ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 28 अप्रैल 2026*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी - 18:54 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 22:36 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बव. - 06:33 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्याघात - 21:03 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 16:00
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:36 से 17:15
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को👉 वैशाख सुदी द्वादशी 18:54 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री परशुराम / राधा - रूकमणी द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , मधुसूदन पूजा , अशोक त्रिरात्र व्रत , कामदेव व्रत , मीनाक्षी कल्याणम् , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 18:52 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री पद्मनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले) , मेला श्री पीपल जातर प्रारम्भ (कुल्लू) , श्री समीर रंजन बर्मन जन्म दिवस , श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस व विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)}।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख सुदी त्रयोदशी 19:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:17 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:17 से , बुध पूर्व में अस्त 06:52 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उनमें दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये ।_
*28 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1786 – बंगाल के पहले गवर्नर जनरल वॉरेन हैस्टिंग्स के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये मामले शुरू हुए।
1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविघान की पुस्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या ज्वाइन करें।
1901 – बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहला फुटबाल मैच खेला गया जिसमें बेल्जियम ने 8-0 से बाजी मारी।
1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई।
1916 – बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की।
1932 – इंसानो के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई।
1952 - भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई।
1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत हुई।
1995 – श्रीलंकाई विमान बीएई-748 के पलाली कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त होने से 52 लोगों की मौत हुई।
1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा ।
1999 - विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2004 - थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2004 - थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
2008 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
2008 - मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 - पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2019 - चीन-पाकआर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर।
2019 - इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ से 10 की मौत , हजारों लोग बेघर हुए।
2019 - पेइचिंग में भारत निशानेबाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण और एक रजत जीत कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर।
2019 - करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के करीब खुदाई में मिला 500 साल पुराना कुआं।
2019 - 17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने मिसाल कायम की ,प्रवेश के लिए सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में चयनित।
2019 - हिसार की रहने वाली 16 वर्ष की शिवांगी पाठक ने सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया ।
2020 - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए "पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग" के 11वें सत्र में भाग लिया।
2020 - एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी।
2021 - बंगलादेश में ढाका और कई हिस्सों में सुबह 08: 21पर आए भूकंप की रियक्टर पैमाने पर तीव्रता 6 अंक थी।
2021 - सिंगापुर सरकार ने भारत की कोविड महामारी को दौरान मदद के लिए 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे।
2022 - अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुए दो अलग - अलग विस्फोटों में करीब 9 लोगों की मौत व करीब 13 अन्य घायल हुए।
2022 - प्रधानमंत्री ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ असम के लिए 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी व 6 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया।
2022 - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने किशनगढ़ हवाई अड्डे पर गगन आधारित एलपीवी दृष्टिकोण प्रक्रिया का उपयोग करके सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
2023 - PM मोदी ने देश को 91 FM ट्रांसमीटर्स की सौगात दी।
2023 - युद्धग्रस्त सूडान से 754 और भारतीय स्वदेश लौटे।
2023 - रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले किए जिनमें 25 लोगों की मौत हुई व 17 घायल हुए।
2023 - विश्व बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया।
2024 - ओक्लाहोमा में कम से कम 37 रात्रिकालीन बवंडरों के कारण व्यापक तबाही व चार लोगों की मौत हुई।
2025 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
2025 - भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमान की खरीद के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते (आईजीए) पर हस्ताक्षर किए।
*28 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1791 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष (कन्फर्म नहीं)।
1897 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
1924 - केनेथ कौंडा - ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।
1929 - भानु अथैया - भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।
1940 - समीर रंजन बर्मन - त्रिपुरा के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1971 – हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ।
1981 - अनुप्रिया पटेल भारत की सोलहवीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से सांसद व सबसे युवा मंत्री।
*28 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1719 - फ़र्रुख़ सियर - एक मुग़ल बादशाह था (कन्फर्म नहीं)।
1740 - बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।
1740 - मस्तानी - बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी (कन्फर्म नहीं)।
1955 - थ्रिस्सुर वेंगाराम सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1992 - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
2020 - लिवरपूल के पूर्व खिलाड़ी माइकल रॉबिन्सन का निधन।
2021 - अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिन्स (90) का निधन हुआ।
2022 - बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्म अभिनेता सलीम गौस (70) का निधन हुआ।
2023 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एन. गोपालाकृष्णन (68) का निधन हुआ।
2023 - ब्रिटिश आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन जेरेमी रॉबर्ट " जिम " फॉक्स ओबीई (81) का निधन हुआ।
2023 - न्यूजीलैंड नेटबॉल कोच और प्रशासक ताइनी मारेमारे जैमिसन ओबीई (95) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी युद्ध अपराधी विलियम कैली जूनियर (80) का निधन हुआ।
2025 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्देशक शाजी एन. करुण (73) का निधन हुआ।
2025 - प्रसिद्ध मराठी अभिनेता व निर्माता प्रकाश भेंडे (83) का निधन हुआ।
*28 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री पद्मनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले)।
🌟 मेला श्री पीपल जातर प्रारम्भ (कुल्लू)।
🌟 श्री समीर रंजन बर्मन जन्म दिवस।
🌟 श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस।
🌟 विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)}।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें