*
सुभाष चौक पर मुख्य मार्ग जाम करने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा
देवरिया। SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौक पर पहुंचे और सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। करीब 2 बजे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक रुद्रपुर अनुग्रह नारायण सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत छह सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मार्ग से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया।
सपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें