Good Daily News...


गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में लगी प्रदर्शनी, सांसद, विधायक सदर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 



 *केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां की गई प्रदर्शित* 


 *रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की योजनाएं बनीं आकर्षण का केंद्र* 


 *विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी और सामूहिक शक्ति महत्वपूर्ण- सदर सांसद*


 *प्रदर्शनी सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड- सदर विधायक* 

 

 *आमजन से प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील* 


 देवरिया 08 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के तहत सूचना विभाग की ओर से विकास भवन परिसर में तीन प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका आज शुभारंभ सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया तथा सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

          सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के दौरान देश के विकास के लिए किए गए कार्यों के साथ ही विकसित भारत के भविष्य का भी स्पष्ट विजन देश के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति का उपयोग करते हुए नए भारत के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी भावना के अनुरूप देवरिया में भी विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विकास भवन में लगाई गई यह प्रदर्शनी केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड है। इसमें पिछले वर्षों में देश और प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है।

         उन्होंने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

      भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार चतुर्दिक विकास के लिए कार्य कर रही है तथा आमजन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और उनमें उपलब्धियां भी अर्जित की हैं।

          प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कौशल विकास, एमएसएमई, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों एवं संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एयरपोर्ट विस्तार, कानून-व्यवस्था में सुधार, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी), स्वयं सहायता समूह, ड्रोन सब्सिडी, कुसुम योजना एवं ई-नाम मंडी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन के विकास, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

          प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

      आज से प्रारंभ यह प्रदर्शनी 9 एवं 10 अक्टूबर को भी रहेगा और इसमें अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की गई।

            इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, डीसी वीबी जी राम जी आलोक पांडेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, ओंकार पांडेय, अंबिकेश पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

   देवरिया 10 अक्टूबर । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आज थाना सलेमपुर, तहसील सलेमपुर में समाधान दिवस के अवसर...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789