ब्रेकिंग न्यूज | देवरिया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के चोरखरी स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी छात्राओं को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं का इलाज शुरू किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे कुछ देर तक अस्पताल परिसर में भीड़ का माहौल रहा।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की घटना से विद्यालय प्रशासन में भी चिंता का माहौल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार चक्कर आने के कारण छात्राओं की तबीयत खराब हुई। फिलहाल सभी छात्राओं का उपचार जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें