नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कृषि, बिजली और दिल्ली की यातायात व्यवस्था से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है।
नई दरों के अनुसार गेहूं का MSP 2,610 रुपए, जौ का 2,286 रुपए, चना का 5,958 रुपए और रेपसीड-सरसों का 6,613 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके अलावा मसूर का MSP 7,390 और कुसुम का 7,215 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।
कैबिनेट ने बिजली ग्रिड को मजबूत करने और बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप ट्रांसमिशन ढांचे को विकसित करने के लिए PM धारा योजना को भी मंजूरी दी। वहीं दिल्ली में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने की योजना को मंजूरी दी गई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें