Good Daily News...


बुधवार, 9 जून 2021

फसी शीक्षक भर्ती के बहाली के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सै की मांग !

 यूपी ,दैवरिया ।राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा आन्दोलनकारी ने मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर पत्र भेज कर  सन 2012 की 72825 विज्ञापन अटकी हुई शिक्षक भर्ती को बहाल करने की मांग की है ।
अर्थी बाबा ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी को 22-5-21 को भी पत्र भेज कर अवगत कराया था कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार जाने के पहले नवम्बर 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में 72825 पदों पर शिक्षक भर्ती लेकर आई ये भर्ती टीईटी के आधार पर होनी थी लेकिन भर्ती पूरी होने के पहले ही सूबे में सपा सरकार आ गई,सपा ने इस भर्ती को रोककर दिसम्बर 2012 में इन्हीं पदों पर नई 07/12/2012 शिक्षक भर्ती विज्ञापन निकाली। नई भर्ती के नियम बदलकर इसे टीईटी की जगह अकादमिक मेरिट के आधार पर करने का फैसला हुआ इसके चलते दोनों भर्तियां कोर्ट में जाकर फंस गई। उच्च न्यायलय ने बसपा सरकार के विज्ञापन को बहाल करते हुए फैसला सुनाया कि भर्ती टीईटी मेरिट पर ही हों उसके बाद सपा सरकार सुप्रीम कोर्ट के तरफ रुख करती है ।जबकि तमाम बेरोजगारों ने 07/12/2012 शिक्षक भर्ती विज्ञापन के लिए हर एक-एक अभ्यर्थी 50/60 जिलों में प्रति जिला में 500 रुपए के हिसाब से फार्म भरें थे, कई कई अभ्यर्थियों ने 60 जिलों में भर कर 30 हज़ार की फीस का फार्म जमा कर दिया था ऐसे हज़ारो अभ्यर्थी थे जिस विज्ञापन में 72825 पद थे इसके अनुसार लगभग 290 करोड़ फीस एकत्रित हुए , लेकिन आज तक उनको न्याय नहीं मिला ।न ही भर्ती की गई । तत्काल उक्त 7 दिसम्बर 2012 विज्ञापन द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती को बहाल किया जाय, जिससे लाखो बच्चों का ओवरएज के वजह से उनका भविष्य  खराब हो रहा है । 
अर्थी बाबा ने कहा की इस भर्ती को बहाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं और मेरा आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक 2012 की 72825 विज्ञापन शिक्षक भर्ती बहाल नही हो जाती है । 2011 बीएड टेट बेरोजगार को भर्ती बहाल करा कर रोजगार दिला नही देंगे ।
अर्थी बाबा ने कहा कि यदि मांग को मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरी नही हुई तो हम जल सत्याग्रह करेंगे ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789