कानपुर देहात।
ब्रांडेड नाम पर घटिया खाद्य तेल बेचने के मामले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान लिए गए सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने कई कंपनियों के उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।
कार्रवाई के तहत मयूर कंपनी और बावर्ची कंपनी के प्रोडक्ट बैन किए गए हैं। इसके अलावा वैभव एडिबल और अग्रवाल एग्रो के तेल पर भी रोक लगाई गई है। खाद्य विभाग ने करीब 28 हजार लीटर संदिग्ध तेल सीज किया है, जिसमें मयूर कंपनी का 18,822 लीटर और अग्रवाल एग्रो का 9,955 लीटर तेल शामिल है।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बैच नंबर के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी प्रोडक्ट की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। साथ ही जहां-जहां यह तेल सप्लाई हुआ है, वहां भी बिक्री रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें