देवरिया। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में बुधवार की देर रात झोपड़ी में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में जितेंद्र, बालकिशन और तीन वर्षीय बच्ची शनि की मौत हो गई। वहीं, लीला नामक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। घटना के कारणों का पता लगाने और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें