मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात को स्वाभाविक मौत का रूप देकर शव को कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला इलमा ने पूछताछ में बताया कि वह प्रेमी के बहकावे में आकर इस वारदात में शामिल हुई। उसके मुताबिक, हत्या के दौरान प्रेमी ने पति का गला दबाया, जबकि उसके दोस्त ने पति के दोनों हाथ पकड़ लिए। महिला ने पति के पैर पकड़कर उसे काबू में रखा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपियों ने परिजनों को मौत स्वाभाविक होने की बात बताई और शव को दफना दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ में हत्या की परतें खुलती चली गईं।
महिला ने कथित तौर पर पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसे अब अपनी गलती पर पछतावा है। उसने बताया कि प्रेमी के कहने पर वह हत्या की साजिश में शामिल हुई थी। पुलिस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें