Good Daily News...


बुधवार, 8 जुलाई 2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

 




 *डीएम ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर दिया जोर* 


 *विद्यालय निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षामित्र पर कारण बताओ नोटिस के निर्देश* 


 *देवरिया, 08 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज प्रातः लगभग 7:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की डिजिटल उपस्थिति,  शिक्षकों की उपस्थिति तथा पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया।

        जिलाधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उसे निपुण बनाया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया।

         आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

        निरीक्षण के समय विद्यालय में छह शिक्षक एवं दो शिक्षामित्र कार्यरत थे, जिनमें से एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माननीय मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

     देवरिया 08 जुलाई, 2026 । जनपद देवरिया के देवरिया क्लब में आज माननीय मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789