Good Daily News...


रविवार, 3 मई 2026

एसडीएम ने किया जलभराव का निरीक्षण, नगर पंचायत को दिए सख्त निर्देश

 



 देवरिया। रुद्रपुर नगर में बारिश के बाद आवागमन की बिगड़ी स्थिति व जलभराव को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव के संग बस स्टेशन परिसर और दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड का निरीक्षण किया तथा जल निकासी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद बस स्टेशन परिसर और दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर घुटनों तक पानी भर गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

   निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर बने नाले की सफाई कराने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि मंदिर रोड की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को पत्र भेजा जाएगा।एसडीएम ने नगर पंचायत को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दोनों स्थानों से पानी निकालने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दो थानों के ड्राइवर महिला सिपाही के प्रेम में आपस में भिड़े , एक ने दूसरे को मारी गोली; मचा हड़कंप

बिहार में एक महिला सिपाही के प्रेम में दो थानों के ड्राइवर आपस में भिड़े। विवाद एक ड्राइवर ने दूसरे को गोली मार दी। घायल ड्राइवर का अस्पताल ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789