Good Daily News...


सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

घायल टाइगर श्रॉफ से मिले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

 



मुंबई ।


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है। इस हमले में घायल टाइगर से मिलने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना की निंदा करते हुए टाइगर पर अटैक करने वाले हमलावरों को सख्त संदेश दिया है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला हुआ है। यह घटना चिंताजनक और निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि मैंने इस मामले में पुलिस आयुक्त और टाइगर श्रॉफ दोनों से बात की है। मुंबई पुलिस आयुक्त ने दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें उनकी ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

खेत में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

  * धान के खेत के ऊपर झूल रहा था हाईटेंशन तार, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789