ब्रेकिंग न्यूज | संभल। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान संभल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बीच अचानक छज्जा गिरने से कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक स्कूल की इमारत का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे मौजूद बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद शिक्षक और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्कूल भवन की स्थिति और छज्जा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल भवनों की मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी जुटाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें