Good Daily News...


मंगलवार, 25 अगस्त 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

            ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 25 अगस्त 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 06:23 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा - 22:52 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* बालव - 06:23 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* आयुष्मान - 07:41 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 05:55

*🌄सूर्यास्त-* 18:50

*🌙चन्द्रोदय-* 17:15

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48

*🤖राहुकाल-* 15:37 से 17:13

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 06:23 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , द्वादशी तिथि वृद्धि ,भौम प्रदोष व्रत , मंगलागौरी व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 12:52 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:52 से , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 06:21 तक , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , असेसा पर्व (पानीपत) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती , पंडित हरिभाऊ उपाध्याय जी पुण्यतिथि व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (41वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी त्रयोदशी 08:01 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , आखेटक त्रयोदशी (उ.), शिव पवित्रारोपण (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:48 तक , ऋग्वेदीय उपाकर्म , ईद-ए-मिलाद बारावफात व श्री रामभाऊ रामदासी महाराज पुण्य तिथि - लिम्बा (दिग्रस)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*

    *यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*

*सुचिन्तितं        चौषधमातुराणां*

     *न   नाम - मात्रेण   करोत्यरोगम्  ॥*

*भावार्थ👉*

           शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ में विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेने पर ही वह रोगी ठीक हो सकता है।


*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।

1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।

1903 - ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।

1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।

1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।

1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।

1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1991 - बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

1997 - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

2003 - मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।

2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।

2011 - श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।

2019 - भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।

2019 - भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।

2020 - हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला ।

2020 - एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।

2021 - जल शक्ति मंत्रालय ने'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय 'सुजलम' अभियान की शुरुआत की।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 37वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।

2022 - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने की अनुमति के लिए मतदान हुआ (भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ वोट किया)।

2022 - कर्नाटक में ट्रक व जीप टकराने से 9 श्रमिकों की मौत तथा 13 घायल हुए।

2023 - पीएम मोदी को ग्रीस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

2023 - राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हेलेनिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की।

2023 - भारत के जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।

2023 - मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में भगदड़ से 12 लोगों की मौत व 80 लोग घायल हुए।

2024 - इजराइल की लेबनान पर तोबड़तोड़ एयर स्ट्राइक हुई।

2024 - पाकिस्तान में अलग अलग जगह दो बसें खाई में गिरीं, इराक से लौट रहे 12 तीर्थयात्रियों सहित 35 लोगों की मौत व 32 घायल हुए।

2025 - तीन बार विधायक रहे अमीत साटम मुंबई BJP के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।


*25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*


1888 - इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।

1918 - बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

1926 - बाबूराव काले - पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।

1927 - एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी।

1945 - विवेक कुमार अग्निहोत्री - एक आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।

1948 - लुईस इस्लेरी - ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।

1952 - विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।

1953 - डॉ सुभास सरकार  - एक भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ व भारत के शिक्षा मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री।

1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।

1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।

1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।

1994 - विनेश फोगाट - एक भारतीय फ़्रीस्टाइल कुश्ती महिला पहलवान (अवार्डी)।


*25 अगस्त को हुए निधन*


1819 – स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन हुआ।

1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे।

1969 - मखदूम मोहिउद्दीन  - एक प्रतिष्ठित क्रांतिकारी उर्दू कवि / शायर थे।

1972 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।

2003 - अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे। 

2008 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।

2012 - नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।

2019 - भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी।

2020 - बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी।

2021 -  जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात शोधकर्ता डॉ गेल ओमवेट (81) का लंबी बीमारी के बाद निधन।

2021 - एडवर्ड राल्फ डेक्सटर, सीबीई इंग्लैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।

2022 - जाने-माने फिल्म‌ निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक (86) का निधन।

2023 - इज़राइली लेखक और अनुवादक योएल हॉफमैन (86) का निधन।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी, फोटोग्राफर और लेखक फिलिप इंगैमेल्स (76) का निधन।

2023 - ब्रिटिश गिटारवादक आंद्रे बरेउ (67) का निधन।

2024 - अंग्रेजी संगीतकार और शिक्षाशास्त्री अलेक्जेंडर गोहर (92) का निधन हुआ।

2025 - प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलासुर (55) का निधन हुआ।


*25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 असेसा पर्व (पानीपत)।

🌟 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती।

🌟 पंडित हरिभाऊ उपाध्याय जी पुण्यतिथि।

🌟 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (41वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

          *25 अगस्त 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना ह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789