देवरिया। लार के पिपरा चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में सोमवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
जनपद के लार उपनगर के रहने वाले गोविंद मद्धेशिया की पिपरा चौराहे पर मिठाई की दुकान है। सुबह दुकान में चाय बनाने के लिए कर्मचारियों ने रसोई गैस सिलेंडर चालू किया। इस बीच लीकेज होने के चलते आग लग गई और आग सिलेंडर में लगने के चलते दुकान में बैठे लोग बाहर निकल गए। आग बुझाने के दौरान ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा फ्रीज, नकदी समेत सभी सामान जल गए।
गैस सिलेंडर में आग पकड़े होने के चलते लोग आग बुझाने को आगे नहीं बढ़ रहे थे। कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाई और आग बुझाने को आगे बढ़े। अग्निशमन यंत्र भी दो दुकानों से मंगाया गया, लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि उस पर काबू पाने में अग्निशमन यंत्र सफल नहीं हो सका। इसके बाद युवकों ने नाला का पानी का उपयोग करना शुरू किया और आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें