देवरिया 21 अगस्त । ग्राम पंचायत मिश्रौली, विकासखंड बनकटा निवासी बाबुदीन अपने वृद्ध पिता फुलबदन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहले झोपड़ी में रहते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात सभी मौसमों में परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
बाबुदीन ने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवास स्वीकृत हुआ। उन्हें आवास निर्माण के लिए कुल 1,20,000 रुपये की स्वीकृत धनराशि तीन किश्तों में उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा मजदूरी मद में 18,360 रुपये की राशि का लाभ मिला।
इस सहायता से परिवार के सहयोग से उन्होंने पक्का मकान बनवा लिया।
उन्होंने बताया कि पक्का आवास मिलने से परिवार के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। अब उन्हें सर्दी, गर्मी, बारिश और आंधी-तूफान के दौरान पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। आवास के साथ बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड एवं शौचालय जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिला है।
बाबुदीन ने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के लिए हृदय से आभारी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें