Good Daily News...


गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 110 यात्री-क्रू सुरक्षित

 


लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 उस समय हादसे का शिकार होने से बच गई, जब उड़ान के दौरान विमान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 104 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। बिजली गिरने के बाद पायलटों ने स्थिति का आकलन करते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से करीब आठ मिनट पहले विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

घटना में विमान में सवार सभी 110 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लैंडिंग के बाद विमान के अगले हिस्से का निरीक्षण किया गया, जिसमें बिजली गिरने से नुकसान की पुष्टि हुई।

घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। विमान की तकनीकी जांच और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जीआईसी देवरिया का 115वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, निकाली गई प्रभात फेरी

  देवरिया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया का 115वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789