रूद्रपुर (देवरिया)। वी.पी.एस. एकेडमी में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कक्षा-वार टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संजय कुमार यादव, मुकुल सर, बैदा के ग्राम प्रधान रामेश्वर पाल व डॉ. अभयचंद्र सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार नर्सरी में विराट यादव व आस्था, एलकेजी में शमैरा व यशविका निषाद, यूकेजी में आरुषि यादव, जाह्नवी सिंह व आरुषि, कक्षा 1 में सूर्यांश यादव, आयशा यादव व सनी गोंड, कक्षा 2 में अनिका मल्ल, आयेशा सिंह व दिव्यांश सिंह, कक्षा 3 में अर्पिता दुबे व सिद्धार्थ सिंह, कक्षा 4 में अर्नव दुबे व महिमा पासवान, कक्षा 5 में अन्वी सिंह व मानसी सिंह, कक्षा 6 में मानवी पाल व दीपशिखा यादव, कक्षा 7 में अनुष्का यादव व राज यादव, कक्षा 8 में आदित्य यादव व संध्या निषाद तथा कक्षा 9 में शुभम गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि राणाप्रताप सिंह ने कहा कि संस्कार, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार यादव ने कहा कि अनुशासन और समय प्रबंधन ही सफलता की नींव हैं। मुकुल सर ने विद्यार्थियों को परिश्रम के साथ-साथ अच्छे चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक विजयप्रताप सिंह ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य अमित प्रताप सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें