Good Daily News...


गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

यूपी में आंधी-बारिश से 13 मौतें, 68 शहरों में अलर्ट, कानपुर, मथुरा समेत 7 जिलों में बारिश, 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम....



*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम बदल गया है।बीते 24 घंटे में हुए मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिली है। गुरुवार सुबह भी खुशनुमा रही और ठंड हवाओं ने लोगों को राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।


*मौसम विभाग के मुताबिक...*


मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को यूपी के लगभग 35 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 11 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि बुधवार को गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई।लखनऊ,बाराबंकी,उन्नाव और रायबरेली से ओलावृष्टि की भी खबर है।


*आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक...*


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख बने रहने के संकेत हैं।


*यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना*


बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़, सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,भदोही,जौनपुर, फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव, रायबरेली,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया, जालौन,हमीरपुर महोबा,झांसी,ललितपुर और आस पास के जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।


*यहां है झोंकेदार हवा चलने की आशंका*


बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र,मिर्जापुर, भदोही,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर और आस पास के जिलों में  40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चलने की आशंका है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

1 मई से 30 जून तक न्यायालयों का कार्य अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक

   देवरिया, 30 अप्रैल। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश, देवरिया के प्रशासनिक आदेश एवं माननीय उच्च न्यायालय, इलाह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789