Good Daily News...


सोमवार, 20 जुलाई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 20 जुलाई 2026*

               *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आषाढ़

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 28:04 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 19:10 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* गर - 15:43 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* शिव - 18:37 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 05:35

*🌄सूर्यास्त-* 19:19

*🌙चन्द्रोदय-* 11:33

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 07:18 से 09:01

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी सप्तमी 28:04 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , विवस्त सप्तमी , वारुणी सप्तमी , सूर्य पूजा , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:28 से 19:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 28:04 से , सूर्य पुष्य नक्षत्र में 11:28 पर , अल्पवृष्टि योग , णमोकार पैन्तीसी व्रत प्रारम्भ (जैन) , "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मां ताप्ती जयन्ती (ताप्ती जन्मोत्सव , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी) , श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी) , श्री कलिखो पुल जन्म दिवस , अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस , अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती , श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस , श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस , श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती , National Moon Day(1969) व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी अष्टमी 29:18 (अगले दिन सुबह 05:18) तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , परशुरामाष्टमी (उड़ीसा ) , भौमाष्टमी , खार्ची /खरसी पूजा (त्रिपुरा) , विघ्नकारक भद्रा 16:38 तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 19:28 पर , चौमासी अट्ठाई / अष्टन्हिका व्रत प्रारंभ ( श्वे. ,जैन) , भगवती पार्वती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी) , श्री सरथलदेवी यात्रा (किश्तवाड़ , जम्मू-कश्मीर) व विश्व जिराफ दिवस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*एतदर्थं   कुलीनानां*

     *नृपाः कुर्वन्ति सङ्ग्रहम्।*

*आदिमध्यावसानेषु*

     *न  त्यजन्ति च ते नृपम्॥*

*भावार्थ👉*

        _कुलीन लोग आरम्भ से अन्त तक साथ नहीं छोड़ते । वे वास्तव में संगति का धर्म निभाते हैं । इसलिए राजा लोग कुलीन जनों का संग्रह विभिन्न सेवाओं व सहायताओं के लिए करते हैं, ताकि समय-समय पर सत्परामर्श मिल सके।_


*20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।

1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

1761 - माधव राव प्रथम पेशवा बने। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1807 - फ्रांस में साओन नदी पर एक नाव अपस्ट्रीम को सफलतापूर्वक शक्ति देने के बाद, निकेफोरेस नीएपा को नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा पाइरोलोफोरे के लिए पेटेंट दिया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था।

1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।

1878 - हवाई में पहला टेलीफ़ोन को हवाई में बनाया गया।

1885 - फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।

1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1924 -  खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई।

1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।

1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।

1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।

1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा।

1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।

1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये।

1963 –17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।

1997 - तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।

1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।

1999 - यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित।

1999 - स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।

2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।

2001 -  लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।

2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।

2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।

2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।

2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।

2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।

2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2019 - लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया और मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया।

2020 - भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के साथ अंडमान निकोबार के पास समुद्र में किया युद्धाभ्यास किया।

2020 -संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर इतिहास रचा। लाल ग्रह के लिए अंतरिक्षयान रवाना करने वाला अरब जगत का पहला और दुनिया का सातवां देश बना।

2020 - चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया।

2021 - भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन शुरू (20 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक)।

2021 - अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास राकेट हमला हुआ।

2021 - एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

2022 - भारत व नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

2022 - रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने (225 में से 134 वोट मिले)।

2023 - राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्‍थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया।

2023 - पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया।

2023 - इस्पात क्षेत्र और डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

2024 - केरल में निपाह वायरस का केस मिला , 14 साल का लड़का संक्रमित हुआ।

2025 - इंडोनेशिया में जहाज में आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग, 3 की मौत; 280 लोग सवार थे, 100 लापता हुए।

2025 - गाजा में भूखों पर फिर इजरायल की गोलियां बरसी , लगभग 67 मर गए।

 

*20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1811 - लॉर्ड एल्गिन - भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय थे।

1828 - गणेश वासुदेव जोशी - महाराष्ट्र के समाजसुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे (मतभेद)।

1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ।

1920 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1921 - सामता प्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे।

1929 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।

1939 - ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने।

1950 - नसीरुद्दीन शाह - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।

1969 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1980 - ग्रेसी सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1989 - अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग।


*20 जुलाई को हुए निधन👉*


1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ।

1914 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।

1920 - सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।

1922 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।

1937 - गूल्येलमो मार्कोनी इटली का अन्वेषक था जिसने लम्बी दूरी तक रेडियो संचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी।

1965 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

1966 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।

1972 - गीता दत्त, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका।

1978 - दक्षिणायनी वेलायुधन - एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेत्री थी।

1982 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।

2011 - लुसियन माइकल फ्रायड- एक ब्रिटिश चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन थे, जो आलंकारिक कला में विशेषज्ञता रखते थे।

2013 - खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता थे। 

2016 - हाशिम अंसारी - अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे।

2019 - कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।

2020 - ओडिया एक्टर बिजय मोहंती का निधन। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2020 - 1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन।

2021 - सिक्किल आर. भास्करन कर्नाटक संगीत और तमिल इसाई के वायलिन वादक थे।

2021 - जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्म के स्तंभ उर्मिल कुमार थपलियाल (78 वर्ष )का निधन हुआ।

2023 - क्रोएशियाई बास्केटबॉल कोच मिर्को नोवोसेल (85) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी गीतकार और रॉक गिटारवादक जेरी मिलर (81) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी पॉप और कंट्री गायिका सैंडी पोसी (80) का निधन।

2025 -  अफगान - अमेरिकी मानवतावादी और ज़ाबुली शिक्षा केंद्र की संस्थापक रजिया जान (81) का निधन हुआ।


*20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मां ताप्ती जयन्ती (ताप्ती जन्मोत्सव , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 श्री कलिखो पुल जन्म दिवस।

🌟 अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस।

🌟 अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती।

🌟 श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस।

🌟 श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस।

🌟 श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती।

🌟 National Moon Day(1969)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

         *21- जुलाई - मंगलवार* *1* कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू, समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया; अभिजीत दीपके बोले- आज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789