Good Daily News...


रविवार, 5 जुलाई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

             ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     



     *आज दिनांक 👉*

     * 05 जुलाई 2026*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आषाढ़

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 13:33 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 15:13 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* तैतिल - 13:33 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* आयुष्मान - 16:39 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 05:28

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 22:47

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायण

*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53

*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी पंचमी 13:33 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , कोकिला पंचमी / नागपंचमी (बं.) ,पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:13 से , वक्री बुध पश्चिम में अस्त 06:01 पर , कोकिला पंचमी व्रत (जैन) , "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें ,  गुरु श्री हरगोविंद सिंह जयन्ती (नानकमत) , श्री के० करुणाकरण जयन्ती , पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस (पद्मश्री' व अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित) , श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि , हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर)।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी षष्ठी 13:49 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ ,पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:03 तक तथा पुन: 16:08 से , कुमारयोग , विघ्नकारक भद्रा 13:48 से 25:39 तक , सूर्य पुनर्वसु में 12:03 , डॉ. श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती व भगवान श्री वासुपूज्य जी गर्भकल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी) , गोविंद महाराज पुण्यतिथि सोनागिरी (धुळे , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*

    *यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*

*सुचिन्तितं        चौषधमातुराणां*

     *न   नाम - मात्रेण   करोत्यरोगम्  ॥*

*भावार्थ👉*

           _शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ मेंं विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेनेपर ही वह रोगी ठीक हो सकता है ।_


*5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली । 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।

1841 - थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।

1848 - हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।

1922 - नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ। "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।

1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।

1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।

1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।

1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।

1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।

1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1969 - टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।

1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।

1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।

1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

1986 - गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।

1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।

1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।

1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।

1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।

1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।

1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।

2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।

2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।

2003 - सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।

2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।

2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।

2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। 

2007 - ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।

2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।

2015 - 7 वीं महिला "फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।

2019 - अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीसिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया।

2019 - टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना , जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।

2020 - उ. प्र. के गाजियाबाद जिले में मोमबत्‍ती कारखाने में विस्‍फोट से 7 लोगों की जान गई व कई अन्‍य घायल हुए।

2020 - उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन में 'मिशन वृक्षारोपण-2020' का शुभारम्भ किया जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 25 करोड़ पौधे लगाए गए।

2020 - शैक्षिक अवसंरचना के विकास के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

2021 - केन्‍द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पठन-पाठन में दक्षता और संख्‍यात्‍मक कौशल की समझ के लिए - निपुण भारत का उद्घाटन किया।

2022 - दुनिया के सबसे शक्तिशाली पार्टिकल कोलाइडर, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) ने ऊर्जा के स्तर पर प्रोटॉनों को एक दूसरे में तोड़ना शुरू कर दिया।

2022 - अमेरिका के इंडियाना में पार्टी के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत व पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया सिटी में फायरिंग में दो पुलिसवालों को गोली लगी।

2022 - डॉ. जितेंद्र सिंह ने अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में लोक प्रशासन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार की स्थापना की घोषणा की।

2023 - हरित हाइड्रोजन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - मेटा ने इंस्टाग्राम का नया सार्वजनिक वार्तालाप ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया।

2023 - अब तक का सबसे गर्म वैश्विक तापमान दर्ज किया गया - लगातार तीसरे दिन औसत वैश्विक तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

2024 - दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 लॉन्च हुई।

2024 -  भारतीय सेना को मिलीं 35 हजार एके-203 राइफलें।

2025 - केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के आणंद में देश के पहले राष्ट्रीय स्तर के सहकारी विश्वविद्यालय, 'त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय' (TSU) की आधारशिला रखी।

2025 - वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 52 गेंदों में शतक लगाकर पुरुषों के 'यूथ वन-डे इंटरनेशनल' (Youth ODI) इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।


*5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1901 - बी. एन. सरकार - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।

1918 - के० करुणाकरण - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।

1920 - सचिन नाग - प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।

1931 - शरद पगारे - हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखकों में से एक ।

1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार।

1946 - रामविलास पासवान - लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष थे।

1947 - डॉ लालजी सिंह हैदराबाद स्थित 'कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र' के भूतपूर्व निदेशक थे।

1949 - अभय आष्टेकर - भारतीय वैज्ञानिक (कन्फर्म नहीं)।

1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।

1960 - राकेश झुनझुनवाला भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।

1995 - पी. वी. सिंधु - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ।


*5 जुलाई को हुए निधन👉*


1877 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।

1920 - मैक्स क्लिंजर चित्रकला, शिल्पकला और एचिंग कला में निष्णात्‌ जर्मन कलाकार।

1957 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।

2021 - रिचर्ड डोनर एक अमेरिकी फिल्म निर्माता थे।

2021 - मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

2022 - स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर का 100 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - स्पेनिश साइकिल सवार आन्द्रेस ओलिवा (74) का निधन हुआ।

2023 - चीनी-अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री फ़ेरेन "कोको" ली (48) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रॉक संगीतकार जॉर्ज टाइन्डल टिकनर (76) का निधन हुआ।

2024 - ब्रिटिश अभिनेत्री यवोन फर्नेक्स [स्कैचर्ड] का 98 वर्ष की आयु में निधन।

2025 - भारतीय रबर उद्योग के दिग्गज और प्रमुख उद्यमी विक्रम मकर (62) का निधन हुआ।


*5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 गुरु श्री हरगोविंद सिंह जयन्ती (नानकमत)।

🌟 श्री के० करुणाकरण जयन्ती।

🌟 पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस (पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित)।

🌟 श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि।

🌟 हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789