Good Daily News...


मंगलवार, 29 अगस्त 2023

कहां से आए चंद्रयान, विक्रम, प्रज्ञान और विकास जैसे नाम... क्या है दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा से इनका संबंध?

 


चंद्रयान-3, विक्रम, प्रज्ञान, विकास... ये सब एक ही मिशन के हिस्सों का नाम है. पर ये आया कहां से? कैसे लिया गया ये फैसला कि यही नाम रखे जाएंगे? जब पूरी दुनिया Chandrayaan-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की तारीफ कर रही है. ऐसे में लोगों के दिमाग ये भी है कि इन नामों के पीछे की क्या कहानी है?

facebook

twitter

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग ने पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की धाक बढ़ा दी है. (सभी फोटोः ISRO)

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग ने पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की धाक बढ़ा दी है. (सभी फोटोः ISRO)

ऋचीक मिश्र

नई दिल्ली,

Chandrayaan-3 की सफलता का गुणगान पूरी दुनिया में हो रहा है. लेकिन इसके हिस्सों को दिए गए नामों पर भी चर्चा चल रही है. प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर और विकास इंजन. इन हिस्सों के नामकरण के पीछे का क्या कहानी है? संस्कृत में इन सबका मतलब क्या है? क्यों दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के शब्दों को उठाया गया है नामकरण के लिए? 


ISRO चीफ श्रीधरा सोमनाथ ने कहा था कि जो भारतीय साहित्य संस्कृत में लिखा गया है, वह बेहद उम्दा और असली है. वह भी बेहद फिलॉसॉफिकल रूप में. इस भाषा में जो वाक्यों को लिखने का जो तरीका है, वह इसे विज्ञान के बेहद करीब लेकर जाता है. इस भाषा में किसी चीज की रचना एक साइंटिफिक प्रक्रिया है. 


चंद्रयान (Chandrayaan) का क्या मतलब है ... चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट को संस्कृत में चंद्रमा पर जाने वाला यान कहा गया है. यह नाम चंद्रमा पर जाने वाले यान और मिशन के लिए सबसे बेहतरीन और उपयुक्त था.  

Share:

अब तक का मुख्य समाचार



➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया ट्वीट,यूपी परिवहन निगम के 2 कर्मी निलंबित किए गए-अखिलेश,धार्मिक प्रार्थना के लिए 2 मिनट की देरी पर निलंबन-अखिलेश,केवल इस बात के लिए निलंबन,कहां का इंसाफ़ है-अखिलेश,इस प्रताड़ना से दुखी एक ने आत्महत्या कर ली-अखिलेश,देश में सद्भावना के लिए कोई जगह नहीं बची है-अखिलेश,परिवार के लिए परिवहन कर्मी मुआवजे की मांग करें-अखिलेश।


➡️लखनऊ- लंपी स्किन बीमारी में प्रभावी कंट्रोल पर मिला अवॉर्ड,यूपी पशुपालन विभाग को प्रतिष्ठित एस्काच अवॉर्ड गोल्ड,पशुपालन निदेशक डॉ.इन्द्रमणि ने प्राप्त किया अवॉर्ड ,डॉ इंद्रमणि ने CM योगी,पशुधन मंत्री का आभार जताया,प्रदेश के 1.90 करोड़ गोवंशों की सुरक्षा बीमारी से की गई।


➡️मेरठ- LIU इंस्पेक्टर ने पत्नी को घर से बाहर निकाला,अवैध संबंधों के चलते पत्नी को घर से निकला ,विरोध पर पत्नी की पिटाई करता है इंस्पेक्टर ,महिला कांस्टेबल से अवैध संबंधों का लगाया आरोप,सहारनपुर में LIU ऑफिस में तैनात है इंस्पेक्टर पति,पुलिस ने शिकायत के बाद नहीं की कोई कार्रवाई,पहले मेरठ SSP ऑफिस में तैनात था इंस्पेक्टर पति,मेरठ SSP ऑफिस पहुंच पत्नी ने न्याय की लगाई गुहार।


➡️मेरठ - कचहरी के बाहर वकीलों ने जाम लगाया,हंगामा जारी,हापुड़ में वकीलों की पिटाई से मेरठ के वकील आक्रोशित,बाइक सवार पुलिसकर्मी से अभद्रता कर मारपीट का प्रयास,सैकड़ों वकील एकत्र,पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी,कचहरी परिसर से लेकर सड़क तक हंगामा जाम,CO अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर मौजूद,थाना सिविल लाइन के मेरठ कचहरी का मामला।


➡️नोएडा - नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 करोड़ का नकली सप्लीमेंट,प्रिंटिंग मशीन बरामद,3 महीने से चला रहे थे नकली प्रोटीन बनाने की फैक्ट्री,मार्किट में 4-5 हजार में बिकता था 1 किलो का डब्बा,मुख्य आरोपी मौके से फरार,पुलिस टीम कर रही तलाश,सेक्टर 63 पुलिस ने नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।


➡️वाराणसी- कामायनी एक्सप्रेस में यात्रियों ने की चेन पुलिंग,यात्रियों में AC कोच में AC न चलने से आक्रोश,AC कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी,AC ना चलने से यात्री हुए हलकान, काटा हंगामा,तकनीकी खराबी से नहीं चला AC- स्टेशन अधीक्षक,AC कोच B-3 के AC में आई खराबी दुरुस्त की गई,सवा घंटे देरी से रवाना हुई कामायनी एक्सप्रेस।


➡️गोंडा - पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,तुलसीदास राय चंदानी पर दर्ज हुआ मुकदमा,पूर्व MLA पर महिला डॉ. से बदसुलूकी का आरोप,कोतवाली नगर में पूर्व विधायक पर एफआईआर,पूर्व विधायक ने डॉक्टर-पुलिस पर लगाया आरोप,डिलीवरी केस में पैरवी करने गए थे पूर्व विधायक,मुकदमे से नाराज लोगों ने सीएमओ से की शिकायत।


➡️फर्रुखाबाद - पैसे मांगने पर फौजी ने तानी रायफल वीडियो वायरल,मक्का विक्रता द्वारा पैसे मांगने पर फौजी ने तानी रायफल,फौजी ने रायफल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी,पुलिस के सामने बेखौफ होकर फौजी करता रहा दबंगई,फौजी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,फर्रुखाबाद के थाना जहांगज के अजिजलपुर का मामला।


➡️हरदोई - छात्र के साथ अराजक तत्वों ने सरेआम की मारपीट,कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र के साथ हुई मारपीट,छात्र के साथ हुई मारपीट से बाकी छात्रों में आक्रोश,बड़ी संख्या में आक्रोशित शिक्षक के साथ छात्र थाने पहुंचे,आकाश, लवकुश, शेखर, हिमांशु, पर मारपीट करने का आरोप,शिक्षक ने सांडी थाने पर दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी।


➡️मऊ - मऊ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान,अखिलेश के हिसाब किताब के सवाल पर बोले,बीजेपी ने जनता को हिसाब दे दिया- ब्रजेश,‘जनता भारतीय जनता पार्टी को चाहती है’,आज हर योजनाएं गरीबों को मिल रही- ब्रजेश,घोसी में बंपर वोटो से बीजेपी जीत रही- ब्रजेश ,घोसी में ब्रजेश पाठक ने चुनाव प्रचार किया।


➡️गोरखपुर- हाथ में पिस्टल लेकर लहराने का वीडियो वायरल,गाड़ी की बोनट पर बैठ असलहा लहराने का वीडियो ,बोनट पर बैठकर असलहा लहराने का वीडियो वायरल,आधा दर्जन गाड़ियों को लाइन से खड़ी कर बनाई वीडियो ,गीडा क्षेत्र के बाघगाडा का बताया जा रहा वायरल वीडियो।


➡️बाराबंकी - महिला शिक्षक को क्लास में पति ने दिया तीन तलाक.3 साल पहले हुआ था निकाह, पुलिस ने केस दर्ज किया,ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे- महिला,महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया,नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मुहल्ले का मामला।


➡️उन्नाव- तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप,2 दिन से घर से लापता युवक का मिला शव,2 दिनों से परिजन युवक की कर रहे थे तलाश,क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने से तालाब समतल,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बांगरमऊ क्षेत्र के ख्वाजापुर हेम्मा का मामला।


➡️मेरठ- मेरठ कचहरी परिसर से दौड़ाए जा रहे पुलिसकर्मी,पुलिसकर्मियों को गाली गलौच कर भगा रहे वकील,सड़क के बाद कचहरी में वकीलों का जमकर हंगामा,पुलिस कर्मियों को देखते ही मारपीट का प्रयास,कचहरी परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप।


➡️सहारनपुर - बसपा से निष्कासित होने पर इमरान मसूद का बयान,हमे मायावती ने पार्टी में ज्वाइन कराई थी- इमरान,जिलाध्यक्ष ने पार्टी नहीं ज्वाइन कराई थी-इमरान,साथियों से बात करके आगे निर्णय लेंगे-इमरान,2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे-इमरान मसूद।


➡️फर्रुखाबाद - पुलिस ने चार बाइक चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 10 बाइक सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार,चेकिंग में 2 बाइक सहित चार लोग हुए गिरफ्तार,निशानदेही पर 8 चोरी की और बाइके की बरामद,पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा।


➡️फर्रुखाबाद - दबंगों ने कांवड़ियों के साथ की जमकर मारपीट ,कांवड़ियों के साथ मारपीट कर मौके से फरार ,दबंग नशे की हालत में मारपीट कर हुए फरार ,मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ,थाना राजेपुर क्षेत्र के कुतुबपुर का मामला।


➡️गोरखपुर- 5 शातिर अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई,गैंगलीडर आकाश,नीरज,अविनाश पर गैंगस्टर,विनय और संतोष पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई,ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में बैठाते थे सॉल्वर,सभी अभियुक्तों पर पहले से कई केस दर्ज है।


➡️हाथरस- बारूद से बन रहे पटाखे का जखीरा पकड़ा,छापामारी के दौरान पटाखे का जखीरा पकड़ा,अधबने बारूद के पटाखों को टीम ने जब्त किया,नगला विजैया में टीम ने की छापामार कार्रवाई।


➡️उन्नाव- तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलटी,वैन ड्राइवर समेत 2 लोग बुरी तरह घायल,घायलों को इलाज के लिए भेजा हॉस्पिटल,नवीन मंडी कानपुर लखनऊ हाइवे की घटना।


➡️झांसी- झांसी में हॉकी खेलते CM योगी आदित्यनाथ,मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में CM ने हॉकी खेली,CM ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


➡️चमोली- स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग,गोपेश्वर में स्कूल बस में अचानक लगी आग,एसपी ने स्कूल बस से सभी बच्चों को निकाला,बस में सवार 30 बच्चों का रेस्क्यू किया गया,वाहन स्वामी,विद्यालय प्रबंधन को थाने बुलाया।


➡️दिल्ली- आईआरएस एसोसिएशन का हुआ गठन,IRS सुधांशु शेखर झा बने अध्यक्ष ,IRS मंजीत सिंह उपाध्यक्ष बने,IRS मीता सिंह जनरल सेक्रेटरी बनीं।


➡️दिल्ली- मनजिंदर सिरसा को बीजेपी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त ,अनिल एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता ,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी।


➡️दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी,रक्षाबंधन का पर्व परिवार में खुशियां बढ़ाता है-PM,गैस की कीमतों में कटौती से बहनों की सहूलियत बढ़ेगी-PM,बहनों का जीवन और आसान होगा- पीएम मोदी,मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे- पीएम।


➡️दिल्ली- मोदी सरकार का बड़ा फैसला,मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता किया,75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन,घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम होंगे,रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात- अनुराग ठाकुर,राखी पर बहनों को उपहार है- अनुराग ठाकुर,गैस सिलेंडर के दाम 1,100 से घटकर 900 हुए।


➡️दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट,रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जनता को राहत-राजनाथ,माताओं-बहनों के लिए गैस सिलेंडर पर सस्ता-राजनाथ,पीएम मोदी 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी-राजनाथ ,'आज 75 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन को मंजूरी दी','इन निर्णयों से जनकल्याण,महंगाई से राहत मिलेगी','इन निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री जी को बहुत।

Share:

बुंदेलखंड में चुनावी शंखनाद, टीकमगढ़ जिले में सपा बसपा बिगाड़ती चुनावी गणित: टीकमगढ़, जतारा और खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का कब्जा

 


*पानी,पलायन एवं बेरोजगारी प्रमुख समस्या, जातिगत समीकरण पर टिका  विधानसभा चुनाव का समीकरण

*पंकज पाराशर छतरपुर

बुदेलखंड के इस गढ़ में बीजेपी मजबूत स्थिति ठीक है। टीकमगढ़ जिले में 3 विधानसभा सीटें टीकमगढ़, जतारा और खरगापुर आती है। मध्यप्रदेश का बुदेलखंड अंचल सियासी पार्टियों का सबसे बड़ा चुनावी अखाड़ा बन गया है। उत्तर प्रदेश से सटे होने से जिले की राजनीति पर सपा-बसपा का भी असर साफ दिखाई देता है। टीकमगढ़ का सियासी समीकरण जातिगत समीकरण पर टिका हुआ है। यहां ओबीसी और दलित हार जीता का फैसला करते है। पूरे प्रदेश में जब सवर्ण और दलित आंदोलन का प्रभाव पड़ा था, तब टीकमगढ़ बेअसर रहा था। टीकमगढ़ जिले में 3 विधानसभा सीटें टीकमगढ़, जतारा और खरगापुर आती है। तीनों सीटें बीजेपी के खाते में है।

*टीकमगढ़ विधानसभा सीट.....

बुदेलखंड का ये क्षेत्र सूखे की मार से जूझता रहा है। पानी की समस्या यहां की सबसे बड़ी समस्या है। टीकमगढ़ विधानसभा सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा क्षेत्र में यादव, ठाकुर भी निर्णायक भूमिका में होते है। साल 2008 में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमाभारती ने भाजपा से अलग होकर अपनी अलग पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी बना ली थी। उमाभारती 2008 में चुनाव लड़ी और अपने ही घर टीकमगढ़ में चुनाव हार गई थी। सीट पर हार जीत का गणित बसपा-सपा पर निर्भर होता है। यहां से 2018 में बीजेपी के राकेश गिरी, 2013 में बीजेपी से के के श्रीवास्तव, 2008 में कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह, 2003 में बीजेपी के अखण्ड प्रताप सिंह यादव, 1998 में बीजेपी के मगललाल गोयल, 1993 में कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह, 1990 में बीजेपी के गोयल मगनलाल, 1985 में कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह, 1980 में कांग्रेस से सरदार सिंह, 1977 में जेएनपी से मगनलाल गोयल यहां से जीते।

*जतारा विधानसभा सीट.....

जतारा विधासनभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अहिरवार, वंशकार और कुशवाहा समाज के वोट, प्रत्याशी की हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां के मुख्य चुनावी मुद्दे बेरोजगारी, सिंचाई और पलायन है। जतारा के चुनाव में सपा -बसपा बीजेपी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती है। जतारा सीट कोबीजेपी का गढ़ माना जाता है। 1990 से लेकर 2018 तक सीट पर सात बार हुए चुनाव में बीजेपी ने पांच बार और दो बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वर्ष 2018 में बीजेपी के हरिशंकर खटीक, 2013 में कांग्रेस के दिनेश कुमार अहिरवार, 2008 में बीजेपी के हरिशंकर खटीक, 2003 में बीजेपी के सुनील नायक, 1998 में बीजेपी के सुनील नायक, 1993 में कांग्रेस से अखण्ड, 1990 में बीजेपी के सुरेंद्र प्रताप सिंह, 1985 में कांग्रेस से ठाकुर दास यादव, 1980 में निर्दलीय स्वामी प्रसाद पादरी, 1977 में जेएनपी से अखण्ड प्रताप सिंह यहां से चुनाव जीते।

*खरगापुर विधानसभा सीट...

खरगापुर सीट पर बीएसपी चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना देती है। सीट पर निर्दलियों के साथ साथ बागीयों के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो जाता है। यह निर्वाचन क्षेत्र 1967 में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया और 1967 से 2008 तक यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था। यहां बीएसपी बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगाड़ देती है। यहां से 2018 में बीजेपी के राहुल लोधी, 2013 में कांग्रेस से चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, 2008 में बीजेएसएच से अजय यादव, 2003 में बीजेपी से हरिशंकर खटीक, 1998 में बीजेपी से पर्वतलाल अहिरवार, 1993 में बीजेपी से पर्वतलाल अहिरवार, 1990 में बीजेपी से आनंदीलाल, 1985 में कांग्रेस से वृन्दावन अहिरवार, 1980 में कांग्रेस से नाथू राम अहिरवार, 1977 में जनता पार्टी से नाथू राम अहिरवार, 1972 में कांग्रेस से बैजू अहिरवार चुनाव जीते।

Share:

मिठाई की दुकान में रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, अफरातफरी का माहौल, कड़ी मशक्कत के बाद आग पाया गया काबू

 

 देवरिया। लार के पिपरा चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में सोमवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।

  जनपद के लार उपनगर के रहने वाले गोविंद मद्धेशिया की पिपरा चौराहे पर मिठाई की दुकान है। सुबह दुकान में चाय बनाने के लिए कर्मचारियों ने रसोई गैस सिलेंडर चालू किया। इस बीच लीकेज होने के चलते आग लग गई और आग सिलेंडर में लगने के चलते दुकान में बैठे लोग बाहर निकल गए। आग बुझाने के दौरान ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा फ्रीज, नकदी समेत सभी सामान जल गए।

    गैस सिलेंडर में आग पकड़े होने के चलते लोग आग बुझाने को आगे नहीं बढ़ रहे थे। कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाई और आग बुझाने को आगे बढ़े। अग्निशमन यंत्र भी दो दुकानों से मंगाया गया, लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि उस पर काबू पाने में अग्निशमन यंत्र सफल नहीं हो सका। इसके बाद युवकों ने नाला का पानी का उपयोग करना शुरू किया और आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।


Share:

बरहज नगर पालिका की चेयरमैन पति समेत 17 पर मुकदमा, मनमानी और भ्रष्टाचार समेत गाली-गलौज और धमकाने का आरोप


देवरिया। बरहज नगर पालिका परिषद  की चेयरमैन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। एक दिन पहले अधिकतर सभासदों ने अपने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा था। पत्र में सभासदों ने नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाया था।


अभी यह मामला थमा नहीं था कि  नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी और नगरपालिका में पाइपलाइन के फिटर विंध्याचल जायसवाल की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने नगर पालिका की चेयरमैन श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में विंध्याचल जायसवाल ने कहा है कि 25 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोग मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने को कहते हुए गाली देने लगे।



इसी बीच पांच बाइक से 12 की संख्या में लोग दरवाजे पर आ गए। सभी असलहा आदि से लैस थे, जो गालियां देते हुए जान से मारने के लिए ललकारने लगे। उन लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इनके खौफ से मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने अपने खिड़की- दरवाजे बंद कर लिए। घटना पड़ोस के एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने नगर पालिका चेयरमैन और उनके पति सहित नामजद और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि विंध्याचल की तहरीर पर नगर पालिका चेयरमैन श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल, विशाल जायसवाल विक्की, सुनील जायसवाल, राहुल जायसवाल, संजय जायसवाल, शब्बीर अहमद, आकाश जायसवाल, सिद्धार्थ तिवारी, विमलेश मिश्र, गोविंद जायसवाल, रौनक जायसवाल व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है।

Share:

मंडलायुक्त और डीआईजी ने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को बैठक में दिए दिशा निर्देश , रहें अलर्ट

 





  देवरिया।गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सदर कोतवाली का निरीक्षण भी किया।मंडलायुक्त और डीआईजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर संबंधित पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा ने कहा है आगामी 30-31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। इसको देखते हुए 29 अगस्त की मध्य रात्रि से 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन विभाग तथा नगर बस सेवा द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्कता अपनाए, जिससे चैन स्नेचिंग आदि की कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ड्राइवर या कंडक्टर नशे में न हों और बसों की हालत अच्छी रहे।

जिला कारागार में रक्षाबंधन के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न रहे। मंदिरों पर बिजली के खंभे पर करंट की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए विद्युत आपूर्ति को चेक करा कर वेरीफाई कराएं। अवैध बस और टैक्सी स्टैंड संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर ऐसे स्टैंड संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाएं। इस कृत्य में संलिप्त




पाए गए लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटें।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार



➡️लखनऊ- सभी मंडलों में तैनात होंगे यूनानी डॉक्टर, अब यूनानी चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त होंगे , व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए की जाएगी तैनाती, अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ चार मंडलों में हैं, चार मंडलीय चिकित्सा अधिकारी का पद हैं, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली में पद हैं, यूनानी के लखनऊ,प्रयागराज में दो मेडिकल कॉलेज हैं, वर्ष 2008 में आयुर्वेद,यूनानी को अलग कर दिया गया है।


➡️लखनऊ- मुज्जफरनगर के स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस, मामले को सज्ञान लेते हुए डीएम से ब्यौरा किया तलब, जिलाधिकारी पूरी मामले की लेकर व्यक्तिगत पेश होंगे, व्यक्तिगत रूप से 6 सितंबर को होंगे पेश आदेश जारी।


➡️लखनऊ- बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में होगा विकास, छोटे शहरों में भी आवासीय योजनाएं होंगी शुरू, छोटे शहरों में लागू हो सकता है गुजरात मॉडल, किसानों की साझेदारी में आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी, आवास विभाग नई नीति का ड्राफ्ट तैयार करा रहा है, पिछले दिनों यूपी के अफसरों ने गुजरात का दौरा किया।


➡️लखनऊ- प्रदेश से जिलास्तर तक कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव, कांग्रेस में सक्रिय रहने वालों को दी जाएगी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिलेवार समीक्षा शुरू की, प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के पहले जिलेवार समीक्षा , हर जाति-धर्म के लोगों के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, चुनाव को देखते हुए टीम बनाने की कवायद हुई तेज।


➡️लखनऊ- एलडीए में नागरिक सुविधा दिवस आज, LDA भवन के भूतल स्थित कमेटी हॉल में आयोजन, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा आयोजन, सुविधा दिवस की अध्यक्षता मंडलायुक्त रोशन जैकब करेंगी, सुविधा दिवस में डीएम और LDA वीसी करेंगे शिरकत।


➡️लखनऊ- रक्षाबंधन पर रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टरों को सौगात, रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता, 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अधिक संचालन पर भत्ता, तय किमी से अधिक बस संचालन पर दिया जाएगा भत्ता, प्रतिदिन के अनुसार 250 से लेकर 300 रुपए मिलेगा भत्ता।


➡️लखनऊ- प्रियंका गांधी के लिए संभावना तलाश रही कांग्रेस, लोकसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर होमवर्क शुरू, वाराणसी, फूलपुर, प्रयागराज में तलाशी जा रही संभावना, अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की है संभावना, रायबरेली से सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना, रायबरेली में सोनिया के नाम पर बूथवार प्रचार शुरू।


➡️लखनऊ- लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, लखनऊ के पश्चिमी जोन में 45 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 45 दारोगा के कार्यक्षेत्र में भी किया गया बदलाव, डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने देर रात किए ट्रांसफर।


➡️मथुरा- अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चौमुंहा से दिनदहाड़े बालक का अपहरण किया था , 6 वर्षीय बच्चे के अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने अपह्त बच्चे को 2 घंटे में किया बरामद , जैंत पुलिस,एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़, बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, बदमाश का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज , बदमाश का दूसरा साथी फरार,लगातार कॉंबिंग जारी।


➡️नोएडा- GST विभाग से 15 हज़ार करोड़ की जलसाज़ी का मामला, पुलिस ने फरार चल रहे 3 आरोपियों के घर मुनादी कराई, तीनों पर 25-25 हज़ार का इनाम किया गया घोषित, घरों पर 82 की कार्रवाई का नोटिस तामील कराया गया, 2660 शेल कम्पनी बनाकर सरकारी राजस्व की चोरी , देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का किया जा रहा था काम, सेक्टर 20 पुलिस ने दिल्ली में नोटिस तामील कराई गई, गैंग के करीब दो दर्जन लोग हो चुके हैं गिरफ्तार।


➡️मेरठ- अफसरी लेटलतीफी में फंसा खेल विश्वविद्यालय का निर्माण, 20 महीने पहले हुआ था विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 700 करोड़ की लागत से 70 एकड़ में होगा विवि का निर्माण, राज्य सरकार ने निर्माण के लिए 388 करोड़ की मंजूरी दी है , टेंडर प्रक्रिया में लापरवाह अफसरों की वजह से हो रही देरी, बजट मंजूरी के 2 महीने बाद भी अटकी हुई है टेंडर प्रक्रिया, मेरठ के सलावा गांव में मेजर ध्यानचन्द खेल विवि बनना है, आज 29 अगस्त को हाकी के जादूगर मेजर का जन्मदिन है।


➡️मेरठ- बदनाम होटल की कॉलगर्ल्स की एल्बम वायरल, कॉलगर्ल्स की तस्वीरों के साथ दलाल का नंबर, व्हाट्सएप के जरिये कॉलगर्ल्स बुलाने का धंधा, व्हाट्सएप कॉल से ग्राहकों से पैसे की डील, लकी नाम का दलाल कर रहा है ग्राहक से बात, कॉलगर्ल्स की एल्बम के साथ कुछ ऑडियो भी, ग्राहक को ऑडियो मैसेज भेजकर बात हुई है, बदनाम होटल रेपकांड को लेकर सुर्खियों में है, होटल में लड़कियों को मिलते बिना ID के रूम, पुलिस की नाक के नीचे होटल में कॉलगर्ल्स, मेरठ के दिल्ली रोड पर है शहर का बदनाम होटल।


➡️नोएडा - मासूम बच्चों के भीख मांगने को रोकने की पहल, भीख मांगने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पहल, सर्वे कर बच्चों को खाना कराया जाएगा उपलब्ध, सरकारी स्कूलों में बच्चों का कराया जाएगा एडमिशन, खेलने के लिए स्टेडियम में कराया जाएगा एडमिशन, बच्चों के रहने के लिए शेलटर की भी होगी सुविधा, प्राधिरकरण ने NGO के साथ बैठक कर दिए निर्देश, सर्वे के बाद बनाया जाएगा सुविधाओं का एक्शन प्लान, नोएडा प्राधिकरण ने कई NGO के साथ मिलकर शुरू की पहल।


➡️प्रयागराज- अतीक की संपत्ति बचाने के लिए रची जा रही साजिश , सूरजपाल खुद को अतीक अहमद का बता रहा विरोधी, करोड़ों की जमीन की सूरज पाल के नाम हुई रजिस्ट्री, कैसे कम समय में करोड़ों की जमीन का मालिक बना सूरजपाल?, अतीक अहमद के करीबी का बताया जा रहा है नौकर, अतीक की बेनामी संपत्ति पर आयकर विभाग ने की कार्रवाई, प्रयागराज में पीपल गांव का रहने वाला है सूरजपाल।


➡️बरेली- पुलिस की 112 नंबर की PRV ने मारी टक्कर , भाजपा नेता की बाइक में मारी टक्कर, भाजपा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं अनुराग पाण्डेय, विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, भाजपा नेता को जेल भेजने की भी दी धमकी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, भाजपा नेता ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत, सिरौली क्षेत्र के नगर बस स्टैंड के पास की घटना।


➡️प्रयागराज- यमुनापार के खीरी में  छात्र की पीट-पीटकर हत्या , खीरी में दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो गुटों में विवाद के चलते हत्या की आशंका, स्कूल से लौटते समय की गई छात्र की हत्या, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दर्ज किया केस, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, युवती के साथ छेड़खानी को लेकर हत्या का आरोप, यमुनापार क्षेत्र के खीरी इलाके का मामला।


➡️बुलंदशहर- धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत में व्यापारी का परिवार, पत्र भेज कर मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी, रंगदारी न देने पर पुत्र को मारने की धमकी दी, पुत्र को जान से मानने की दी गई है पत्र में धमकी, धमकी मिलने के बाद व्यापारी ने बच्चों को स्कूल से रोका, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गेसूपुर गांव का मामला।


➡️जालौन- मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लात घूसे, नशे में धुत दबंग ने की व्यक्ति के साथ मारपीट, मारपीट के दौरान बीच बचाव करती रही महिला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नशे में धुत व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार, उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा का मामला।


➡️गाजियाबाद- जीडीए की 161वीं बोर्ड बैठक हुई आयोजित, नहीं पास हो सका मास्टर प्लान 2031, शहर के विकास को नहीं मिल सकेगी रफ्तार, हाईटेक,वेव सिटी के संशोधित डीपीआर भी नहीं हो सका पास, 572 करोड़ का भू उपयोग शुल्क है बकाया, बैठक में 28 में से 17 प्रस्ताव ही पास हो सके।


➡️बागपत- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गाड़ी लूटकर भाग रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली, बदमाशों की गोली लगने से सिपाही घायल, बदमाशों के पास से लूटी हुई कार की बरामद, बदमाशों के पास से दो तमंचे,कारतूस भी बरामद, बिनौली थाना क्षेत्र में हुई बदमाशों के साथ मुठभेड़।


➡️बदायूं- बाइक सवार बीच रोड पर जानवर से टकराए, मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे बाइक सवार, युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल , पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, फैजगंज वेहटा के मन्नू नगर के पास की घटना।


➡️हापुड़- नगर पालिका में सफाई टैंडर को लेकर हुआ विवाद, सभासदों ने सफाई ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, आरोप लगाते हुए हापुड़ डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, नगर पालिका ने शासन के आदेश को नहीं माना, बिना जैम पोर्टल से टैंडर कराये करोड़ों का किया भुगतान, एक ही ठेकेदार को सफ़ाई का ठेका देने का लगाया आरो, सभासदों ने जैम पोर्टल से टैंडर कराने की उठाई मांग, 10 सालों से एक ही ठेकेदार को सफाई का ठेका देने का आरोप।


➡️पीलीभीत- नगर पंचायत के तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जा, लेखपाल की मिलीभगत से तालाबों पर हुआ कब्जा, शिकायत के बाद भी SDM सचिन राजपूत का संरक्षण, कब्जा कर तालाबों पर पक्का निर्माण SDM बेखबर, हिंदू संगठन ने शिकायत कर कब्जा मुक्त कराने की मांग, बरखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के तालाबों का मामला।



➡️एटा- ट्रक चालक ने खुद को मारी तमंचे से गोली, उपचार के दौरान ट्रक चालक की हुई मौत, संदिग्ध हालत में ट्रक चालक ने मारी गोली, गोली मारने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, देहात कोतवाली के समुदपुरा ककहरा की घटना।


➡️पीलीभीत-बैडमिंटन खेलने के दौरान एसडीएम को आया हार्ट अटैक, ऑफीसर्स कॉलोनी में बैडमिंटन खेल रहे थे अमित कुमार, आनन फानन में SDM को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर, पूरनपुर तहसील में SDM न्यायायिक के पद पर तैनात हैं, शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी में खेल रहे थे बैडमिंटन।


➡️हापुड़- चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा , हत्या के मामले में आजीवन कारवास की सजा, आरोपियों ने व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट, पेड़ काटने का विरोध करने पर की थी हत्या , कोर्ट ने 12-12 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगापुर का मामला।


➡️पीलीभीत- सरकारी स्कूल के टीचरों की मनमानी से बच्चे परेशान, स्कूल टाइम पर नहीं पहुंचते टीचर गेट पर लटकता ताला, घंटों धूप में करते इंतजार अधिकांश बच्चे घर लौटने को मजबूर, रोजाना घंटों देरी से पहुंच रहे टीचर मनमानी से मासूम परेशान, स्कूल टीचर के ठेंगे पर नियम कानून स्कूल में लटकते ताले, पीलीभीत इलाके के बंजरिया चुड़ैला गांव का मामला।


➡️कन्नौज- अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर कार्रवाई, अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, ACMO ने अस्पताल संचालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट, 15 दिन पूर्व मासूम बच्चे की हुई थी मौत, अगौस में संचालित था न्यू लाइफ फार्मेसी अस्पताल।


➡️गोरखपुर- ऑपरेशन त्रिनेत्र को लेकर ADG के सख्त तेवर, ऑपरेशन त्रिनेत्र से दूरी बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्ती, शहर से दूर भेजे जाएंगे लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी, 31 अगस्त तक सभी चौराहों पर लगने थे CCTV, अभी भी 465 स्थान खाली नहीं लगे हैं CCTV कैमरे, ADG ने टीम भेजकर जानी हकीकत, ADG ने SSP को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की सूची मांगी।


➡️सोनभद्र- सड़क हादसे में डायल -112 के चालक की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी भीषण टक्कर, हादसे में मौके पर ही बाइक सवार की मौत , ड्यूटी करने बीजपुर से अनपरा जा रहा था होमगार्ड, बीजपुर के जरहा गांव का निवासी था मृतक, बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव के पास हुई घटना।


➡️मेरठ - कैंट इलाके में गड्ढायुक्त सड़कों से नहीं मिलेगी मुक्ति, सड़क निर्माण का पैसा अफसरों ने वेतन में बांट दिया, कैंट कर्मचारियों, सफाईकर्मियों के वेतन में बांटा पैसा, विकास फंड का सवा 4 करोड़ रूपया वेतन में खपाया, कैंट इलाके में महीनों से टूटी सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे, सीईओ ने डीजी कार्यालय की अनुमति के बांटा वेतन।


➡️कन्नौज- ठठिया पुलिस को मिली लुटेरों को पकड़ने में सफलता, लूट गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे बदमाश, ठठिया के बिषधन खैरनगर रोड पर किया गिरफ्तार।


➡️बांदा- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर , सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत , हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव की घटना।


➡️पीलीभीत- मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, टक्कर से मौके पर मौत,एंबुलेंस चालक डालकर हुआ फरार, भनक लगाते ही परिजनों ने एंबुलेंस की घेराबंदी कर पकड़ा, एंबुलेंस में शव डालकर ले जा रहे चालक को पकड़ा, बिलसंडा इलाके के पिपरगहना की थी मृतक रिटायर्ड शिक्षक।


➡️कन्नौज- पुलिस द्वारा की गई 20 अपराधियो पर कार्रवाई, अपराध के खिलाफ जिले में चलाए जा रहा अभियान, अभियान के तहत 20 अपराधियों पर लगा मिनी गुंडा एक्ट, सदर कोतवाल अजय अवस्थी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।


➡️बरेली- युवती से जबरन दोस्ती बनाना सिपाही को पड़ा भारी, युवती की शिकायत पर SSP सिपाही को किया सस्पेंड, वीडियो कॉल,दोस्ती करने का दबाव बना रहा था, कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था सिपाही, सिपाही को सस्पेंड कर कराई विभागीय जांच शुरू।


➡️मिर्जापुर- पुराने जर्जर कलेक्ट्रेट भवनों में बैठ रहे हैं अधिकारी, डीएम से लेकर एसपी तक के कार्यालय पुराने भवन में, नए कलेक्ट्रेट भवन के लिए नहीं बन पाई कार्ययोजना, जर्जर हो चुका है कलेक्ट्रेट परिसर, सकती है बड़ी घटना।


➡️मऊ- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का मऊ दौरा, घोसी में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे डिप्टी CM, 12 बजे चौबेपुर एकौना में जनसंपर्क अभियान, 2 बजे सरवा में लोगों को संबोधित करेंगे पाठक, 3 बजे हिकमा में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम, 4 बजे कोईरियापार शक्ति केंद्र में कार्यकर्ता सम्मेलन।


➡️लखीमपुर- डग्गामार बसों के विरोध में चक्का जाम, अनुबंधित रोडवेज़ यूनियन ने किया विरोध, यूनियन ने 200 बसों का संचालन रोका, राखी से पहले संचालन बन्द होने से परेशानी बढ़ी, अधिकारियों के संरक्षण में चल रही डग्गामार बसें, लखनऊ रूट पर 100 से ज्यादा डग्गामार बसें।


➡️रायबरेली- रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में दिख रही रौनक, रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में रही भीड़, राखी की दुकानों में खरीददारों की दिखी भीड़, मोटू पतलू, छोटा भीम समेत कार्टून की राखियों बढ़ी डिमांड, मंहगाई का भी रक्षाबंधन के पर्व पर दिख रहा असर, राखियों की कीमत में भी दिख रही मंहगाई की मार।


➡️मेरठ- मीट माफिया हाजी याकूब की जेल से रिहाई अटकी, याकूब के जमानतदारों के पते पुलिस को गलत मिले, पुलिस की जांच रिपोर्ट पर तलब हुए थानेदार संजय, जमानतदार कागजों में दिये गये पते पर नहीं रहते हैं, अदालत ने पुलिस को पूरी जांच करने के आदेश दिये, स्टेट माफिया हाजी याकूब को कोर्ट से मिली जमानत

गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद था मीट माफिया याकूब।


➡️फतेहपुर- एक सप्ताह से गायब युवक का शव मिला, धान के खेतों में युवक का मिली शव, पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, अशोथर थाना क्षेत्र के प्रेम मऊ कटरा की घटना।


➡️ललितपुर- अवैध प्लाटिंग में 74 बिल्डरों को नोटिस जारी, दो बिल्डरों के ऊपर 1 करोड़ 26 लाख जुर्माना, भू कारोबारियों को नोटिस देकर विभाग हो जाता मौन, कार्रवाई के नाम पर नोटिस देकर कर की खानापूर्ति।


➡️बागपत- पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी, सिंघावली अहीर क्षेत्र के सराय मोड़ की घटना।


➡️सीतापुर- सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन, सपा के पूर्व विधायक लखनऊ में हुआ है निधन, काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे रामपाल , जनपद में पूर्व विधायक के निधन से शोक की लहर।


➡️आगरा - बारिश के बाद सीलन से 40 फीट लम्बी दीवार गिरी, हादसे में बाल - बाल बचे परिजन और मवेशी, मुआवजे की तहसील प्रशासन ने लगाई गुहार, बाह थाना क्षेत्र के राजाराम पुरा गांव का मामला।


➡️देहरादून- सभी डीएम को जन सुनवाई के आदेश का मामला, डीएम को 2 घंटे जन सुनवाई का दिया गया समय , मुख्यमंत्री धामी ने सभी डीएम को आदेश दिये हैं, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस पहल को सार्थक बताया, इससे जिले के सभी अधिकारी सीरियस रहेंगे-सौरभ, जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा-सौरभ, जनता के अटके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे-सौरभ बहुगुणा।


➡️देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक घंटे का मौन उपवास रखा, आज सुबह सुबह एक घंटे का मौन उपवास रखा, मौन उपवास उन तमाम युवाओं के लिए समर्पित है, जो बेराजगारों की लड़ाई,अत्याचारों को झेल रहे हैं, सरकार को इन तमाम युवाओं की सुध लेनी चाहिए, हरीश रावत ने इस मुद्दे को लेकर उपवास रखा।


➡️देहरादून- देहरादून में रात में कार सवारों का तांडव, कार सवार ने पैदल जा रहे 2 लोगों को मारी टक्कर , हादसे के बाद कार कूड़ेदान से टकरा कर पलटी, दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल, हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर घायल , सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, एक व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कोतवाली में रखा गया।


➡️देहरादून- प्रदेश में खनन माफिया के हौसले आज भी हैं बुलंद , लगातार नदियों से अवैध खनन का कारोबार जारी , प्रशासन की नाक के नीचे जोरो-शोरों से चल रहा खनन, खनन माफियों को बक्शा नहीं जाए-जिलाधिकारी, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए-डीएम, एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है-DM, एंटीमाइनिंग टीम का गठन भी किया जा चुका है-DM।


➡️देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान, उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी – CM धामी, UCC की ड्राफ्ट रिपोर्ट मिलते ही कदम बढ़ाएंगे- CM, देश में लंबे समय से यूसीसी की मांग हो रही- CM, उत्तराखंड ने UCC को लेकर पहल की है - सीएम धामी।


➡️देहरादून- गरीब मेधावियों के लिए राज्य सरकार की पहल, MBBS, MD और MS की आधी फीस देगी सरकार, HNB मेडिकल विवि के दीक्षांत समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री, छात्रों के लिए सरकार जल्द बीमा योजना लॉन्च करेगी, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू होगा, सरकार स्पेशलिस्ट डॉक्टर का अलग कैडर बना रही।


➡️देहरादून- अवैध खनन को लेकर सीएम धामी की सख्ती, अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश, अवैध खनन रोकने के लिए देहरादून में 2 टीम बनी, विशेष टीम ने 8-10 ट्रैक्टर और डंपर सीज किए।


➡️दिल्ली- दिल्ली शराब नीति मामले में ED का अफसर अरेस्ट, ED के असिस्टेंट डायरेक्टर को CBI ने गिरफ्तार किया, 5 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में पवन खत्री अरेस्ट, आरोपी अमनदीप सिंह ढल्ल से 5 करोड़ की रिश्वत ली , खत्री समेत 2 अफसरों के खिलाफ रिश्वत मामले में शिकायत, अब जांच के बाद खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹400 की छूट

नई दिल्ली



केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका एलान किया।

Share:

पुजारी राजू दास और सपा नेत्रियों का मामला सुलझा नहीं* लोकसभा चुनाव में भी बन सकता है मुद्दा

 



अयोध्या ।

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास द्वारा महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला, संत राजू दास को माफी देने के मूड में नहीं है समाजवादी पार्टी,संत राजू दास पर मुकदमा दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मिला एसएसपी राजकरण नैय्यर से,


सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे का बयान, राजू दास ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी, महिला समाज बहन बेटियों पर की अमर्यादित टिप्पणी, राजू दास पर दर्ज होना चाहिए मुकदमा, एसएसपी से हुई सकारात्मक मुलाकात, राजू दास के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सड़क पर आंदोलन करेगी समाजवादी पार्टी, महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर माफी मांग चुके हैं राजू दास। सपा प्रतिनिधि मंडल में पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, महिला सभा के जिला अध्यक्ष सरोज यादव, महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल रही शामिल।

Share:

चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दसवीं क्लास के छात्र की पिटकर बेरहमी से हत्या

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज  से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दसवीं क्लास के छात्र की हत्या


कर दी गई। छात्र को लकड़ी के पटरों से बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मारपीट का आरोप दूसरे समुदाय के युवकों पर लगा है, जिसके बाद लोग भड़क उठे. नाराज लोगों ने देर रात तक सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामे को देखते हुए पुलिस कमिश्नर समेत दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर किया मामले को शांत किया। हालांकि पुलिस ने छेड़खानी की घटना से इनकार किया है और छात्रों के बीच आपसी विवाद में हमले की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

   प्रयागराज में शहर से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर खीरी इलाके की ये घटना है। आरोप है कि दसवीं क्लास में पढ़ने वाला एक किशोर (सत्यम शर्मा) का सोमवार को स्कूल में दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हुआ था। जिसके बाद एक टीचर ने उन्हें समझा बुझा कर मामले को खत्म कर दिया था, लेकिन शाम को छुट्टी होने पर छात्र अपनी चचेरी बहन के साथ साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में इन्हीं छात्रों व कुछ बाहरी लड़कों ने छात्र और उसकी चचेरी बहन को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने चचेरी बहन से छेड़खानी की और विरोध करने पर छात्र की पिटाई की। युवकों ने छात्र को इतनी बुरी तरह मारा को वो घायल हो गया, जिसके बाद आसपास के लोग तत्काल उसे शहर के अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में चार के खिलाफ शिकायत की गई है।. इनमें दो उसी स्कूल के छात्र है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने फिलहाल छेड़खानी की घटना से इनकार किया है। पुलिस का दावा है कि स्कूल में हुए विवाद की वजह से छात्र पर हमला किया गया है और उसकी मौत हुई है।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

            श्री गणेशाय नम:

                दैनिक पंचांग 


☀ 29 - Aug - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  त्रयोदशी  02:49 PM

🔅 नक्षत्र  श्रवण  11:50 PM

🔅 करण :

           तैतिल  02:49 PM

           गर  02:49 PM

🔅 पक्ष  शुक्ल  

🔅 योग :

           सौभाग्य  06:00 AM

           शोभन  06:00 AM

🔅 वार  मंगलवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:39 AM  

🔅 चन्द्रोदय  05:26 PM  

🔅 चन्द्र राशि  मकर  

🔅 सूर्यास्त  06:25 PM  

🔅 चन्द्रास्त  +04:25 AM  

🔅 ऋतु वर्षा 


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:46 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅पिंगल नाम संवत्सर

🔅 मास शुद्धश्रावण  शुक्ल पक्ष


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:36:30 - 12:27:35

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  08:12 AM - 09:03 AM

🔅 कंटक  06:30 AM - 07:21 AM

🔅 यमघण्ट  09:54 AM - 10:45 AM

🔅 राहु काल  03:13 PM - 04:49 PM

🔅 कुलिक  01:18 PM - 02:09 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:12 AM - 09:03 AM

🔅 यमगण्ड  08:50 AM - 10:26 AM

🔅 गुलिक काल  12:02 PM - 01:37 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  उत्तर  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  

☀ चन्द्रबल  

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन  


🐏 मेष  (29 अगस्त, 2023)

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

🐐 वृष 

ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

🔅👭 मिथुन 

अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

🦀 कर्क 

अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

🐆 सिंह 

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

🙎 कन्या

आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

⚖️ तुला (29 अगस्त, 2023)

मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

🦂 वृश्चिक 

आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

🏹 धनु 

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

🐊 मकर 

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

🍯 कुंभ 

आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।


🐬 मीन 

जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

Share:

सोमवार, 28 अगस्त 2023

17 हजार की दूषित मिठाइयों को मौके पर कराया नष्ट व 06 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठे कर भरे सैंपल

  


देवरिया । जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनमानस को स्वस्थ और सुरक्षित मिठाइयां तथा अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सचल दल ने आज देवरिया शहर में छापामारी कार्यवाही करते हुए कुल 6 नमूने इकट्ठा कर सैंपल भरे तथा लगभग 17 हजार रुपए कीमत की दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया।

    भटवालिया रोड सिविल लाइन के पास परंपरा स्वीट के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर निर्माण किया जा रहे छेना मिठाई का नमूना विश्लेषण के लिया। टीम ने स्टेशन रोड स्थित माखन भोग मिष्ठान भंडार के परिसर का निरीक्षण कर सफेद छेना जो मानव उपयोग के लिए उचित नहीं लग रहा था, जिसकी मात्रा लगभग 20 किलोग्राम था उसको विक्रेता के द्वारा ही नष्ट करवा दिया गया।

प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए उपलब्ध पनीर और छेना मिठाई का नमूना लिया। स्टेशन रोड पर आगे 56 भोग स्थित प्रतिष्ठान से भी छेना मिठाई का नमूना इकट्ठा किया। इसके बाद जांच टीम सीसी रोड पहुंची।यहां पर मद्धेशिया स्वीट्स की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया जिसमें निर्माण इकाई पर व्यक्ति गंदगी के लिए सुधार सूचना की नोटिस प्रदान करने की कार्यवाई की




टीम ने दूषित पानी, शिरा और रसगुल्ला इत्यादि लगभग 50 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट करवाया। प्रतिष्ठान की निर्माण इकाई से खोया तथा छेना का नमूना इकट्ठा किया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के जांच अभियान से शहर की मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता ने किया तथा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा शामिल रहे।

Share:

नगर पालिका परिषद छतरपुर विकास से अछूती 1 साल खस्ता हाल: अनुभवहीन अध्यक्ष की कार्यशैली, सीएमओ मनमर्जी से चलाते नपा

 


*कागजों में निर्माण कर लाखों रुपयो का घोटाला, एक ही काम को कई बार दर्शाकर निकाल राशि, मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान शहरवासी

*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद छतरपुर इन दोनों विकास से अछूती है l लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस ना पड़ रहा है, केंद्र व राज्य की प्रमुख योजनाएं कागजों में संचालित करके बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है l कई निर्माण कार्यों को कागजों में दर्शाकर राशि निकाल दी गई है,  न्यू कॉलोनी से वार्ड नंबर 34 में नगर सेठ के घर तक पेवर्स बिछाए गए हैं, उक्त पेवरेस का भुगतान तीन बार किया जा चुका है। इसी तरह पार्कों में सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए की राशि डकार ली गई है। डाकखाना चौराहा बस स्टैंड चौक शहर की जो सुंदरता थी उसको बिगाड़ कर रखी और अधूरे निर्माण कार्य पड़े हुए तो वही राम जानकी कुंड भी अधूरा पड़ा हुआ है। लगभग नगर पालिका परिषद छतरपुर में स्वीकृत सारे निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं लेकिन कागजों में पूर्णता करके उनकी राशि निकाल ली गई है l अध्यक्ष के द्वारा चुनाव में जो राशि खर्च की गई है उसकी भरपाई में ही पूरा तंत्र चलाया जा रहा है, कैसे भी करके चुनाव की राशि को वसूल की जाए।

*अहंकारी है सीएमओ मैडम

नगर पालिका परिषद छतरपुर में प्रमुख पद सीएमओ का भी माना जाता है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मुहैया किया जाना होता है l रोजाना सैकड़ो लोक नगर पालिका परिषद में सीएमओ से अपनी फरियाद सुनने को आते हैं लेकिन सीएमओ के द्वारा लोगों की फरियाद नहीं सुनी जाती है l सैकड़ो लोगो ने बताया है कि वह बीते कई दिनों से सीएमओ से मिलकर अपनी फरियाद सुनना चाह रहे हैं लेकिन चपरासियों के द्वारा भगा दिया जाता है। यही हाल अध्यक्ष का है अध्यक्ष फाइल ऑन से हस्ताक्षर वास करती है, बाकी अध्यक्ष के पति के द्वारा ही ठेकेदारों से सांठ गांठ करके वसूली की जा रही है l उक्त गंभीर आरोप शहरवासियों के द्वारा लगाए जा रहे। चर्चा है कि बहुत जल्द ही वार्ड पार्षदों के द्वारा भोपाल में डेरा डालकर अध्यक्ष को बदलने की मांग की जाएगी।

Share:

अयोध्या में 15 जनवरी से चलेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं के भोजन और ठहरने की व्यवस्था करेगा ट्रस्ट

 



अयोध्या।


श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के प्रथम तल के निर्माण के साथ ही भूतल और प्रथम तल पर फिनिशिंग का काम भी दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक में जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।

        ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि कई सत्रों में हुई बैठक में दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से कराए जाने वाले कामों की प्राथमिकताओं पर विमर्श कर सूचीबद्ध किया गया। इन्हें पूरा कराए जाने में आने वाली कठिनाइयों और निदान पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 15 जनवरी से शुरू करने पर भी मुहर लगी। जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन प्रबंधन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

          श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन दिव्य मंदिर में विराजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा। तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने बताया कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है, जिससे भगवान के दरबार में कोई भूखा न रहे जाए । यह व्यवस्था 15 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक के लिए होगी। जाड़े के दिन देखते हुए हर बिंदु पर विचार किया जा रहा है ताकि किसी को दिक्कत न उठानी पड़े।

       भवन निर्माण समिति समिति की बैठक के निष्कर्षों को लेकर तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया कि भूतल के फर्श निर्माण की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर स्तम्भों पर आइकोनोग्राफी की चित्रकारी के काम को धीमा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गर्भगृह के द्वार पर उत्तर व दक्षिण में क्रमश हनुमान जी व गणेश जी का स्थान और उनकी साइज भी निर्धारित कर दी गयी है। बताया गया कि इस बैठक में स्तम्भों पर चल रही आइकोनोग्राफी के अतिरिक्त अन्य भित्तिचित्रों के निर्माण के विषय में विमर्श के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय एवं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के फाइनल आर्ट के प्रोफेसरों की टीम को आमंत्रित किया गया था। इस टीम के साथ भी आवश्यक चर्चा की गयी। बैठक में भित्ति चित्रों को बनाने के लिए कलाकारों की टीम को चयनित करने और उनका मार्गदर्शन करने की भी सलाह दी गई। जो कि आरसीसी होगी और उसके ऊपर बंसी पहाड़पुर के पिंक सैंड स्टोन की क्लेडिंग की जाएगी।

       फुटपाथ के दोनों किनारे बनेंगे प्रतीक स्तम्भ इसके साथ ही जन्मभूमि पथ के शुरुआत में फुटपाथ के दोनों किनारों पर प्रतीक स्तंभ बनाने की योजना पर भी काम शुरू करने की तैयारी हो गयी है। इस योजना की कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक अनूप शुक्ल ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट की लागत करीब 11 करोड़ है। उन्होंने बताया कि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय से लेकर बैगेज स्कैनर के मध्य 190 मीटर लंबे शेड का निर्माण किया जाना है जो कि स्टील फैब्रिकेटेड होगा और सिंगल पोल पर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड की तरह ही बनाया जाएगा। इसी तरह से गर्भगृह के द्वार पर हनुमान जी व गणेश जी के विग्रह होंगे।

       श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी व भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की ओर से निर्माणाधीन दिव्य मंदिर के अतिरिक्त इससे संदर्भित परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर लगाए प्रश्न चिह्न उठाया। बैठक के अंत में रामलला के विग्रह व मंदिर के दरवाजों के निर्माण की प्रगति जानने के लिए स्थलीय सत्यापन किया। इसके पहले उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के साथ पहले सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैगेज स्कैनर इत्यादि के इंस्टॉलेशन पर चर्चा की। पुन हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, रिंग रोड, अयोध्या प्रवेश के द्वारों पर गेट के साथ यात्री सुविधा केंद्रों इत्यादि के निर्माण के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी आरके नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं एसपी सुरक्षा पंकज कुमार ने जानकारी दी। इस बैठक में न्यासी डॉ.अनिल मिश्र, अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव मौजूद रहे।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

 


                   श्री गणेशाय नम:

                     दैनिक पंचांग 


☀ 28 - Aug - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  द्वादशी  06:24 PM

🔅 नक्षत्र  उत्तराषाढ़ा  +02:43 AM

🔅 करण :

           बव  08:02 AM

           बालव  08:02 AM

🔅 पक्ष  शुक्ल  

🔅 योग  आयुष्मान  09:55 AM

🔅 वार  सोमवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:38 AM  

🔅 चन्द्रोदय  04:36 PM  

🔅 चन्द्र राशि  धनु  

🔅 सूर्यास्त  06:26 PM  

🔅 चन्द्रास्त  +03:12 AM  

🔅 ऋत वर्षा


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:47 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅 पिंगल नाम संवत्सर

🔅 शुद्ध श्रावण  शुक्ल पक्ष


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:36:45 - 12:27:56

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  12:27 PM - 01:19 PM

🔅 कंटक  08:12 AM - 09:03 AM

🔅 यमघण्ट  11:36 AM - 12:27 PM

🔅 राहु काल  07:14 AM - 08:50 AM

🔅 कुलिक  03:01 PM - 03:52 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  09:54 AM - 10:45 AM

🔅 यमगण्ड  10:26 AM - 12:02 PM

🔅 गुलिक काल  01:38 PM - 03:14 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पूर्व  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन  


🐏 मेष  (28 अगस्त, 2023)

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

🐐 वृष 

ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

👭 मिथुन

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए - कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

🦀 कर्क 

रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

🐆 सिंह 

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है - रोमानी व प्यार से भरा; जहाँ सिर्फ़ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों।

🙎 कन्या

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

⚖️ तुला (28 अगस्त, 2023)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

🦂 वृश्चिक 

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा - जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।

🏹 धनु 

ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

🐊 मकर 

सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

🍯 कुंभ 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

🐬 मीन 

दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

Share:

शनिवार, 26 अगस्त 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का अफसरों को आदेश, हर जिले में साइबर थाने की स्थापना हो- सीएम, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल- मुख्यमंत्री , थाने से लेकर मुख्यालय तक पुख्ता हो व्यवस्था- CM, जागरूकता से ही साइबर अपराधों से बचाव संभव- CM, इसे स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाना जरूरी- CM, थानों को उपलब्ध कराएं सभी जरूरी लॉजिस्टिक- CM।


➡️लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, हम सनातनी हैं हर धर्म को मानते हैं- अजय राय, शॉफ्ट हिन्दू, हार्ड हिन्दू का सवाल नहीं हैं- अजय, अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर बोले अजय राय, भजापा सरकार महिला विरोधी है – अजय राय, कुलदीप सेंगर,चिन्मयानंद को बचाया – अजय राय, भाजपा सरकार की कथनी करनी में अंतर- अजय, ‘मुजफ्फरनगर में बच्चे की पिटाई का मामला गंभीर’, ये BJP की नफरत के बीज का नतीजा है- अजय राय।


➡️लखनऊ- मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान, मुजफ्फरनगर में शिक्षिका पर कार्रवाई होगी- दानिश,जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी- दानिश,लोकसभा चुनाव को लेकर बोले दानिश आजाद अंसारी, विपक्ष से हम पूरी तरह निपटने के लिए तैयार- दानिश।


➡️लखनऊ- BKT के शिवपुरी गांव में 2 परिवारों में खूनी संघर्ष, मेड़ बंदी को लेकर 2 परिवारों में खूनी संघर्ष , मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने लोहे की रॉड से किया हमला, घायल अवस्था में दोनों पक्ष पहुंचे बीकेटी थाने, दोनों पक्षों ने थाने पर दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी।


➡️मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में महिला टीचर की शर्मनाक करतूत, मुस्लिम छात्र को कक्षा के अन्य छात्रों से पिटवाया, स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, कक्षा के अन्य बच्चे एक-एक कर छात्र को पीट रहे, मंसूरपुर के नेहा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका तृप्ति की करतूत, पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर तृप्ति त्यागी पर केस, IPC की धारा 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज, नेहा पब्लिक स्कूल की टीचर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी पर पुलिस ने केस लिखा, तृप्ति त्यागी पर धार्मिक टिप्पणी करने का भी आरोप, पहाड़ा याद नहीं होने पर छात्र की सभी से पिटाई कराई।


➡️गाजियाबाद- G20 सम्मेलन को लेकर गाजियाबाद में तैयरियां तेज,हिंडन एयरपोर्ट पर होंगे कई राष्ट्राध्यक्षों के प्लेन की लैंडिंग, सुरक्षा के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान ले जाया जाएगा,मामले में विभागों के बीच बैठक भी हो चुकी है खत्म,नगर निगम साफ सफाई और लाइटिंग की करेगा व्यवस्था,1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी किये जायेंगे तैनात, शहर में तीन दिनों तक रहेगा रुट डायवर्जन,रोड के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी PWD को सौंपी गई,3 सितंबर तक सभी को काम पूरे करने के निर्देश।


➡️मेरठ- BSP के पूर्व सांसद का दूसरा बेटा भी विवादों में , अवैध हथियारों और पैसे की नुमाइश करते दिखा, पूर्व MP का दूसरा बेटा है साकिब शाहिद अखलाक, लग्जरी कार में हिस्ट्रीशीटर के साथ नजर आया साकिब, लिसाड़ीगेट का कुख्यात हिस्ट्रीशहर है अंडा खालिद, पूर्व MP अखलाक फैमिली का शूटर है अंडे खालिद, कार में नोटों की गड्डियां और अवैध हथियार, हाल ही में तीरगीरान कांड में अंडे ने चलाई थी गोली, सोशल मीडिया में साकिब अखलाक का वीडियो वायरल।


➡️हापुड़ - ब्रजघाट चेक पोस्ट पर पुलिस और राहगीरों में नोकझोंक, ब्रजघाट चेक पोस्ट पर वन-वे को लेकर नोकझोंक हुई, किसान नेताओं ने हापुड़ पुलिस का ट्रैफिक रूट किया ध्वस्त, किसान नेताओं,राहगीरों ने बैरियर हटाकर निकाले वाहन, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने किया है रूट डायवर्जन, ब्रजघाट में लगे कई किमी भयंकर जाम पर फूटा गुस्सा, पुलिस के सामने ही बैरियर हटाकर निकाले गए वाहन, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट का मामला।


➡️प्रयागराज- यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी ख़बर, आयोग की सहायक अध्यापक भर्ती का मामला, परीक्षा 2018 में सफल अभ्यर्थी का चयन रद्द, साल्वर बैठाकर अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में हुआ था सफल, अभ्यर्थी विशाल कुमार पटेल परीक्षा में हुआ था सफल, आयोग ने चयन रद्द कराते हुए दर्ज कराया केस, मामले में सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुई एफआईआर, 2018 में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कराई गई थी, अभ्यर्थी ने साल्वर को बैठाकर भर्ती परीक्षा पास की थी, नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कराई गई एफआईआर।


➡️सीतापुर- मदुरई में ट्रेन हादसे का मामला, आदर्श नगर निवासी 2 तीर्थ यात्रियों की मौत, शत्रुदमन सिंह, मिथलेश नाम की महिला की मौत, शत्रुदमन अपनी पत्नी सुशीला के साथ गए थे, शिवप्रताप सिंह अपनी पत्नी मिथलेश के साथ गए थे,अशोक प्रजापति पत्नी अल्का के साथ यात्रा पर गए थे, शिवप्रताप और सुशीला का इलाज अस्पताल में चल रहा, नीरज मिश्रा अपनी पत्नी सरोजनी के साथ गए थे, एक ही इलाके के कई लोग तीर्थ यात्रा पर गए थे।


➡️प्रयागराज- प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड का मामला,फरार 4 आरोपियों पर दर्ज हुआ एक और केस , शाइस्ता परवीन,जैनब फातिमा,गुड्डू मुस्लिम पर केस , अरमान और साबिर के खिलाफ भी एक और केस , कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने पर केस दर्ज, पुलिस फरार आरोपियों पर 82 की कार्रवाई कर चुकी है, 24 फरवरी को प्रयागराज में हुआ था हत्याकांड, हत्याकांड के बाद से फरार हैं चारों आरोपी।


➡️फर्रुखाबाद- डेढ़ माह से लगातार गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर ,गंगा नदी का जलस्तर 137.25 मीटर पर पहुंचा , गंगा नदी खतरे के निशान से 15 सेमी बह रही ऊपर,सरकारी आंकड़ों में 116 गांव बाढ़ से प्रभावित ,74 हजार ग्रामीणों की बाढ़ के पानी से बड़ी मुश्किलें, क्षेत्र में बाढ़ के पानी से 2639 हेक्टेयर फसल जलमग्न, बीमारियों से निपटने के लिए लगाई गई एम्बुलेंस , फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों में बाढ़ का प्रकोप।


➡️श्रावस्ती- करंट की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत, नल से पानी लेने गई महिलाओं की हुई मौत, मोटर में जुड़े तार से नल में उतरा था करंट, नल से पानी लेने गई महिलाओं की करंट से मौत, सिरसिया थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का मामला।


➡️सहारनपुर- पानी की टंकी लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव, कब्रिस्तान की जगह में खोदा गया है गड्ढा, पुरानी कब्रों से निकली दफ़न मुर्दों की हड्डियां,कब्रिस्तान की जगह में टंकी लगाने का विरोध,ग्राम प्रधान कब्रिस्तान की जगह लगा रहा टंकी,फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्हेडी गांव का मामला।


➡️ललितपुर- ललितपुर में मनरेगा योजना बनी प्रधान,सचिवों का खजाना,एक करोड़ 15 लाख खर्च के बाद गांव में विकास शून्य,स्टीट् लाइट, पेवर विक्र्स,हेंडपम्प रिबोर, मनरेगा सफाई में घोटाला,ग्राम सचिव की चहेती फर्म बाके बिहारी पैसा निकालकर बंदबाट,जांच,कार्रवाई करने वाले भ्रष्टाचार पर कमीशन लेकर मौन, तालबेहट विकास खंड के ग्राम पंचायत बिजरौठा का मामला।


➡️झांसी- पानी वाली धर्मशाला में मरने वाली महिला की हुई पहचान,मृतक महिला मास्टर कॉलोनी की बताई जा रही है,महिला कई सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी,मृतक महिला ने मरने से पहले लिखा था सुसाइड नोट ,शहर कोतवाली क्षेत्र के पानी वाली धर्मशाला की घटना।


➡️आगरा- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की हालत बिगड़ी,बच्चे का आगरा के अस्पताल में चल रहा उपचार, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत कराई दर्ज,शिकायत के बाद भी नहीं हुई डॉक्टर पर कार्रवाई, बाह के गुमान सिंह पुरा का रहने वाला है पीड़ित।


➡️बरेली- दबंग युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल, तमंचे को बार बार खोल कर लोड कर रहा युवक , दबंगई दिखाने के लिए तमंचा साथ रखता है युवक,लोगो ने मामले की पुलिस से की शिकायत ,प्रेम नगर के वाल्मीकि बस्ती निवासी है युवक ।


➡️आगरा- रिटायर्ड बैंक कर्मी का गांव के बाहर मिला शव,पीड़ित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शुक्रवार शाम करीब 8 बजे गया था घर से बाहर,डीसीपी, एसीपी समेत थाने की फोर्स जांच में जुटी, बरहन थाना क्षेत्र के आंवलखेड़ा क्षेत्र की घटना।


➡️बागपत- नौकरी लगवाने के नाम पर हजारों रुपए हड़पने का आरोप, स्कूल में चपरासी की नौकरी के नाम पर हड़पे रुपए,नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से हड़पे 60 हजार रुपए,पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के इंटर कॉलेज का मामला।


➡️कानपुर- गर्भवती महिला ने बस में बच्ची को दिया जन्म, कानपुर से जहानाबाद जा रही थी प्राइवेट बस, प्राइवेट बस में सवार गर्भवती को हुई थी प्रसव पीड़ा ,मौके पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को भेजा अस्पताल,अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवजात की हुई मौत, साढ़ थाना क्षेत्र के साढ़ चौराहे का मामला।


➡️हमीरपुर- नकली खाद से लदा ट्रक कृषि विभाग ने किया जब्त, ट्रक में लोड 500 बोरी नकली डीएपी खाद बरामद, कृषि अधिकारी ने उर्वरक भेजने वाली फर्म पर कराई FIR, कस्बे के विक्रेता,ट्रक चालक पर दर्ज कराई एफआईआर, मौदहा से पकड़ा गया नकली डीएपी खाद से भरा ट्रक।


➡️फर्रुखाबाद- ट्रक से कुचलकर फल विक्रेता की दर्दनाक मौत, मौते पर परिजनों ने लगाया जाम किया हंगामा, ट्रक चालक मंडी गेट पर ट्रक छोड़कर हुआ फरार, कादरीगेट क्षेत्र के पापियापुर गांव का निवासी, कादरीगेट के सातनपुर आलू मंडी गेट का मामला।


➡️सोनभद्र- खेल रहे बच्चों पर मकान का पिलर गिरा, एक बच्चे की मौत, एक बच्चा घायल, परिजनों ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल, घायल बच्चे को जिला अस्पताल किया रेफर, नानी के घर घूमने आए थे दोनों बच्चे, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रंन्नू गांव की घटना।


➡️अयोध्या- तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर नूंह के लिए रवाना, राम जन्मभूमि की मिट्टी लेकर नूंह हुए रवाना, तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर हैं जगतगुरु परमहंस आचार्य, परमहंस आचार्य 28 अगस्त को मेवात के नूंह पहुंचेंगे, नूंह की स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे , हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी देंगे।


➡️बुलंदशहर- बुलंदशहर में कुएं में 3 लोगों की मौत का मामला , सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मदद की घोषणा, इंजन ठीक करने कुएं में उतरे 3 किसानों की हुई थी मौत, खानपुर थाना क्षेत्र के जाडौल गांव का मामला।


➡️नोएडा- नोएडा पुलिस ने 4 सटोरियों को किया गिरफ्तार , क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते थे चारों अभियुक्त, सेक्टर 100 में स्तिथ सोसाइटी में लिया था फ्लैट, 55 हज़ार रूपये प्रति माह के किराये पर लिया था फ्लैट, पिछले काफी दिनों से सट्टा लगाने का काम करते थे, 4 लाख कैश और भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद, सेक्टर 39 थाना इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


➡️प्रयागराज- कामधेनु स्वीट्स के मालिक पर दर्ज हुआ केस , मालिक समेत परिवार के चार सदस्यों पर मुकदमा, 1 करोड़ 8 लाख की उधारी नहीं चुकाने पर केस, जार्ज टाउन थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा, दो साल पहले स्वीट्स के मालिक ने लिए थे रुपए, वापस मांगने पर अब पैसे नहीं लौटा रहा था, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।


➡️मेरठ- पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बलात्कारी बेटे का मामला, केस दर्ज होने के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी, थाने में दर्ज हो रहे पीड़िता के 161 के बयान, मेडिकल परीक्षण के बाद 164 के बयान होंगे, सांसद पुत्र ने होटल में बुलाकर किया युवती से रेप, वेस्ट यूपी का बड़ा मीट कारोबारी है शाहिद अखलाक।


➡️ग्रेटर नोएडा- सोसायटी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, आग लगने से आसपास मची अफरातफरी, कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, दमकल की एक गाड़ी ने आग पर पाया काबू, ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना इलाके की घटना।


➡️रायबरेली- ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण, निरीक्षण में 7 मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमिताएं, जांच के लिए 10 दवा के सैंपल लिये गए , नशा संबंधित दवाइयों की बिक्री पर लगाई रोक, सभी मेडिकल संचालकों को नोटिस भेज मांगा जवाब , महाराजगंजह-हरचंदपुर क्षेत्र में हुई कार्रवाई।


➡️रायबरेली- ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण, निरीक्षण में 7 मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमिताएं, जांच के लिए 10 दवा के सैंपल लिये गए, नशा संबंधित दवाइयों की बिक्री पर लगाई रोक, सभी मेडिकल संचालकों को नोटिस भेज मांगा जवाब, महाराजगंजह-हरचंदपुर क्षेत्र में हुई कार्रवाई।


➡️बलिया- डग्गामार वाहनों में बैठाए जा रहे स्कूली बच्चे, एक टैम्पो में 30 से 25 बच्चों को बैठाया गया, ARTO ने दर्जनों डग्गामार टैम्पो को किया चीज, डग्गामार वाहनों को रोका जाएगा- ARTO।


➡️रायबरेली- चर्चित आदित्य हत्याकांड की सुनवाई स्थानांतरित, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित,  6 महीने के अंदर मामले के निस्तारण करने के आदेश , मामले में 29 अगस्त को होगी अगली सुनवाई।


➡️आगरा- अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर ट्रॉले पुलिस ने किए सीज, चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की, आगरा की सैया थाना पुलिस ने की कार्रवाई।


➡️सिद्धार्थनगर- करंट की चपेट में आने से बुआ-भतीजे की मौत , पानी की मोटर में करंट उतरने से हुई मौत, इटवा थाना क्षेत्र के गनवारिया पूरब की घटना।


➡️फिरोजाबाद- रिश्तेदारी में आए युवक ने गांव से बाहर लगाई फांसी, अपनी बहन के यहां आया था युवक,पेड़ पर लगाई फांसी, नारखी थाना क्षेत्र के नगला सुंदर गांव की घटना।


➡️अयोध्या- अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को मारी टक्कर , साइकिल सवार युवक की मौत,2 लोग घायल , घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, रौनाही क्षेत्र के लखोरी ओवरब्रिज की घटना।


➡️आगरा- रिटायर्ड बैंक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ,थाना बरहन पुलिस मामले की जांच में जुटी।


➡️उन्नाव- गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में घुसा पानी, बाढ़ के पानी में खेलते समय बच्चा डूबा, पानी में डूबने से मासूम की मौके पर हुई मौत,बारासगवर थाना क्षेत्र के लालखेड़ा गांव का मामला।


➡️सहारनपुर- पटाखा फैक्ट्री में धमाके से एक व्यक्ति की हुई मौत, फैक्ट्री में 6 से अधिक मजदूर कर रहे थे काम, गागलहेड़ी क्षेत्र के कैलाशपुर छज्जपुरा का मामला।


➡️देहरादून- कोटद्वार में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित, एक से 10 सितंबर तक प्रस्तावित भर्ती रैली स्थगित, खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला, अब 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी भर्ती रैली, जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057।


➡️देहरादून- उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, आज सुबह 10.37 बजे लगे भूकंप के झटके, जमीन के 10 किमी अंदर भूकंप का केंद्र, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8।


➡️दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, वैज्ञानिकों के दर्शन करने गया था – पीएम मोदी, बेंगलुरू में आज वैज्ञानिकों से मिला- पीएम मोदी, लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति नाम दिया- पीएम मोदी, चंद्रयान-2 के प्वाइंट को तिरंगा नाम दिया- पीएम, 23 अगस्त अब नेशनल स्पेस डे होगा – पीएम मोदी, विज्ञान में भी ग्लोबल लीडर बनेगा भारत- पीएम मोदी, ‘40 साल में भारत के किसी PM ने ग्रीस की यात्रा की’, जो काम छूट जाते हैं वो मुझे ही करने होते हैं- पीएम, ब्रिक्स में तमाम नेताओं ने चंद्रयान की चर्चा की- PM, हमारी धरती मां, चंदा मामा की बहन – पीएम मोदी, रक्षाबंधन की सभी लोगों को बहुत बधाई- पीएम मोदी।


➡️दिल्ली- मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बच्चे की पिटाई का मामला,आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मामले में ट्वीट किया, मैंने खुब्बापुर गांव के इरशाद जी से बात की – जयंत,‘बहुत साहसी हैं और उन्हें विश्वास है की न्याय होगा’,मैंने निवेदन किया कि ऐसी वारदात को भूल जाएं- जयंत, क्योंकि हमारा समाज ऐसा नहीं है- जयंत चौधरी।


➡️दिल्ली- दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का ट्वीट, मदुरई में ट्रेन हादसा दुखद – केजरीवाल, मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं- केजरीवाल।


➡️दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, मदुरई में ट्रेन हादसे पर प्रियंका ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


➡️तमिलनाडु- मदुरई में ट्रेन हादसे का मामला, 63 यात्री प्राइवेट कोच में सफर कर रहे थे, जिसमे हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई ,6 रेलवे अस्पताल, 2 राजाजी अस्पताल में भर्ती , 39 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका, अग्निकांड के बाद से 6 यात्री अभी लापता हैं।

   

➡️तमिलनाडु- मदुरई स्टेशन के पास ट्रेन में लगी आग,10 की मौत, ट्रेन के निजी कोच में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के स्पेशल कोच में आग,स्पेशल कोच में कुछ पैसेंजरों के पास गैस सिलेंडर था,20 से अधिक यात्री झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीर्थ यात्रियों को लखनऊ से रामेश्वरम ले जा रही थी ट्रेन, सीतापुर के भसीन ट्रैवेल्स से बुक कराया था स्पेशल कोच, यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी, रेलवे ने 10-10 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है, यूपी में सीतापुर निवासी शत्रुदमन सिंह , मिथलेश तिवारी की मौत।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

             श्री गणेशाय नम:

                दैनिक पंचांग 


☀ 26 - Aug - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  दशमी  +00:09 AM

🔅 नक्षत्र  ज्येष्ठा  08:37 AM

🔅 करण :

           तैतिल  01:12 PM

           गर  01:12 PM

🔅 पक्ष  शुक्ल  

🔅 योग  विश्कुम्भ  04:25 PM

🔅 वार  शनिवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:37 AM  

🔅 चन्द्रोदय  02:35 PM  

🔅 चन्द्र राशि  वृश्चिक  

🔅 सूर्यास्त  06:28 PM  

🔅 चन्द्रास्त  +00:55 AM  

🔅 ऋतु  वर्षा 


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:50 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅 पिंगल नाम संवत्सर

🔅 मास  शुद्धश्रावण  

🔅शुक्ल पक्ष

☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:37:14 - 12:28:36

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  05:37 AM - 06:29 AM

🔅 कंटक  11:37 AM - 12:28 PM

🔅 यमघण्ट  03:02 PM - 03:54 PM

🔅 राहु काल  08:50 AM - 10:26 AM

🔅 कुलिक  06:29 AM - 07:20 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  01:19 PM - 02:11 PM

🔅 यमगण्ड  01:39 PM - 03:15 PM

🔅 गुलिक काल  05:37 AM - 07:13 AM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पूर्व  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ  


🐏 मेष  (26 अगस्त, 2023)

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।

🐐 वृष 

चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

👭 मिथुन 

हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है।

🦀 कर्क 

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

🐆 सिंह 

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। जो लोग अपनेे प्रेमी से दूर रहते हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की याद सता सकती है। रात के वक्त प्रेमी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

🙎 कन्या 

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

⚖️ तुला  (26 अगस्त, 2023)

अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।

🦂 वृश्चिक 

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है।

🏹 धनु 

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।

🐊 मकर 

मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। यदि आप किसी खेल में महारत रखते हैं तो आज के दिन आपको वो खेल खेलना चाहिए।

🍯 कुंभ

असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।

🐬 मीन 

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789