Good Daily News...


गुरुवार, 10 जून 2021

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र लाभार्थियों का एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन, जी०ओ० टैग एक सप्ताह के अन्दर बीडीओ करायें सुनिश्चित -सीडीओ



     यूपी ,देवरिया 10 जून। मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा छूटे हुए आवास विहीन विभिन्न श्रेणी के पात्र परिवारों हेतु मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित की जा रही है, जिसके अन्तर्गत दैवीय आपदा से पीड़ित आवास विहीन परिवार, जे०ई०/ए०ई०एस०/ कालाजार से पीड़ित, आवास विहीन परिवार, कुष्ठ रोग से पीड़ित आवास विहीन परिवार, मुसहर /वनटांगियां आवास विहीन परिवार, कोल, सहरिया एवं थारू जाति के आवास विहीन परिवारों को आवास दिये जाने का प्राविधान है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को 32, कालाजार से पीड़ित परिवारों के लिए 01, मुसहर जाति के परिवारों को 16, कुल 49 आवास आवंटित किये गये है, जिसके आवंटन हेतु जनपद स्तर से कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
          मुख्य विकास अधिकारी ने उपरोक्त के दृष्टिगत सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह पात्र परिवारों का रजिस्ट्रेशन, जी०ओ० टैग कराते हुए प्रथम किश्त की धनराशि निर्गत करने के निर्देश दिया है, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप आवासों का निर्माण समय सीमा के अन्तर्गत किया जा सके। आवासों का निर्माण लाभार्थियों द्वारा स्वयं किया जाना है।

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789