माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पांडेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती शैलजा मिश्रा एवं सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।
उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा 01 वाद का निस्तारण कर मु0-500/-रू0 जुर्माना के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 06 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 23 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 132 मामलों का निस्तारण कर मु0-9,37,83,566/-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा 1287 वाद व अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा 1407 निस्तारित वादों को मिलाकर कुल 2856 मामलों तथा राजस्व विभाग, बैंक व अन्य विभागों के द्वारा 2,84,715 वादों को निस्तारण किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 2,87,571- मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0- 20,82,33,684/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत मे मुख्य रूप से नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) श्री मनोज कुमार तिवारी व अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पी0एल0वी, वादकारीगण, तथा सामान्य जनता उपस्थित रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती शैलजा मिश्रा के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें