Good Daily News...


शनिवार, 2 मई 2026

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सामने रोड नाले में तब्दील घुटनों तक पानी, जनता बेहाल

 

*करोड़ों के लागत से बना नाला पहली ही बारिश में जल निकासी में फेल 




 देवरिया। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के के पास सड़क पर नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनवाया गया नाला पहली ही बारिश में जल निकासी में फेल हो गया। 

 शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर दुर्गा मंदिर के पास घुटनों तक जलभराव के कारण रोड़ नाले के रूप में तब्दील हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों सहित मंदिर  आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

   स्थानीय लोगों के मुताबिक नाले का निर्माण सड़क से  ऊंचा कर दिया गया है। इसी वजह से सड़क का पानी नाले में जाने के बजाय सड़क पर ही भर जाता है। नतीजतन मामूली बारिश में ही हालात बद से बद्तर हो जाते हैं और आवागमन प्रभावित हो जाता है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत ने पेट्रोल पंप से खजुआ चौराहे तक इस नाले का निर्माण कराया , लेकिन तकनीकी खामियों के चलते इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले के रूप में तब्दील मार्ग की खामियों को दूर कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव से राहत मिल सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बालसभा में गूंजा भ्रष्टाचार विरोध का स्वर, उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र सम्मानित

   देवरिया। रुद्रपुर के ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल में शनिवार को आयोजित बालसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार स्वर सुनाई दिया। क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789