संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टिट्यूट ट्रस्ट में आयोजित किया गया चयन ट्रायल।
रूद्रपुर देवरिया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसबीआई एसीई अकादमी संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टिट्यूट ट्रस्ट में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इन ट्रायल्स का उद्देश्य ऐसे युवा तीरंदाजों की पहचान और उन्हें तैयार करना है, जो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 तथा ओलंपिक खेलों 2032 और 2036 में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।
इन चयन ट्रायल्स में 10 राज्यों के 100 से अधिक प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने भाग लिया जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं।
यह पहल भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ‘खेलो इंडिया 2026’ कार्यक्रम की भावना के अनुरूप है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंडर-10 से अंडर-17 तक एक मजबूत प्रतिभा विकास श्रृंखला तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
संजीवा सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है —
गांव-गांव तक खेल पहुंचाना, प्रतिभा को कम उम्र में पहचानना, उसे विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं देना और भारत के भविष्य के ओलंपिक चैंपियनों को तैयार करना।
ग्रामीण भारत की प्रतिभा से ओलंपिक पदक तक अवसर मिले तो सपने हकीकत बन सकते हैं।
इस अवसर पर निदेशक/ कोच संजीव कुमार सिंह, श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रिंसीपल डाक्टर मधु सिंह, कोच सिकंदर, अंजलि, नीतु, अनिल सिंह, पवन, आर्य प्रताप सिंह सहित जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी उनके अभिभावक सपोर्ट स्टाफ आदि उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें