*
देवरिया के गहिला दुधैला से जुड़ी दर्दनाक खबर, हादसे से मचा था कोहराम
रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गहिला दुधैला में शनिवार शाम शहीद के घर आयोजित ब्रह्म भोज में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के साथ पार्टी और सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, टाउन एरिया रुद्रपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरखपुर चट्टे लाल निगम सहित जिले के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बताया गया कि शहीद का पार्थिव शरीर लेकर आ रही एंबुलेंस रास्ते में एक ट्रक से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गहिला दुधैला सहित पूरे क्षेत्र में शोक और कोहराम मच गया था। हादसे की खबर से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें