गोरखपुर । एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बेटी की शादी करके लौट रहे मां-बाप और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। ससुराल से आई नवविवाहित बेटी ने परिवार के पालतू डॉग 'रुद्र' को अपने हाथों से जमीन में दफनाया।
गोरखपुर खोराबार निवासी श्रीवास्तव परिवार 20 अप्रैल को रांची से बेटी की शादी कर गोरखपुर आ रहे थे। गाड़ी के एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बिहार के निवासी थे।
रविवार सुबह मां-बाप और भाई की अर्थियों को एक गाड़ी में रखकर गोरखपुर के राजघाट श्मशान घाट लाया गया। यहां भतीजे ने तीनों लोगों की चिताओं को मुखाग्नि दी। एक साथ तीन चिताओं को जलता देख, हर किसी के आंखें नम हो गईं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें