Good Daily News...


गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

अधिवक्ता कांड: प्रस्तावित आंदोलन से पहले सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट---

 




 देवरिया। बरहज अधिवक्ता कांड में प्रधान राजेश यादव को कथित रूप से फंसाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित तहसील घेरो आंदोलन से पहले ही पुलिस ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह को क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर सपा नेता प्रदीप यादव को उनके निवास सेमरौना से उप निरीक्षक रामनिवास सहित पुलिस वल ने आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही  अन्य कई नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया, ताकि वे प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुलिस बल के सहारे समाजवादी पार्टी की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरहज में प्रधान राजेश यादव को सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए जबरन फंसाकर मुकदमा दर्ज करा रही है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही नेताओं को नजरबंद कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

1 मई से 30 जून तक न्यायालयों का कार्य अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक

   देवरिया, 30 अप्रैल। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश, देवरिया के प्रशासनिक आदेश एवं माननीय उच्च न्यायालय, इलाह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789