बाराबंकी जिले में यूपी STF और एफएसडीए (FSDA) की संयुक्त टीम ने एक घर में चल रही अवैध नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। होटलों और ढाबों से इस्तेमाल की जा चुकी चायपत्ती को कृत्रिम रंग और केमिकल की मदद से दोबारा रंगकर ब्रांडेड नामों से बाजार में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से संचालक शकील को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती, 5 किलो कृत्रिम रंग और पैकिंग मशीनें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई है। दावा है कि कई जिलों में इसकी सप्लाई ब्रांडेड पैकेट में हो रही थी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें