*शत-प्रतिशत परिणाम के साथ प्रत्युष विहार के छात्रों का दमदार प्रदर्शन, दर्जनों बच्चों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए*
रूद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। इस वर्ष कन्हैया प्रजापति ने 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र दोनों गौरवान्वित हुए हैं।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में सोनी गुप्ता (89.66%), कार्तिक सिंह (89.16%), अंकिता गोंड़ (86%), बन्दना यादव (85.33%), अनुभव चौधरी (83.16%), खुशबू यादव (82.50%), आरुषि गौतम (82.33%), गुँजन गोंड (82%), प्रगति सिंह (82%) तथा किरन यादव (81.66%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। छात्रों की इस सफलता ने विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षण व्यवस्था को भी प्रमाणित किया है।
प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा, कि हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। यह परिणाम हमारे शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन का संयुक्त प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें