देवरिया। रुद्रपुर के ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल में शनिवार को आयोजित बालसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार स्वर सुनाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह ने की तथा संचालन कक्षा नौ की छात्रा शिवांशी निगम ने किया, जबकि संयोजन महक बरनवाल ने संभाला।
अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भ्रष्टाचार केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि समाज के नैतिक पतन का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बचपन से ही ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को अपनाया जाए, तो भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं ईमानदार बनें और समाज को सही दिशा दें। विशिष्ट अतिथि सज्जाद अली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इसे खत्म करने के लिए युवाओं को जागरूक होना आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विजय बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रशान्त कुमार सिंह, संजीव मणि त्रिपाठी, अंकिता विश्वकर्मा, अनुपमा भारती, बंक बहादुर कुशवाहा, काजल गोंड़, प्रतीक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें