* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल सिंह विशिष्ट
* अतिथि एमएलसी रतन पाल सिंह वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह हुए शामिल।
* m3m फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बच्चों को स्कॉलरशिप का दिया पत्र।
देवरिया।संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट (SSAIT) एवं M3M फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में खेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं राज्य स्तर पर पदक विजेता 20 प्रतिभाशाली ग्रामीण तीरंदाजों (10 बालक एवं 11 बालिकाएँ) को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जहां उनके प्रशिक्षण हेतु 20 सेट आर्चरी उपकरण भी प्रदान किए गए।
छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं –
कक्षा 8 से :प्रभात सिंह,कक्षा 7 से :अनंत गुप्ता,प्रज्ञा सिंह,शिखा शर्मा,अदिति पांडेय,कक्षा 6 से :देव विश्वास, कक्षा 5 से :अंशिका पटेल,प्रवीणसिंह,उत्कर्ष,अभिषेक,कक्षा 4 से सौम्या त्रिपाठी,शशांक यादव,आर्यन यादव,आलोक गुप्ता,अयांश पांडेय,अंशिका पासवान,कक्षा 2 से :
आरुषि यादव,नमस्वी सिंह,आरोही विश्वकर्मा,कक्षा 1 से :आराध्या विश्वकर्मा व
रिद्धि जायसवाल को m3m फाउंडेशन के सहयोग से तीरंदाजी के गुर सिखाए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अतुल सिंह ने कहा कि चार काम में आकर अच्छा लग रहा है निश्चित तौर पर यहां के तीरंदाज ओलंपिक में पदक लेकर आएंगे। विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने कन्हौली के आर्चरी केंद्र की सराहना करते हुए कहां कि निश्चित तौर पर यहां के तीरंदाज देश का नाम रोशन करेंगें।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी के लिए शुभकामना दिया और कहा कि यह सेंटर पूरे विश्व में नाम करेगा। m3m फाउंडेशन के अध्यक्ष ऐश्वर्य महाजन ने तीरंदाजो का हौसला अफजाई किया। हर परिस्थिति में सहयोग करने का आश्वासन दिया।सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के डायरेक्टर अर्जुन अवार्ड व द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता संजीवा कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने किया। इस अवसर पर छट्ठेलाल निगम, जितेंद्र गुप्ता,सरस चंद जायसवाल,खड्ग बहादुर सिंह, अनिल सिंह, अंबरीश द्विवेदी, सर्वेश द्विवेदी, अशोक यादव, राजेश्वर सिंह, रामप्रताप सिंह, अमित सिंह, अंजनी जी विश्वनाथ जीआदि उपस्थित रहे।












0 comments:
एक टिप्पणी भेजें