Good Daily News...


बुधवार, 25 मार्च 2026

देवरिया में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं-डीएम

 


देवरिया 25 मार्च। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के बीच जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल की दैनिक खपत लगभग 263 किलोलीटर है, जबकि वर्तमान में विभिन्न डिपो में कुल 1543 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो कई दिनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसी प्रकार, डीजल की दैनिक मांग लगभग 435 किलोलीटर है, जबकि जिले में वर्तमान समय में 1960 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है तथा डिपो से पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आवक निरंतर बनी हुई है। किसी भी स्तर पर आपूर्ति बाधित नहीं है और प्रशासन द्वारा इस पूरी व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि घबराहट में ईंधन का अतिरिक्त भंडारण करने से कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी पेट्रोल पंप संचालक निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन की बिक्री सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जिलाधिकारी ने पुनः दोहराया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनहित में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन, सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत

    गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में प्रस्तावित फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789