Good Daily News...


रविवार, 3 मई 2026

मदनपुर , गौरीबाजार थानों का एएसपी ने किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी

 




देवरिया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना मदनपुर एवं थाना गौरीबाजार का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के रहने, खाने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

   एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक हों। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान एएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखने के लिए निर्देशित व प्रेरित किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

  *दोपहर में बारिश के साथ गिरी बिजली, मौके पर ही गई जान* गोरखपुर। ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789