Good Daily News...


बुधवार, 9 जून 2021

कानपुर ईटावा हाइवे पर टैंम्पों खाई मे पलटने से 17 की मौत,डेढ़ दर्जन घायल

कानपुर। कानपुर में मंगलवार की रात बेहद अमंगलकारी साबित हो गई। यहां पर सचेंडी में किसान नहर के पास बड़े सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
      कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के रतन खेड़ा में कानपुर-इटावा हाईवे के पास एक तेज रफ्तार बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो उछलकर हाईवे किनारे जा गिरी, तो वही बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना की सूचना पर आईजी मोहित अग्रवाल, एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सहित उच्चाधिकारी मौके पर हैं। घायलों को एलएलआर (हैलट) अस्पताल भेजा गया है। यहां के लाला लाजपत अस्पताल में अब तक 21 लोगों को लाया गया है। इन सभी में 17 की मौत हो गई है, जबकि चार की हालत बेहद गंभीर हैं।
     दुर्घटनाग्रस्त बस कल्पना ट्रैवल्स की है जो कि कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी।आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टेंपो सवार करीब एक दर्जन लोग सचेंडी की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते हैं। वह सभी लोग फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोगों की मौत हो गई। पुलिस तथा स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को पास के हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया है।
      गुजरात के श्रीशताब्दी ट्रैवल्स की बस सूरत और अहमदाबाद की करीब सौ सवारियां लेकर शहर से चली थी। बस सवार राजकुमार, विनोद, सर्वेश, शीलू ने बताया कि बस चालक ने पनकी के पास गाड़ी में डीजल भराया था, आरोप है कि इस दौरान दोनों ने शराब भी पी। इस पर उन लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैवल्स कंपनी के कार्यालय से फोन पर चालक और कंडक्टर के शराब पीने की जानकारी दी। इस पर बात करने वाले ने परेशान न होने की बात कहकर टाल दिया। कुछ ही किमी चलने के बाद अचानक बेकाबू हुई बस ने सवारियों से भरे टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे टेंपो फुटपाथ की ओर जाकर पलट गया।
      सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताने के साथ ही कानपुर के जिला तथा पुलिस प्रशासन को मौके पर तत्काल सभी को राहत देने के साथ ही घायलों को समुचित उपचार देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही इनके आश्रितों को दो-दो लाख रुपया की सहायता देने की घोषण की है। उनके निर्देश पर कानपुर नगर के सभी वरिष्ठ अफसर मौके पर हैं। मुख्यमंत्री ने इनको युद्ध्स्तर पर राहत कार्य करने के साथ सभी घायलों के उपचार की तत्काल व्यवस्था करने को कहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन से इस घटना की जांच आख्या तलब की है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789