रूद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल में रविवार को एक प्रेरणात्मक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग एवं हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे संत रामजी दास महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त ज्ञान ही बच्चों को सही दिशा देता है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
इस अवसर पर उनके साथ अवधेश दास जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया। दोनों संतों के प्रेरक विचारों से छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विवेक सिंह, प्रशान्त सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, प्रतीक सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें