शुक्रवार, 11 जून 2021
मोटरसाइकिल व साइकिल में टक्कर ,दो की हालात नाजुक
जिलाधिकारी ने किया बाढ़ के मद्देनजर नदी उस पार क्षेत्रों का भ्रमण ,भ्रमण दौरान,पुल, आवागमन के रास्ते,प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्रों सहित बाढ़ वचाव हेतु दिये आवश्यक निर्देश सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ हेतु आवास निर्मित कराने का दिए निर्देश
गुरुवार, 10 जून 2021
कुम्हारों एवं परम्परागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित मशीन प्राप्त करने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून तक
थानो पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस के तीन माहो का डीएम ने निर्धारित किया रोस्टर थानावार अधिकारियों को भी किया नामित नामित अधिकारियों को समाधान दिवस में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने का दिये निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र लाभार्थियों का एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन, जी०ओ० टैग एक सप्ताह के अन्दर बीडीओ करायें सुनिश्चित -सीडीओ
डीएम ने की आईजीआरएस सन्दर्भो के निस्तारण की समीक्षा शिकायती प्रकरणों को गुणवत्ता, समयबद्धता व वास्तविकता के साथ निस्तारित किये जाने का दिया निर्देश लापरवाही पर होगी कार्यवाही-डीएम
Lucknow
आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं टाॅयलेट की हो समुचित व्यवस्थाएं : मुख्य सचिव
Lucknow
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं किशोरी बालिकाओं के लिए योजना से सम्बन्धित ए.पी.आई.पी. के अनुमोदन हेतु स्टेट इम्पाॅवर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं टाॅयलेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आंगनवाड़ी केन्द्र किराये के भवनों में चल रहे हैं, उन सभी का निरीक्षण करा लिया जाये तथा सभी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल एवं टाॅयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मानक के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं की जाएं तथा नियमित रूप से इनका निरीक्षण भी कराया जाये।
इससे पूर्व बैठक में आई.सी.डी.एस. कार्यक्रमों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रुपये 6688.29 करोड़ एवं किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रमों के लिए रुपये 59.51 करोड़ के प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 1,88,982 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2000 नये आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन का निर्माण, 10,000 आंगनवाड़ी केन्द्रों का अनुरक्षण तथा 5000 आंगनवाड़ी केन्द्रों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा आंगनवाड़ी केन्द्रों में 4000 टाॅयलेट एवं 250 केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इसके अलावा 67000 आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपकरण एवं फर्नीचर तथा 8916 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में फर्नीचर एवं इक्विपमेन्ट के लिए धनराशि प्रस्तावित की गयी है। सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन प्रोग्राम के लिए 4093.58 करोड़ रुपये प्रस्तावित किये गये हैं। प्री स्कूल एजुकेशन किट एवं तद्विषयक प्रशिक्षण के लिए 94.89 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। मेडिकल किट के लिए 26.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है जोकि आंगनवाड़ी केन्द्रों को उपलब्ध कराया जायेगा।
11-14 आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं की योजना एस.ए.जी. में न्यूट्रीशनल कम्पोनेन्ट के लिए रुपये 58.43 करोड़ तथा नाॅन-न्यूट्रीशनल कम्पोनेन्ट के लिए 01.08 करोड़ रुपये प्रस्तावित किये गये हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि 19 प्रतिशत आंगनवाड़ी केन्द्र स्वयं के भवन में, 58 प्रतिशत प्राइमरी स्कूलों में, 15 प्रतिशत अन्य सरकारी एवं कम्युनिटी परिसरों में तथा 8 प्रतिशत किराये के भवनों में संचालित हैं।
बैठक में स्टेट इम्पाॅवर्ड कमेटी के सदस्य, सम्बन्धित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली रुद्रपुर का किया औचक निरीक्षण
यूपी, देवरिया । रुद्रपुर देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सोनकर ने रुद्रपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया जहा थाना प्रभारी को अपराध पर नियन्त्रण व अन्य कार्यो को सही करने का निर्देश दिया आज वुधबार को शायम अपर जिलाधिकारी राजेश सोनकर अचानक रूद्रपुर कोतवाली पहुचे जहा कार्यालय ,महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, अपराधियों के विषय में जानकारी हासिल किया इसके साथ ही गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विषय में जानकारी की और कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अमन चैन शांति रहने के साथ ही भू माफिया वह गुंडा को कार्रवाई करें तथा अपराधियों को जेल के शिकंजा में भेजने का कार्य करें।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अंबिका प्रसाद प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।
जहरीली शराब के धंधे को सुनियोजित तरह से चलाया जा रहा है : फैसल फसल
यूपी ,जौनपुर।अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के बाद कांग्रेसजनों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष फैसल फसल तबरेज, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह व नगर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहरीली शराब के धंधे को सुनियोजित तरह से चलाया जा रहा है, जिस पर सरकार का अंकुश नहीं है। तिलकधारी निषाद, विकास तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। सुरेरी में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। रामपुर ब्लाक के शेखूपुर स्थित चेतना इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई गई। संयोजन डाक्टर रविद्र कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान प्रेम शंकर तिवारी, उस्मान अली, शैलेश उपाध्याय, रामजी मिश्र, कमलेश दुबे, संजय माली समेत अन्य मौजूद रहे। बक्शा ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ एजी चन्द्रिका यादव को सौंपा। डाक्टर प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि यदि योगी सरकार की ओर से इसपर प्रतिबंध नहीं लगाया तो विरोध का दायरा बढ़ेगा। देवराज पांडेय, डाक्टर मनोज बिद, चंद्रजीत गुप्त, विवेक उपाध्याय, नारायण दत्त तिवारी, सूरज विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, सादिक अली मौजूद रहे। केराकत के बकुलिया गांव में डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी की अध्यक्षता में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही प्रदेश में सराब बंदी की भी मांग की गई। अनील सोनकर, आजाद कुरैशी, राम प्रवेश यादव, सूरज सिंह, दीपक साहू, आशीष यादव, दिलीप कुमार साहू समेत अन्य मौजूद थे
जानिए जौनपुर मेंक्यो लगा धारा 144
यूपीजौनपुर। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश में दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह गोपन विभाग के क्रम में जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के दृष्टि से विधि एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु विभिन्न विश्वविद्यालय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण जनपद जौनपुर की सीमाओं में तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगा।
बुधवार, 9 जून 2021
फसी शीक्षक भर्ती के बहाली के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सै की मांग !
कुख्यात अपराधी की ढाई करोड़ की संपत्ति जप्त । हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर एवं रजिस्टर्ड शराब माफ़िया सुभाष पाल की करोड़ों की संपत्ति हुई ज़ब्त की गई*
कानपुर ईटावा हाइवे पर टैंम्पों खाई मे पलटने से 17 की मौत,डेढ़ दर्जन घायल
भिवंडी महानगर पालिका के दो कर्मचारी निलंबित
भिवंडी।। भिवंडी के शिवाजी चौक खाड़ीपार सड़क किनारे बने 78 दुकान के गाले तोड़ने के प्रकरण में मनपा आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने तत्कालीन प्रभारी शहर विकास विभाग प्रमुख व प्रभाग समिति क्रमांक 05 के तत्कालीन सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी मनपा प्रशासन सीमा अंर्तगत शिवाजी चौक, खाड़ीपार सड़क किनारे 78 दुकान के गाले थे.जिस पर डीपीएल फ्लो नहीं करते हुए तत्कालीन प्रभारी शहर विकास विभाग प्रमुख राजू वर्लीकर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे ने मिलकर अवैध रूप से तोड़ दिया.स्थानिकों ने इसकी शिकायत मनपा आयुक्त से किया था.जिसकी जांच शुरु थी.जांच के दरमियान दोनों अधिकारी दोषी पाये गये.जिन्हें आज मनपा आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया ने विभागीय चौकसी करने के लिए दोनों अधिकारियों को महानगर पालिका के सेवा से निलंबित कर दिया है।
आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही हैं पूछताछ
यूपी ,कल्यानपुर कौशाम्बी ।। कोखराज थाना क्षेत्र
के जलालपुर टेगाई गाँव मे पति पत्नी मे विवाद होने के बाद आधी रात को पति ने पत्नी के सिर में सब्बर मारकर उसकी हत्या कर दी है पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति कमरा बन्द कर पूरी रात उसकी लाश के पास बंद कमरे में पड़ा रहा मामले की जानकारी मिलने के बाद सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे में घुसी और खून से लथपथ पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैघटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह चौहान पुत्र शिवमोहन अपनी पत्नी लक्ष्मी पर गैर मर्द से सम्पर्क का आरोप लगा कर आए दिन मारपीट किया करता था बीती रात कमरे में सो रही पत्नी लक्ष्मी के सिर में पति ने सब्बर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद कमरा बन्द कर पूरी रात पति लाश के पास पड़ा रहा मृतका का बेटा रंजीत चौहान पांच वर्ष बेटी रौशनी एक वर्ष दूसरे कमरे में थी हत्या की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
साउथ अफ्रीका की अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती को 7साल की जैल की सजा सुनाई
साउथ अफ्रीका के डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती को सात साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया था। इस मामले में सोमवार को कोर्ट ने आशीष लता रामगोबिन को दोषी करार दिया.
आशीष लता रामगोबिन को डरबन स्पेशलाइज्ड कमर्शियल क्राइम कोर्ट ने आरोपों के साबित होने और दोषी ठहराए जाने के बाद आरोपों के खिलाफ अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उल्लेखनीय है कि आशीष लता प्रसिद्ध कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोविंद की बेटी हैं।
2015 में, लता रामगोबिन के खिलाफ मामले की सुनवाई के दौरान, राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) के ब्रिगेडियर हुंगवानी मोलूदज़ी ने कहा था,कि लता रामगोबिन ने संभावित निवेशकों को कथित रूप से जाली चालान और दस्तावेज प्रदान किए थे।
जिसके जरिए वह निवेशकों को बता रही थीं कि भारत से लिनन के तीन कंटेनर भेजे जा रहे हैं. उस समय लता रामगोबिन को 50,000 रैंड की जमानत मिली थी। सोमवार को South Africa स्थित डरबन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान, यह बताया गया,
कि लता रामगोबिन ने अगस्त 2015 में न्यू अफ्रीका एलायंस फुटवियर वितरकों के निदेशक महाराज से मुलाकात की थी। लता रामगोबिन ने महाराज को बताया कि उन्होंने South Africa अस्पताल के लिए लिनन के तीन कंटेनर आयात किए थे। समूह नेटकेयर।
न्यू अफ्रीका एलायंस फुटवियर डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी कपड़े, लिनन और फुटवियर का आयात और निर्माण और बिक्री करती है। महाराज की कंपनी लाभ-शेयर के आधार पर अन्य कंपनियों को भी वित्तपोषित करती है। एनपीए की प्रवक्ता नताशा कारा ने बताया,
कि लता रामगोबिन ने कहा था कि उन्हें आयात लागत और सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बंदरगाह पर माल की निकासी के लिए पैसे की जरूरत है। इसके बाद लता रामगोबिन ने महाराज स
कि उन्हें 62 लाख रैंड चाहिए। संबंधित दस्तावेज भी दिखाएं। जिसमें सामान की खरीद से जुड़े दस्तावेज थे। एक महीने बाद, फिर से लता रामगोबिन ने एसआर महाराज को एक और दस्तावेज भेजा, जो एक नेटकेयर चालान था, जिसमें दिखाया गया था कि माल वितरित किया गया था और भुगतान नहीं किया गया था।
इसके बाद, रामगोबिन की पारिवारिक साख और नेटकेयर दस्तावेजों के कारण, महाराज ने ऋण के लिए उनके साथ एक लिखित समझौता किया। हालाँकि, जब महाराज को पता चला कि दस्तावेज़ जाली हैं और नेटकेयर का लता रामगोबिन के साथ कोई समझौता नहीं है, तो महाराज ने रामगोबिन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कर-करेत्तर, राजस्व वसूली कार्यो की डीएम ने की समीक्षा , वसूली कार्यो में कदापि न बरते शिथिलता एसडीएम व तहसीलदार नियमित रुप से वसूली की करते रहे , अनुश्रवण प्रवर्तन से जुडे विभाग अपने कार्यो में लाये तेजी-डीएम
मंगलवार, 8 जून 2021
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर
तेज रफ्तार कार से ऑटो की भिड़ंत, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल।
फरेंदा (महराजगंज): जनपद में हर रोज हो रहे सड़क हादसे चिंता का बड़ा सबब बनते जा रहे हैं। फरेंदा कस्बे के उत्तरी बाईपास पर शनिवार दोपहर एक कार और टेंपो की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादेस में टेम्पो में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां के लोगो की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया घायलों में कमलावती, अजय उम्र डेढ़ वर्ष निवासी कटाईकोट मदरहना थाना पुरंदरपुर, अंकित निवासी महदेवा मिश्रौलिया, विजयभान सेखुआनी नौतनवा शामिल है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष के लिए विकास मणि त्रिपाठी को चुना गया
आर्केस्ट्रा पार्टी में नाबालिक लड़कियों से अश्लील नृत्य उनके शोषण तथा उत्पीड़न पर रोक लगाया जाए- एडीजी
यूपी ,गोरखपुर! बैंड तथा आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा निर्धारित समयावधि में मानक के अनुरूप वाद्ययंत्र नहीं बजाये जाने पर की जाए कार्यवाही- एडीजी*
गोरखपुर।गोरखपुर जोन में बैंड पार्टी , आर्केस्ट्रा पार्टी आदि द्वारा बालिग एवं नाबालिग लड़कियों से कराए जा रहे अश्लील नृत्य उनके शोषण तथा उत्पीड़न की रोकथाम के संबंध में एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं की जोन के विभिन्न जनपदों में अवैध रूप से आर्केस्ट्रा संचालन , सार्वजनिक स्थान पर अश्लील नृत्य किये जाने व बैंड पार्टी द्वारा बालिग एवं नाबालिग लड़कियों के खरीद - फरोख्त व पैसे का लालच देकर शारीरिक व मानसिक शोषण की शिकायतों के मद्देनजर ये निर्देश जारी किए हैं । विगत दिनों जनपद महाराजगंज में इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 के अंतर्गत मानव का अवैध व्यापार प्रतिबंधित है इसकी रोकथाम हेतु बनाए गए प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए व्यक्तियों का लैंगिक शोषण या दुरुपयोग रोकना है । महिलाओं के अनैतिक यातायात और यौन शोषण को बढ़ावा देने में सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले अश्लील नृत्य भी एक प्रमुख कारण हैं । सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले अश्लील नृत्यों को कराए जाने हेतु महिलाओं की खरीद - फरोख्त करके या पैसे अथवा अच्छी सम्मानजनक जीवन शैली का लालच देकर महिलाओं को एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में ले जाकर अनैतिक देह व्यापार में फंसा दिया जाता है , साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले अश्लील नृत्य में असामाजिक तत्वों की उपस्थिति हो जाती है , जिसमें महिला संबंधी अपराध कारित किए जाने की आशंका बढ़ जाती है । विगत दिनों जनपद गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज क्षेत्र में नर्तकी के साथ नृत्य करते -करते वहां मौजूद अंसामाजिक तत्वों द्वारा आपस में ही मार - पीट कर ली गई । इस प्रकार की सभी घटनाओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है । बैंड तथा आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा निर्धारित समयावधि में तथा मानक के अनुरूप वाद्ययंत्र नहीं बजाये जाने की शिकायतों पर तथा साथ में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर महामारी अधिनियम की समुचित धाराओं में भी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसके अतिरिक्त सभी जनपदों में बैंड बाजा पार्टी संचालकों व आर्केस्ट्रा संचालकों का सत्यापन कराए जाने साथ ही साथ उनके बैंड पार्टी आर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिलाओं / लड़कियों को सूचीबद्ध कर इनके अनुचित क्रियाकलापों पर प्रभावी रूप से विधिक कार्यवाही किए जाने तथा उनके रजिस्ट्रेशन पत्रों की भी चेकिंग किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पुलिस उपमहानिरीक्षक को उपरोक्त निर्देशों का प्रभावी कार्य योजना बनाकर अनुपालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया है ।
सुरखी विधानसभा का कोई भी गांव विकास में शहर से पीछे नहीं होगा : गोविंद राजपूत- राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने 2 करोड़ 89 लाख के निर्माण कार्यों का विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया भूमि पूजन
नगर में पाइप लाइन बिछाने की खराब प्रगति पर लगा 14 लाख रुपये प्रतिमाह की पेनाल्टी*
यूपी !जौनपुर, शहर में अमृत व नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कार्य में खराब प्रगति पर जल निगम ने फर्म टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन नोएडा पर कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपये प्रतिमाह की पेनाल्टी लगाई है। यह काम एक साल देरी से चल रहा है। पेनाल्टी जून माह से लगाई गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि काम में तेजी आएगी। भुगतान के समय शासन स्तर पर प्रतिमाह के हिसाब से 14 लाख रुपये पेनाल्टी काटी जाएगी।
अमृत योजना के तहत शहर में 159 किमी पाइप लाइन डाली जानी है, इसमें से 30 किमी पाइप पड़ चुकी है। यह कुल काम का 10 फीसद है। गलियों में सीवर लाइन का कार्य 264 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। वहीं मुख्य मार्गों पर नमामि गंगे परियोजना के तहत 206 करोड़ रुपये की लागत से सात किमी गहरी सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाना है, इसमें दो किमी का काम पूर्ण हुआ है। !






