लखनऊ / यूपी राज्यसभा चुनाव -
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद अब 10 सीटों पर 10 ही उम्मीदवार मैदान में बचे हैं, यानी चुनाव निर्विरोध होना तय है।
रिटर्निंग ऑफिसर अजीत वर्मा के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी *कांते सयाना और ओमकारनाथ चौरसिया* के नामांकन कागजात अधूरे होने और अनिवार्य 10 प्रस्तावकों की शर्त पूरी न करने के कारण खारिज कर दिए गए हैं।
अब स्थिति ये है -
*- 8 उम्मीदवार बीजेपी के:* धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्या सागर सोनकर, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान
*- 2 उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के:* राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी
अखिलेश यादव ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए X पर लिखा था - _"अब हमारी नजर तीन पर नहीं, 403 पर है"_। यानी पार्टी का फोकस 5 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।
नाम वापसी की आखिरी तारीख *9 अक्टूबर* है। अगर कोई उम्मीदवार नाम वापस नहीं लेता है तो सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। वैसे मतदान की तारीख *16 अक्टूबर* तय थी, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन 10 सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है !!







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें