Good Daily News...


बुधवार, 29 जुलाई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 29 जुलाई 2026*

               *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आषाढ़

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पूर्णिमा - 20:07 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा - 15:38 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* विष्टि - 07:17 तक

*💫पश्चात्-* बव

*✨योग-* प्रीति - 23:57 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 05:40

*🌄सूर्यास्त-* 19:14

*🌙चन्द्रोदय-* 19:15

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:27 से 14:09

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 20:07 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , स्नान - दान - व्रतादि की उत्तराषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत , श्रीसत्यनारायण व्रत , कोकिला पूर्णिमा , प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिवा का पूजन (शिवशयनोत्सव , उ.) , वायु परीक्षा (सूर्यास्त समय) , स्नान-दान व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरू पूर्णिमा पर्व , गुरू श्री व्यास पूजा , मन्वादि , बौधायन श्रावणी उपाकर्म , अष्टान्हिका व्रत पूर्ण (जैन) , विघ्नकारक भद्रा 07:13 तक , कर्णघन्टा (कर्णखल) तीर्थ में स्नान , सन्यासियों का चातुर्मास्य व्रतारम्भ , करिदिन , अन्वाधान , गोपदम व्रतारम्भ , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास ग्रहण , आषाढ़ मासीय व्रत - यम - नियमादि समाप्त ,  "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला श्री काहवाल (गुरदासपुर, पंजाब) , मेला श्री रुद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा, डोडा) , महर्षि वेदव्यास जयन्ती (आषाढ़ी पूर्णिमा) , गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा) , तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन , आषाढ़ी / गुरु पूर्णिमा) , मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) , सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस , श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती , श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती , श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस , श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस , विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day) व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण बदी प्रतिपदा 21:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , श्रावण माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , श्रावण मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि शुरु , श्रावण शिव पूजा प्रारम्भ , श्रावण माह में शाक त्याग करना चाहिए , मंगलागौरी व्रतारम्भ (गौरीदुर्गा पूजा , यात्रा) , रोटकव्रतारम्भ /नक्तव्रतारम्भ , श्री महावीर शासन / वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा) , श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यौवनं धनसंपत्ति* 

       *प्रभुत्वमविवेकिता ।* 

*एकैकमप्यनर्थाय* 

       *किमु यत्र चतुष्टयम् ॥* 

 *अर्थात् 👉* 

             _जवानी, धन, सत्ता और अविवेक ये हर अपने आप में ही अनर्थकारी है, तो फिर जहाँ (एक के पास) चारों इकट्ठे हों, तब तो पूछना ही क्या ?_


*29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।

1786 -  पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स गैजेट में प्रकाशित हुआ।

1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।

1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।

1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।

1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।

1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।

1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।

1983 – पहले चालक रहित विमान 'मिनी' ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।

2019 - भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।

2019 - गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।

2019 - भारत और म्यांमार ने अपने सैन्य संबंधों को बढ़ाने और सामरिक सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2020 - पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप ( हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर ) भारत पहुंची ।

2020 - COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए ADB ने 30 लाख डॉलर के अनुदान को मंजूरी दी।

2020 - पेटीएम मनी ने वरुण श्रीधर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। 

2021 - भारत के 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक सीए/टीएस मान्यता मिली।

2022 - थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे भूटान के दौरे पर रवाना हुए।

2022 - प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र का दौरा किया व IFSCA मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया।

2022 - पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के लिए "मिनिस्टर्स डैशबोर्ड" का शुभारंभ हुआ।

2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास शुरु किया गया।

2023 - महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत व 21 घायल हुए।

2023 - झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम पर ताजिया लेकर जा रहे जूलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 4 की मौत हुई।

2023 - भारतीय नौसेना ने तमिलनाडु तट के पास बीच समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचाया।

2023 - तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत व 10 अन्य झुलस गए।

2024 - दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPWD) के तहत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEEPID) और हंस फाउंडेशन ने मोबाइल थेरेपी बस पहल शुरू करने की घोषणा की।

2025 - भारत को 'प्रलय' मिसाइल के परीक्षण में मिली सफलता, डीआरडीओ ने कहा- लक्ष्य पर सटीक हमला किया।


*29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।

1894 - एडवर्ड गोबर्ट

पुडुचेरी के पहले मुख्यमंत्री। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1904 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

1905 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1922 - बलवन्त मोरेश्वर पुरन्दरे उपाख्य बाबासाहेब पुरन्दरे मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

1927 - माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता । भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके व चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

1931 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

1960 - उत्पल कुमार सिंह - सेवानिवृत्त आईएएस एवं लोकसभा के महासचिव।

1990 - एली एवराम स्वीडिश हिन्दी अभिनेत्री।


*29 जुलाई को हुए निधन👉*


1890 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

1891 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी का निधन कलकत्ता में हुआ।

1996 - अरुणा आसफ़ अली - 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

2001 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

2003 - जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2009 - महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।

2015 - वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।

2017 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।

2019 - गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन ।

2019 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ का निधन।

2022 - मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह (62) का निधन हुआ।

2023 - वेल्श रग्बी यूनियन फुटबॉलर और कोच डैनियल क्लाइव थॉमस रोलैंड्स (85) का निधन हुआ।

2023 - स्कॉटिश खेल लेखक डेविड डब्ल्यू॰ पॉटर (74) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज विल्सन (81) का निधन हुआ।

2024 - पोलिश एथलीट जोज़ेफ़ स्ज़्मिड्ट की 89 वर्ष की आयु में कैंसर से मृत्यु हो गई।

2025 - प्रसिद्ध भारतीय-मूल के दिग्गज अर्थशास्त्री और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य मेघनाद देसाई (85) का लंदन में निधन हुआ‌।


*29 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला श्री काहवाल (गुरदासपुर, पंजाब)।

🌟 मेला श्री रुद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा, डोडा)।

🌟 महर्षि वेदव्यास जयन्ती (आषाढ़ी पूर्णिमा)।

🌟 गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा)।

🌟 तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन , आषाढ़ी / गुरु पूर्णिमा)।

🌟 मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस।

🌟 श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती।

🌟 श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती।

🌟 श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस।

🌟 श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस।

🌟 विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day)।

🌟 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, जांच के तरीके पर जताई नाराजगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई। एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789