Good Daily News...


बुधवार, 9 जून 2021

कर-करेत्तर, राजस्व वसूली कार्यो की डीएम ने की समीक्षा , वसूली कार्यो में कदापि न बरते शिथिलता एसडीएम व तहसीलदार नियमित रुप से वसूली की करते रहे , अनुश्रवण प्रवर्तन से जुडे विभाग अपने कार्यो में लाये तेजी-डीएम



     
 यूपीदेवरिया 08 जून।  गूगल मीट के माध्यम से कर-करेत्तर, भू-राजस्व एवं मुख्य देयों के वसूली कार्यो के मासिक समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि वसूली कार्य के लिये अमीनों को लगायें तथा वसूली कार्य की नियमित अनुश्रवण भी करते रहे। साथ ही उन्होने कर-करेत्तर से जुडे सभी विभागो को निर्देश दिया कि निर्धारित मासिक माह की वसूली प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। साथ ही प्रवर्तन कार्यो को भी सक्रियता से जुडे सभी विभाग सुनिश्चित करें।  इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरते।
      जिलाधिकारी श्री निरंजन समीक्षा के दौरान यह भी कहा कि जिन विभागो को अभी लक्ष्य नही आवंटित है वे आयुक्त को मेरे स्तर से लक्ष्य आवंटन हेतु पत्र भेजवायें। समीक्षा में यह भी बताया गया कि एआरटीओ प्रवर्तन का पद तथा श्रम विभाग एवं आबकारी विभाग में अधिकारियों के पद रिक्त है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजे जाने को कहा। उन्होने रजिस्ट्री कार्यालयों को मुआएना किये जाने का रोस्टर बनाये जाने का निर्देश देते हुए एआईजी स्टाम्प से कहा कि वे सभी तहसील स्तरीय रजिस्ट्री कार्यालयों की व्यवस्था को सुदृढ व व्यवस्थित बनायें। उन्होने आबकारी, परिवहन, खनन, व्यापार कर आदि प्रवर्तन से जुडे विभागो को प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने आबकारी अधिकारी  को अवैध शराब निष्कर्षण पर प्रभावी नियंत्रण के लिये छापेमारी किये जाने एवं संलिप्तों पर गैंगस्टर की कार्यवाही कराये जाने को कहा।
        जिलाधिकारी ने नगर निकायों के वसूली कार्य में जायजा के दौरान मझौलीराज की वसूली प्रगति सन्तोषजनक नही पाये जाने पर स्पष्टीकरण तलब किये जाने का निर्देश एडीएम वित्त को दिया एवं सलेमपुर के अधिशासी अधिकारी को कम वसूली के लिये चेताया और वसूली में प्रगति लाये जाने के कडे निर्देश दिये।
        इस दौरान श्रम, बाटमाप, राजकीय परिवहन, विद्युत, स्टैम्प, खनन, वाणिज्यकर, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग आदि के वसूली कार्यो की गहन समीक्षा किये तथा तहसीलों के भू राजस्व मुख्य देयो की वसूली का भी जायजा लिये और उप जिलाधिकारी, तहसीलदारो को आवश्यक निर्देश दिये।
        गूगल मीट में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मंगला ने वसूली कार्यो के लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए उसकी गहन समीक्षा करायी और सभी विभागो को जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरुप लक्ष्य पूर्ति किए जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी गण, तहसीलदार एवं  संबंधित विभागो के अधिकारी आदि जुडे रहे।

   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789