Good Daily News...


सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

बीजेपी जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज होने से मचा हड़कंप

 


बलिया। जिले में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर दुष्कर्म, वीडियो बनाने और मानसिक-आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि लंबे समय से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया गया और पार्टी के तीन अन्य पदाधिकारियों के सामने भी उसे पेश किया गया।

महिला के मुताबिक, जब उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद करीब 15 दिनों तक उसे कार्रवाई के लिए भटकना पड़ा। बाद में बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि रसूख के चलते मुकदमे से भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम हटवा दिया गया।

महिला ने कहा कि उसने पुलिस को अपना बयान शपथ पत्र के साथ दिया है। उसका दावा है कि लगाए गए आरोप महज आरोप नहीं, बल्कि उसके साथ हुई घटनाओं की सच्चाई हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया, लेकिन सामाजिक दबाव और डर के कारण वे सामने नहीं आ पा रही हैं।

महिला कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय को शोषण का अड्डा बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण हुआ है। अब वह न्याय के लिए अधिकारियों और पुलिस के चक्कर काट रही है। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बीजेपी जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज होने से मचा हड़कंप

  बलिया। जिले में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर दुष्कर्म, वीडियो बनाने और मानसिक-आर्थिक शोषण के गंभीर आरो...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789