चीन में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च के लिए चुना गया है। यह यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 20वें स्थान पर तथा एशिया में 'टॉप वन' पर है, जो इसकी उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। उनकी इस उपलब्धि से भारत के युवा शोधकर्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

                 बता दें कि क्षेत्र के ग्राम पिडरा निवासी प्रत्युष विहार रामचक स्कूल के प्रधानाचार्य रणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र प्रत्युष कुमार लम्बे समय से शोध कार्यों में सक्रिय हैं और उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से 'फ्यूजन रिएक्टर ब्रीडर ब्लैंकैट अवधारणा' विषय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की, जिसे उन्होंने अगस्त 2024 में सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका चयन विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में शामिल चाइना के त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी में होना उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और मेहनत का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका यह शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा और अनुसंधान क्षमता को और मजबूती प्रदान करेगा। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षाविदों, गुरूजनों, मित्रों, सहयोगियों और परिवार के लोगों ने बधाइयाँ दी तथा उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रत्युष कुमार का यह सफर देश के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। प्रत्युष का कहना है कि वह अपने रिसर्च के जरिए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। उनका सपना है कि अपने शोध कार्य से समाज और देश को लाभ पहुंचा सकें।

Share:

जिलाधिकारी ने किया स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण, किसानों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

 


   देवरिया 25 फरवरी।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने विकासखंड बनकटा के ग्राम पंचायत तड़वा में कृषक लालजी कुशवाहा द्वारा सवा एकड़ में की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

         कृषक लालजी कुशवाहा ने अक्टूबर 2024 में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की थी, और पहले ही वर्ष उनकी अनुमानित आय लगभग 8 लाख रुपये होने की संभावना है। इस उपलब्धि को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के अन्य किसानों को भी इस तरह की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषकों को स्ट्रॉबेरी फार्म का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे इस आधुनिक तकनीक को समझ सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

          जिलाधिकारी ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर भी ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी जैसी व्यावसायिक फसलें किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। 






Share:

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण

 



   देवरिया 25 फरवरी।  तहसील भाटपाररानी अंतर्गत विकासखंड बनकटा में सर्वदेव लाल कुशवाहा द्वारा निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज से किसानों को काफी लाभ प्राप्त होगा तथा उनके आय में बढोत्तरी होगी।

          जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज स्थापना पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और किसान अपनी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज के संचालन से आलू उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि इससे उनकी फसल जल्दी खराब नहीं होगी और वे अपनी उपज को उचित समय पर अच्छे मूल्य पर बेच सकेंगे।

      जिलाधिकारी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज जैसी संरचनाएं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी।      

 ्््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््

Share:

पिपरा चंद्रभान स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

 


 देवरिया 25 फरवरी। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान का औचक निरीक्षण किया गया।

         वृहद गो संरक्षण केन्द्र में 280 टैग्ड गोवंश पाये गये, जिनमें 13 मादा गोवंश थी। सभी गोवंश स्वस्थ थे। गोशाला में 04 शेड, 02 अद्द भूसा गोदाम, 04 नाद एवं 02 पानी की चरही निर्मित है। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक थी, उपस्थित केयर टेकर ने साफ सफाई सम्बन्ध में बताया कि दिन में 02 बार सफाई की जाती है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा दिन में 03 बार सफाई कराने हेतु कहा गया। गोशाला में विद्युत हेतु विद्युत कनेक्शन तथा सोलर पैनल लगाया गया है, सोलर पैनल कार्य नहीं कर रहा था, जिसको तत्काल सही कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोशाला में अतिरिक्त भूसा गोदाम की आवश्यकता है, जिसको एस०एफ०सी० पूलिंग अथवा अन्य सुसंगत मद की धनराशि के निर्मित कराने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय 26 बण्डल साइलेज पाया गया। साइलेज के बण्डलो के रख-रखाव की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। गोशाला से सम्बद्ध चारागाह में हरा चारा तथा नेपियर की बुवाई की गयी है। सम्बद्ध चारागाह का रकबा और बढ़ाते हुए नेपियर की बुवाई कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

         जिलाधिकारी द्वारा समस्त चारागाहों की भूमि पर अभियान चलाकर हरा चारा/नेपियर घास की बुवाई कराने तथा निराश्रित / बेसहारा गोवंश का अभियान चलाकर संरक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

      निरीक्षण के समय ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर, खण्ड विकास अधिकारी-देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी (पं०) देवरिया सदर, ग्राम प्रधान पिपरा चन्द्रभान, ग्राम सचिव पिपरा चन्द्रभान, पशुधन प्रसार अधिकारी तरौली बरौली उपस्थित थे।

Share:

युवती को किडनेप करके 8 माह तक बंधक बनाकर गैगरेप




बाराबंकी l युवती को किडनेप करके 8 माह तक बंधक बनाकर गैगरेप किया गया। आरोप हैं की दिनेश व् सीतापुर के दिलीप ने लड़की को सरयू नदी के किनारे से किडनेप किया था। तभी से उसका कोई सुराग नहीं था। अब लड़की किसी तरह बंधन मुक्त होकर थाने पहुँची और आरोप लगाया की दिनेश व् दिलीप हर दिन उसके साथ रेप करते थे। जब मन भर गया तो उसे कुलदीप व् उमेश के हवाले कर दिया गया। जिन्होंने 3 माह तक उसे हरियाणा में रखा और गैगरेप करते रहे। FIR दर्ज हो गई हैं।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .             



*मंगलवार, 25 फरवरी 2025 


🔸मोहम्‍मद यूनुस पर नहीं भरोसा, बांग्‍लादेशी सेना ने अपने हाथ में ली कानून व्‍यवस्‍था, भारत की चेतावनी के बाद सेना प्रमुख का बड़ा ऐलान


🔸महाकुंभ विवाद: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर पलटवार, कहा - जिसकी जैसी भावना, वैसा कुंभ


🔸गिद्धों को लाश, सुअरों को गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिलाः योगी


🔸बांग्लादेश में फिर बढ़ रहा बवाल, छात्रों ने थमाया 24 घंटे का अल्टीमेटम


🔸स्टडी, वर्क परमिट पर कनाडा गए लोगों को झटका, कभी भी रद्द हो सकता है वीजा


🔸मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा:मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे; जो चारा खा जाते हैं, वह हालात नहीं बदल सकते


🔸​बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे की मौत:13 घंटे बाद निकाला गया शव, 30 फीट नीचे जाकर फंसा था


🔸राजनाथ बोले-70% रक्षा सामग्री खुद बना रहा भारत:2029 तक 50 हजार करोड़ के निर्यात का लक्ष्य; IIT मंडी में छात्रों को किया सम्मानित


🔸कोलकाता में 3 लाश मिली, नसें कटीं, गर्दन पर घाव:पुलिस बोली- पतियों ने खबर दी, हमें इन्हीं पर शक; बचने के लिए अपना एक्सीडेंट करवाया


🔸बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड- अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा बंद:राज्यपाल ने कहा- हिंदूवादी संगठन से जुड़ी लड़कियों को टारगेट किया, पब्लिक बोली- आरोपियों को फांसी दो


🔸Russia-Ukraine War: जब फ्रांस ने दिया यूक्रेन का साथ, भारत ने बनाई दूरी; UN में फिर दिखाई कूटनीति


🔸​एक-दो नहीं... कई समस्याओं का होगा समाधान, दिल्ली की सूरत संवारने के लिए CM रेखा गुप्ता ने की बैठक


🔸तेलंगाना टनल में फंसे कर्मचारियों को निकालेंगे 'सिलक्यारा के हीरो', 6 रैट माइनर्स की टीम पहुंची


🔸GIS: रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर रिलायंस का बड़ा ऐलान, 60 हजार करोड़ का MOU


🔸​​​​Punjab Politics: बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान, AAP के 32 MLA कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल


🔸कश्मीर के बच्चों से मिले शाह, बोले परिजनों के साथ जाकर अमन,शांति व विकास की बात करें


🔸2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, ममता 27 फरवरी को टीएमसी की अहम बैठक को करेंगी संबोधित


🔸भारतीय शेयर बाजार आईटी शेयरों की कमजोरी से लुढ़का, सेंसेक्स 856 अंक धड़ाम


🔸2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश का भी कटा पत्ता


           

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-यूपी विधानसभा बजट सत्र का आठवां दिन आज, यूपी सरकार के 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा, सीएम योगी आदित्यनाथ बजट सत्र में होंगे शामिल, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार है हमलावर


➡लखनऊ-प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल का विरोध, अवध बार एसोसिएशन ने किया विरोध, आज से हड़ताल, लखनऊ बार एसोसिएशन के वकील आज हड़ताल पर रहेंगे


➡लखनऊ-आज रिहा होंगे आजम के बेटे अब्दुल्ला, जिला जेल में बंद हैं अब्दुल्ला आजम, सुबह 8 बजे होगी अब्दुल्ला की रिहाई , रामपुर कोर्ट ने जारी किए रिहाई के आदेश, हरदोई जेल भेजा गया है परवाना , 45 मुकदमों में जमानत की प्रक्रिया पूरी , 17 महीने बाद जेल से रिहा होंगे अब्दुल्ला


➡सुल्तानपुर-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा,, ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, घायलों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, बिहार प्रदेश में मोतिहारी जिले के निवासी है सभी, कूरेभार थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 116 की घटना


➡देहरादून-वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विवादित बयान, विधानसभा के अंदर दिए गए बयान पर विपक्ष नाराज, मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग, भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया 


➡देवरिया .-मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, दबंग ने बुजुर्ग दंपत्ति को जमकर पीटा , मारपीट से महिला जमीन पर गिर हुयी बदहवास, FIR दर्ज होने पर दबंग को पुलिस ने किया अरेस्ट, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर का मामला


➡हरदोई -वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, अपनों के पहुंचने से पहले किया दाह संस्कार, परिजनों के मना करने पर भी नहीं माने लोग, परिजनों ने हत्या करने का शक जाहिर किया, मृतका के भतीजों ने शाहाबाद कोतवाली में दी तहरीर, शाहाबाद कोतवाली के नगला कल्लू गांव का मामला


➡सुल्तानपुर-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा , ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, घायलों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, बिहार प्रदेश में मोतिहारी जिले के निवासी है सभी, कूरेभार थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 116 की घटना


➡संभल -दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती एक घायल की मौत, दूसरा घायल गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा , जुनावई थाना क्षेत्र का मामला


➡सीतापुर -किचन में गैस सिलेंडर से लगी आग, खाना बनाते समय लगी आग, हादसा टला, आग से बच्ची समेत 4 लोग झुलसे., घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लहरपुर नगर के मोहल्ला बागवानी टोला का मामला


➡मेरठ-थूककर रोटियां बनाने के वायरल वीडियो का मामला, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही पूछताछ, आरोपी इमरान ग्राम मऊ खास का निवासी , 21 फरवरी को प्रेम ग्रीन मंडप में था शादी समारोह, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और शहर की स्वाट टीम ने पकड़ा


➡बहराइच-संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला, मटेरा के जुलहनपुरवा की निवासी है सुबीया, परिजनों ने पति पर जलाने का लगाया आरोप,  दूसरी महिला से संबंधों के चलते जलाने का आरोप, 90% तक झुलसी महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालात नाजुक में महिला लखनऊ रिफर की गई, थाना मटेरा इलाके के जुलाहनपुरवा गांव का मामला


➡कन्नौज-सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा आज, सौरिख के शीतल सिंह लौंग श्री इंटर कॉलेज जाएंगे , 1.30 बजे लखनऊ से सौरिख पहुंचेंगे अखिलेश यादव, अखिलेश यादव स्मृति कार्यक्रम में होंगे शामिल, कई कार्यकर्ताओं, नेताओं के घर भी जा सकते अखिलेश



Share:

आज का राशिफल


      


 *25 फरवरी 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।




धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 25 फरवरी 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 12:50 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 18:32 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* तैतिल - 12:50 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* व्यतीपात - 08:14 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 06:50

*🌄सूर्यास्त-* 18:18

*🌙चन्द्रोदय-* 29:42

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 15:26 से 16:52

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 12:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 12:48 तक , बुध पश्चिम में उदय , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी) , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , श्री गुरनाम सिंह जयन्ती , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस , श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस व राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 11:11 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*निर्गुणस्य   हतं   रूपं*

     *दुःशीलस्य हतं कुलम्।*

*असिद्धस्य हता विद्या*

     *अभोगेन  हतं धनम् ।।*

         ★(चाणक्यनीति - 8/16)

*भावार्थ👉*

         _गुण विहीन सौंदर्य भी व्यर्थ होता है, शील रहित समाज भी नष्ट हो जाता है। बुद्धि प्राप्त न हो तो शिक्षा व्यर्थ हैं तथा सदुपयोग / भोग के बिना धन नष्ट हो जाता है।_


*25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।

1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।


1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।

2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

2008 - फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।

2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया। 

2019 - टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।

2019 - अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।

2020 - भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

2020 - न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 

2021 - तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों और सार्वजनिक उमक्रम के कर्मियों समेत अपने सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 60 साल करने का फैसला किया।

2021 - ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया।

2021 - भारत ने तीन - दिवसीय शेरपाओं की बैठक के उद्घाटन के साथ अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता शुरू की।

2022 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप से आया।

2023 - हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ABVP व SFI के बीच हुई हिंसक झड़प में कई छात्र घायल हुए।

2023 - तुर्किए में 5.3 की तीव्रता पर भूकंप आया।

2023 - दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत हुई।

2023 - बांग्लादेश का मालवाहक पोत एक दूसरे पोत से टकराने के बाद हुगली नदी में डूबा।

2023 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे सड़क हादसे में 13 लोगों मौत व करीब 20 घायल हुए।

2024 - प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।

2024 - यूपी के कौशांबी जिले की पटाखा फैक्ट्री में आग से 6 की मौत व 10 झुलसे।


*25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।

1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।

1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

1899 - गुरनाम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1916 - शंखो चौधरी - भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।

1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता।

1966 - के. वी. राबिया - शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता।

1974 - दिव्या भारती - हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।

1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।

1984 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।

1994 - उर्वशी रौतेला - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।


*25 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।

1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।

1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।

2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।

2007 - पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।

2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।

2020 - मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।

2021 - विष्णुनारायणन नंबूथिरी - एक भारतीय लेखक और मलयालम साहित्य के विद्वान थे।

2022 - ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का (82) का भुवनेश्वर में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फुटबॉल डिफेन्सिव फ्रेड मिलर (82) का निधन हुआ।

2023 -  कनाडाई अभिनेता, लेखक, निर्देशक और गायक गॉर्डन पिंसेंट (92) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई नाविक सिड फिशर (95) का निधन हुआ।


*25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी)।

🔅 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव‌।

🔅 श्री गुरनाम सिंह जयन्ती।

🔅 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।

🔅 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।

🔅 श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस।

🔅 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

आज से यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत

 ब्रेकिंग




लखनऊ।




24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं


प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर होगी परीक्षा 


दो पालियों में होगी परीक्षा 


पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी 


यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 54,37,233 परीक्षार्थी होंगे शामिल


हाईस्कूल में 27,32,216 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27,05,017 छात्र छात्राएं होंगे शामिल 


प्रयागराज के अलावा बाकी सभी ज़िलों में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 


प्रयागराज में 24 फरवरी की परीक्षा 9 मार्च को होगी आयोजित


पहले दिन हाईस्कूल की पहली पाली में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा


दूसरी पाली में हेल्थ केयर विषय की परीक्षा


इंटरमीडिएट की पहली पाली में सैन्य विज्ञान की परीक्षा 


दूसरी पाली में हिंदी और सामान हिंदी की परीक्षा 


इस बार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कराई जाएगी परीक्षा


पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतेज़ाम 


सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से होगी लाइव मॉनिटरिंग


संवेदनशील जिलों पर रखी जाएगी विशेष नजर


17 संवेदनशील जिलों में एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी में होगी परीक्षा


सोशल मीडिया पर भी होगी सख्ती, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई


परीक्षा केंद्रों पर कोडिंग सिस्टम होगा लागू


किसी भी आपात स्थिति में केंद्रों पर अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की होगी व्यवस्था


नकल माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share:

चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, चौतरफा खुशियों की लहर धन्यवाद भारतीय टीम






 चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 242रन का लक्ष्य दिया भारत ने विराट कोहली के शतक और श्रेयस अय्यर के अर्द्ध शतक ने भारत को जीत दिलायी शुभमन गिल ने भी 46रन बनाए आज के खेल की विशेषता विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी रही

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .                   



*सोमवार, 24 फरवरी 2025 


🔹IND vs PAK : विराट कोहली का शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया


🔸दुबई में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा... अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई, दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट


🔸'अभी भी मेरा फोन टैप हो रहा, मेरे पीछे CID लगाई जा रही', मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा आरोप


🔸दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी:AAP विधायक दल ने पूर्व CM को चुना, आज से असेंबली का पहला सेशन


🔸भोपाल में आज से दो दिन की इन्वेस्टर्स समिट:पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, कुछ उद्योगपतियों से चर्चा संभव; ईवी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल पर फोकस


🔸मोहाली में बब्बर खालसा गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार:2 पिस्तौल बरामद; महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में हत्या कर लौटे थे


🔸​पुणे में कर्नाटक की बस पर लिखा- जय महाराष्ट्र:कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट विवाद के चलते महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच बस सर्विस बंद


🔸तेलंगाना टनल हादसा, अंदर 11 KM पानी भरा:मंत्री बोले- मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद कम; पानी-कीचड़ निकालने के लिए पंप मंगाया


🔸मोदी बोले- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं:कहा- मैंने पर्ची निकाली, धीरेंद्र शास्त्री की मां के मन में इनके ब्याह की बात चल रही


🔸केरल में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, पटरियों पर रखा था टेलीफोन पोल; दो आरोपी गिरफ्तार


🔸तमिलनाडुः कन्नूर के अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने आदिवासी दंपति को कुचलकर मार डाला


🔸​'भारत में USAID ने की 7 प्रोजेक्ट्स की फंडिंग', केंद्र ने बताया कहां इस्तेमाल हुए 65 अरब रुपये


🔸प्रतिबंधित समूह जमात जम्मू-कश्मीर की राजनीति में करेगा एंट्री! चुनाव चिह्न के लिए EC को लिखा पत्र


🔸न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रहे विमान में बम की खबर, रोम किया गया डायवर्ट


🔸​​​​विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : विधायक दल की बैठक में लिया निर्णय, कांग्रेस विधायक धरना देकर जताएंगे विरोध


🔸चीन के निशाने पर अमेरिका : अलास्का के पास बढ़ा रहा सैन्य ताकत, वर्चस्व कायम करने के लिए तेजी से फैला रहा अपने पैर 


🔸मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं


🔸NATO सदस्यता के लिए कुछ भी करेंगे...ज़ेलेंस्की ने कहा-Ukraine में शांति के लिए राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार


🔸US से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर आया विमान, दिल्ली में हुई लैंडिंग


          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-यूपी परीक्षा बोर्ड की आज से परीक्षाएं होंगी शुरू, लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर तैयारी हुई पूरी , लखनऊ के 126 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा , नकल विहीन परीक्षाओं के लिए हुए विशेष प्रबंध , CCTV की निगरानी में होगी UP बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पर पूर्ण रूप से रहेगी रोक , परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा , कंट्रोल रूम से लाइव फीड देखी जा सकेगी, दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा , पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 तक होगी


➡अमेठी-यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से हो रही शुरू, प्रशासन ने परीक्षा की सभी तैयारियां की पूरी, जिले के 248 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा, 48398 परीक्षार्थी 80 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा, दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा 


➡लखनऊ-हुंडई शोरूम के सर्विस वर्कशॉप में लगी आग, मोबिल ऑयल के सिलेंडर में लगी थी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू , सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला, मड़ियांव क्षेत्र के हुंडई शोरूम का मामला 


➡लखनऊ-पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, कई चोरियों का पुलिस ने किया हुआ खुलासा, आरोपी अकरम घायल, हॉस्पिटल में भर्ती , कब्जे से अवैध असलहा व स्कूटी बरामद, थाना सरोजनीनगर इलाके का मामला 


➡लखनऊ-चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दर्ज की जीत , टीम इंडिया की पाकिस्तान पर शानदार जीत, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने मनाया जश्न


➡लखनऊ-मुमताज पीजी कालेज पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम, 50 साल पूरे होने पर मनाया गया कार्यक्रम, मुशायरे में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सम्मानित किया, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित, कॉलेज से हमारा बचपन का रिश्ता- डिप्टी सीएम, ‘कॉलेज में उच्च कोटि की शिक्षा बच्चों को मिल रही’,कई नामचीन शायर हसन कमाल, सैफ बाबर हुए शामिल


➡कौशाम्बी -यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी हुई पूरी , कौशाम्बी में 84 केंद्रों पर होगी परीक्षा , 10वीं के 23711 और 12वीं के 20942 छात्र  , सभी केंद्रों मे CCTV कैमरा लगाए गए हैं, परीक्षा नक़लविहीन कराने के लिए 84 केंद्र व्यवस्थापक, 84 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती


➡प्रयागराज-ओडिशा के मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे प्रयागराज, मोहन चरण मांझी आज पहुंचेगे प्रयागराज, आज अयोध्या से प्रयागराज के लिए होंगे रवाना , त्रिवेणी में CM मोहन चरण मांझी करेंगे स्नान


➡फिरोजाबाद-माल गोदाम में अचानक लगी भीषण आग,  आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई, गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक,  फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल जारी, दक्षिण इलाके के रेलवे के माल गोदाम की घटना


➡अलीगढ़ -संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में मिला, परिजनों ने घर बुलाकर हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, बन्नादेवी इलाके के एलमपुर गाड़िया की घटना


➡कानपुर-चैंपियन ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, भारत की जीत होते ही देश भर में जश्न शुरू, जीत के बाद कानपुर में हुई जमकर आतिशबाजी, क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया डांस, गोविंद नगर में जमकर की गई आतिशबाजी


➡मुरादाबाद -सदन के प्रस्ताव के बाद बड़े घोटाले का खुलासा, नगर निगम मुरादाबाद मेयर विनोद अग्रवाल का खुलासा, मुख्य बाजार में अवैध रूप से काबिज थे 76 दुकानदार, अवैध रूप से किराए पर उठाई थी सभी दुकानें , कई दशकों से सरकारी राजस्व को लगा रहे चूना , मेयर विनोद अग्रवाल ने दी सख्त चेतावनी , गलत काम करने वालो पर होगी कार्रवाई- मेयर


➡अलीगढ़ -व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मृतक के शरीर पर हैं मारपीट के निशान, परिजनों ने पत्नी पर हत्या का लगाया आरोप, पत्नी के अवैध संबंधों के विरोध पर हत्या- परिजन, विरोध करना पड़ा भारी, पत्नी ने की हत्या- परिजन, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, देहली गेट थाना इलाके के जंगलगढ़ी की घटना


➡दिल्ली-आज से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा सत्र, तीन दिवसीय होगा दिल्ली विधानसभा सत्र, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता झंडेवालान मंदिर जाएंगी, सत्र में भाग लेने से पहले सीएम जाएंगी मंदिर, सुबह 9.45 बजे झंडेवालान देवी मंदिर जाएंगी, झंडेवालान देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगी 


➡बुलंदशहर -पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ , पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश हुआ घायल, इलाज के लिए पहासू सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती , कब्जे से 2.40 लाख रुपये, पिस्टल व कारतूस बरामद, साथ ही बाइक को पहासू पुलिस ने किया बरामद , थाना पहासू इलाके के गांव नगला सारंग का मामला


➡बरेली -दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दो नाबालिग बच्ची के साथ किया था रेप, जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुन्नवर हुआ घायल , इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, इज्जत नगर थाना पुलिस की आरोपी से हुई मुठभेड़


Share:

आज का राशिफल


      


 *24 फरवरी 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण करने का अवसर मिलेगा। धनागम सुनिश्चित होगा । आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा । मध्याह्न के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी । सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्के व्यायाम के लिए समय निकालें जिससे स्वास्थ्य सुधार हो।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी।  कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*





     *आज दिनांक 👉*

     * 24 फरवरी 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 13:48 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 19:00 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा 

*💫करण-* बालव - 13:48 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* सिद्धि - 10:04 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 06:51

*🌄सूर्यास्त-* 18:17

*🌙चन्द्रोदय-* 28:59

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 24:57 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 08:17 से 09:43

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी एकादशी 13:48 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत , मंगल मार्गी 07:32 पर , व्यतीत पुण्यम् , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , हज़रत इमाम हुसैन का जन्मदिन (मुस्लिम , 2025) , सुश्री जयललिता जयन्ती , प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 12:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*प्रेरकः     सूचकश्चैव*

      *वाचको दर्शकस्तथा।* 

*शिक्षको बोधकश्चैव*

       *षडेते गुरवः स्मृताः॥*

 *भावार्थ👉*

         _प्रेरणा देने वाला , संदेश देने वाला, उच्चारण सिखाने वाला, मार्ग दिखाने वाला, व्यवहार सिखाने वाला, और तत्त्व बोध कराने वाला – ये छह प्रकार के गुरु बताए गए हैं ।_


*24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1708 - राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।

1711 - जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा "रिनाल्डो" लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।

1739 - करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।

1779 - जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।

1803 - मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया ।

1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

1831 - दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।

1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।

1894 - निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।

1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।

1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।

1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने


1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।

1976 - अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।

1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।

1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।

2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।

2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।

2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।

2008 - रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।

2008 - मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

2019 - भारत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई।

2019 - चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।

2019 - बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया ।

2019 - कश्‍मीर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।  

2019 - वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।

2020 - मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।

2021 - भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।

2022 - नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ व अन्य भागीदारों के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर Hostomel पर कब्जा किया , यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए व 169 घायल हुए।

2022 - झारखंड के जामताड़ा में बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूबे व बिहार के खगड़िया में बम विस्फोट से 14 लोग घायल हुए।

2023 - इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर (टोबेले) में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 100 किमी थी।

2023 - कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में शुरू हुआ।

2023 - मेरठ के दौराला में बॉयलर फटने से 7 की मौत व लगभग 60 घायल हुए।

2023 - मध्यप्रदेश के सीधी हादसे में 14 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।

2024 - ब्रायन ऑर्टेगा ने UFC फाइट नाइट 237 में यायर रोड्रिगेज के खिलाफ जीत हासिल की, और परफॉरमेंस ऑफ द नाइट का पुरस्कार जीता।

2024 - उत्तरप्रदेश के कासगंज जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 40 डूबे, 24 की मौत हुई।


*24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1304 - इब्न बतूता - अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।

1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।

1919 - शारदा मुखर्जी - भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।

1924 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।

1939 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

1948 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।

1972 - पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।

1984 - मौमा दास - एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ।


*24 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1967 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।

1986 - रुक्मिणी देवी अरुंडेल - भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।

1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2011 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

2018 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2020 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।

2021- सरदूल सिकंदर - पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।

2023 - भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत (89) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2024 - कनाडाई अभिनेता केनेथ मिशेल (49) का निधन हुआ।

2024 - डेनिश फुटबॉल खिलाड़ी उलरिक ले फ़ेवरे (77) का निधन हुआ।


*24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।

🔅 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।

🔅 हज़रत इमाम हुसैन का जन्मदिन (मुस्लिम , 2025)।

🔅 सुश्री जयललिता जयन्ती।

🔅 प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस।

🔅 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

गाजीपुर में श्रद्धालुओं के लिए काला दिन, 49 घंटे में 7 सड़क हादसों में 6 की मौत, 44 घायल

 


गाजीपुर जनपद में 49 घंटे के भीतर महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक के बाद एक सात भीषण सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए। पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नंदगंज हादसे में तीन वर्षीय आराध्या, जो अपने पिता अर्जुन सिंह के साथ थीं, बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके माता-पिता दोनों ही नहीं रहे। वहीं, बिरनो में हुए हादसे में मृत डॉ. सोनी यादव के ढाई वर्षीय जुड़वा मासूम बेटों की तस्वीर देखकर हर कोई भावुक हो गया। डॉ. मुकेश यादव की पत्नी डॉ. सोनी यादव महाकुंभ स्नान के लिए निकली थीं। उन्होंने रवानगी से पहले अपने पति और बच्चों से फोन पर बात की और सुबह तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। हादसे में डॉ. सोनी यादव, उनकी बुआ गायत्री, चालक मोहम्मद सलाउद्दीन और एमआर दीपक झा की मौके पर ही मौत हो गई। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कलां गांव के पास हुए हादसे में अर्जुन सिंह और उनकी पत्नी बबीता सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या सिंह को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन वह अनाथ हो गई। हादसे से पहले परिवार की ली गई खुशी भरी तस्वीरें अब अपनों की यादों में सिमट गई हैं। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु जा रहे हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस उपायों का अभाव इन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो आगे भी ऐसी त्रासद घटनाएं होती रहेंगी।

Share:

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले दिनों महाकुंभ को लेकर कहा कि सारे हिंदू जाग गए हैं,

 




60 करोड़ लोग कुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं. उनके इस बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आपत्ति जताई है. 


पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये कौन आप लोग आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते हैं. यह आस्था से जुड़ी चीज है, जब बागेश्वर पैदा नहीं हुआ था, जब इनके मां-बाप पैदा नहीं हुए थे, उसके पहले से कुंभ चला आ रहा है. 


इसको कुंभ के बारे में क्या पता है? यह तो बंदर है. हम ऐसे बाबाओं को बंदर कहते हैं जो गरीब और पब्लिक के बारे में कुछ भी बोल देते हैं, हम बंदर की चर्चा नहीं करते हैं.

Share:

बागेश्वर धाम में बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल, PM मोदी आज करेंगे भूमिपूजन

 



 देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मंदिर परिसर में एक विशाल कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी जाएगी. बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल बनेगा.

 इसका भूमिपूजन पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे.

200 करोड़ की लागत से बनने वाला अस्पताल अगले 3 साल में तैयार हो जाएगा. इसको लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि बालाजी की कृपा से यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज तक पहुंचेगा.

 बुंदेलखण्ड के 17 जिलों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी.

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया "शुरुआत में 100 बिस्तरों का कैंसर अस्पताल निर्मित कराया जाएगा. 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में चार चरणों में अस्पताल का विकास होगा. हनुमान जी की प्रेरणा से दुआ के साथ दवा की भी व्यवस्था की जा रही है. पहले चरण में 100 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा जिसकी लागत 200 करोड़ रुपये आंकी गई है. धीरे-धीरे चारों चरण तक पहुंचने में अस्पताल मेडिकल कॉलेज का रूप ले लेगा. बागेश्वर धाम सेवा समिति के साथ-साथ इस अस्पताल का संचालन मेदांता ग्रुप करेगा."

सामान्य व अटेंडर के लिए होंगी ये सुविधाएं-


- फूड कोर्ट, धर्मशाला, एग्जीबिशन कॉम्प्लेक्स, फॉर्मेसी एंड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सोलर पार्किंग, यज्ञशाला, एंट्रेंस गेट


*मरीजों के लिए सुविधाएं-*

- एम्बुलेटरी केयर एरिया, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथैरेपी एंड कीमोथैरेपी, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू

बागेश्वर धाम के पीठाधीरश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा " कैंसर के विरूद्ध ये एक युद्ध की शुरूआत है. आपने कई बार देखा या सुना होगा कि हॉस्पिटल में मंदिर है. लेकिन बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से पहली बार मंदिर में हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा. इस हॉस्पिटल का निर्माण सेवादारों को मिली दान-दक्षिणा से किया जा रहा है. ये बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है. आने वाले समय में यहां गरीबो को बिल्कुल मुफ्त इलाज मिलेगा.

Share:

PM की तारीफ करो तो भक्त, किस पर भड़कीं प्रीती जिंटा?




एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा- सोशल मीडिया पर लोगों के साथ क्या हो रहा है? हर कोई इतना सनकी हो गया है? यदि कोई AI चैटबॉट के साथ पहली चैट के बारे में बात करता है तो लोग मानते हैं कि यह एक भुगतान किया गया प्रचार है। यदि आप अपने PM की सराहना करते हैं तो आप एक भक्त हैं। यदि आप एक गौरवान्वित हिंदू या भारतीय हैं तो आप एक अंधभक्त हैं।

Share:

केंद्र सरकार ने कोचिंग सेंटरों पर कसा शिकंजा, छात्रों को वापस मिले 1.56 करोड़ रुपये

 


केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीओसीए) ने शिक्षा क्षेत्र में 600 से अधिक उम्मीदवारों और छात्रों के लिए ₹1.56 करोड़ की राशि का रिफंड सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। सिविल सेवा, इंजीनियरिंग कोर्स और अन्य कार्यक्रमों के लिए कोचिंग सेंटरों में नामांकित इन छात्रों को पहले कोचिंग संस्थानों द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने के बावजूद उचित रिफंड से वंचित किया गया था।


केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार यह राहत छात्रों द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों के माध्यम से संभव हुई, जिसने विवाद समाधान के लिए एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया की सुविधा प्रदान की। विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने छात्रों को अधूरी सेवाओं, देरी से कक्षाओं या रद्द किए गए पाठ्यक्रमों के लिए मुआवजा प्राप्त करने में मदद की है।


अपने निर्णायक निर्देश में उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी कोचिंग सेंटरों को छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया है, जिसमें छात्रों के वित्तीय हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट, पारदर्शी रिफंड नीतियों को अनिवार्य किया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वैध रिफंड दावों को अस्वीकार करने की अन्यायपूर्ण प्रथा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शैक्षिक संस्थानों से उपभोक्ता अधिकारों को बनाए रखने का आग्रह किया है।


उपभोक्ता मामलों के विभाग ने अपने सक्रिय प्रयासों के माध्यम से शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने और छात्रों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के बारे में शिक्षित करने, अनुचित व्यवहार के मामले में कार्रवाई करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है।


राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन छात्रों और न्याय की तलाश में उम्मीदवारों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित हुई है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यक्ति बिना किसी लंबी कानूनी लड़ाई के मुद्दों को हल करने में सक्षम थे, जिससे समय और ऊर्जा की बचत हुई और साथ ही निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित हुए। मुकदमेबाजी से पहले की अवस्था में शिकायतों का समाधान करके एनसीएच ने विवादों को बढ़ने से रोकने में मदद की है और औपचारिक कानूनी कार्यवाही के लिए एक प्रभावी और सुलभ विकल्प प्रदान किया है। यह सेवा विशेष रूप से छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हुई है, जिनके पास अब अपने हितों की रक्षा करने के लिए एक भरोसेमंद रास्ता है।


इस पहल के हिस्से के रूप में डीओसीए छात्र अधिकारों की वकालत करना जारी रखता है और समान मुद्दों का सामना करने वाले सभी छात्रों को त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विभाग कोचिंग सेंटरों से पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्र-अनुकूल दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का भी आग्रह करता है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡दुबई-ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला आज, भारत पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 2.30 बजे से मैच, वनडे में अब तक दोनों टीमें 135 बार भिड़ीं, जिनमें 73 पाकिस्तान, 57 मैच भारत जीता, चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों के बीच 5 मुकाबले हुए, जिनमें पाकिस्तान ने 3 मैचों में जीत दर्ज की, भारत ने 2 मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त दी, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल दोनों के बीच हुआ,  2017 फाइनल में पाकिस्तान ने सफलता हासिल की


➡लखनऊ-इंटर कॉलेजों की खाली जमीन पर बनेंगे स्टेडियम, खाली जमीन पर बनेंगे इंडोर मिनी स्टेडियम, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश, विभाग ने दिए एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश, जिला मुख्यालय पर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत होगा कार्य


➡लखनऊ-बिजली कर्मियों ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया ऐलान, निजीकरण का प्रस्ताव रद्द होने तक होगा संघर्ष


➡लखनऊ-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में भ्रष्टाचार, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल, भर्ती में पैसे मांगने, मनमानी का लगाया आरोप, ICDS में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में भ्रष्टाचार


➡लखनऊ-ड्रग विभाग क्लीनिक संचालकों पर दर्ज करेगा FIR, जांच में स्टेरॉयड मिलने पर दर्ज होगी FIR, 5 सेक्सोलॉजिस्ट क्लिनिक से लिए गए नमूने, नमूनों की जांच रिपोर्ट एक माह बाद आएगी, सभी क्लीनिकों का पंजीकरण भी होगा निरस्त 


➡आगरा-सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज, 11.10 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे खेरिया एयरपोर्ट, 11.30 बजे CM योगी पहुंचेंगे होटल अमर विलास, यूनिकॉर्न कंपनी के कॉन्क्लेव में CM होंगे शामिल, 1 बजे एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए होंगे रवाना, सीएम के आगमन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम


➡कानपुर-थाने के मालखाने से 41.30 लाख रुपए की चोरी, 38 लाख 78 हजार नगदी समेत अन्य सामान गायब, थाने में दर्ज गंभीर धाराओं में केस की फाइल भी गायब, थाना प्रभारी की तहरीर पर मालखाना इंचार्ज पर केस , तत्कालीन मालखाना इंचार्ज दिनेश चंद्र पर दर्ज हुई FIR, कानपुर कमिश्नरेट के गोविंदनगर थाने का मामला 


➡कन्नौज-धरपकड़ अभियान में पकड़े गए 7 वारंटी, ठठिया, सौरिख थाना पुलिस को मिली कामयाबी, पकड़े गए सभी वारंटी कोर्ट में नहीं हो रहे थे हाजिर, कोर्ट से NBW जारी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई


➡मेरठ-रामचंद्र सहाय रेवड़ी की शॉप में लगी आग , आग की लपटे निकलते देख लोग हुए जमा, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने का कारण, दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख, सदर बाजार क्षेत्र के बाजार आबूलेन का मामला


➡इटावा-2 कारों की टक्कर में 6 से अधिक लोग घायल, प्रयागराज से लौटते वक्त हुई दुर्घटना, सूचना पर दुर्घटना स्थल पहुंची थी पुलिस, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, 2 महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर, बकेवर के नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज की घटना


➡बहराइच -पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, दोनों तरफ से चले लात-घूंसे और पत्थर, शहर के सुमैया मॉल के पास हुई मारपीट, मारपीट में दो युवक हुए गंभीर घायल , जांच में जुटी पुलिस खंगाल रही CCTV वीडियो,  कोतवाली नगर के सुमैया मॉल का मामला


➡बहराइच -कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, मारपीट में किशोर समेत 2 लोग घायल, दरगाह क्षेत्र के मंगलम के पास हुई मारपीट, घायलों को उपचार के लिए कराया भर्ती, बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र का मामला


➡अमरोहा-शादी करने पहुंचा तीन बच्चों का पिता, सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पिता , दूल्हा न आने पर पहुंचा तीन बच्चों का पिता, युवती के परिजनों ने व्यक्ति को बुलाया था, विवाह समारोह में शादी की सभी रस्में हुई, सांसद, विधायक, अतिथियों ने आशीर्वाद भी दिया, भनक लगते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप,  फर्जी दूल्हा दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज के आदेश, ग्राम सचिव को निलंबित किया गया, सरकारी पैसा हड़पने,धोखाधड़ी में होगी कार्रवाई, गजरौला ब्लॉक में हुआ था सामूहिक विवाह समारोह


➡कन्नौज-नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने किया अरेस्ट, कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने किया अरेस्ट


➡दिल्ली -दिल्ली बीजेपी विधायकों की आज होगी बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर दोपहर 1.30 बजे होगी बैठक, सोमवार से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का सत्र


➡सीतापुर-बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या , पिता और बेटे के बीच हुआ था विवाद, घर में पिता, बेटे दोनों पी रहे थे शराब, बेटे ने पिता पर ईंट से किया हमला, घटना को अंजाम देखकर बेटा फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सिधौली के तुलसी नगर का मामला

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789