देवरिया। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार को जनपद देवरिया की पिंजरापोल गौशाला एवं पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गौशाला समिति के सदस्य नरेश अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव तथा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
पिंजरापोल गौशाला के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री गुप्ता ने प्रबंधक विशाल अग्रवाल से गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंशों का निरीक्षण किया और केयर टेकर शुभम सिंह को गोवंशों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों का विधिवत पूजन कर गुड़, चना एवं केला खिलाया और छोटे बछिया-बछड़ों को गोद में लेकर दुलार किया। दोनों गौशालाओं की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए गो संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।
तत्पश्चात गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के साथ पथरदेवा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले में पहुँचकर पशुपालन विभाग के स्टाल का निरीक्षण किया तथा किसानों को गो सेवा एवं गो-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें